Category Archives: देश

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

हबीबगंज से तिरूअनंतपुरम् यात्री ट्रेन निरस्त

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश में केरल एवं तमिलनाडु राज्य के ऐसे व्यक्ति, जो स्वेच्छा से अपने-अपने राज्य वापस जाना चाहते थे, उनके लिए गुरुवार 28 मई को हबीबगंज रेलवे स्टेशन से तिरुअनंतपुरम् के लिए एक ट्रेन प्रस्तावित की गई थी। इन राज्यों के लगभग 2500 इच्छुक यात्रियों की सूची केरल राज्य से प्राप्त होने तथा उनके अनुरोध पर रेल यात्रा प्रस्तावित की गई थी।

फसल बीमा-किसान सम्मान निधि के 4600 करोड़ मिलने से किसानों को राहत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। मध्यप्रदेश में कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्य पालन, पशुपालन और उद्योग के क्षेत्र में रोजगारमूलक कार्यों के माध्यम से सशक्त अर्थव्यवस्था के लिये अधिकतम प्रयास होंगे।

गृह मंत्री से मिले आयुष मेडिकल ऑफिसर एसो.

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आयुष मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के डॉक्टर्स ने आज गृह ,लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा से निज आवास पर भेंट की। उन्होंने संविदा में पदस्थ आयुष चिकित्सकों एवं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को 5 जून 2018 को संविदा कर्मचारियों की नीति अनुरूप नियमित कर्मचारी के वेतन का 90% वेतन देने की मांग की।

डॉ. मिश्रा से मिले फोटोग्राफर

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा से आज चार इमली स्थित आवास पर व्यावसायिक छायाकार संघ भोपाल के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।

नौगांव में रिकॉर्ड 46 डिग्री तापमान

मौसम में नौतपा के कारण भीषण गर्मी से प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री रहा। गर्मी के तेवर तीखे से लोग परेशान हैं। मंगलवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर, ग्वालियर, रीवा, सीधी, खरगोन, सतना, दमोह, टीकमगढ़, खंडवा और नरसिंहपुर जिलों में गरम हवाएं चलीं।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

भोपाल में सेम्पल की रिपोर्ट में 32 कोरोना पॉजिटिव

भोपाल में चिरायु और खुशीराम शर्मा होम्यो चिकित्सालय से 26 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर को रवाना होंगे। भोपाल में सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें 32 कोरोना के नए मरीज मिले है, इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।

किसानों से 31 मई तक खरीदा जाएगा गेहूं

प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी मंगलवार को खत्म नहीं होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में कोरोना संक्रमण के कारण विलंब से शुरू हुई खरीदी और तुलाई न होने पाने के कारण इसकी अवधि 31 मई करने का निर्णय किया है।

नौतपा ने पहले ही दिन किया बेहाल

राजधानी सहित 15 जिलों में आज गरम हवाएं चली। इसमें छतरपुर, ग्वालियर, रीवा, सीधी, खरगौन, नरसिंहपुर, मुरैना, सतना, उमरिया, शाजापुर, दमोह, टीकमगढ़, गुना व खजुराहो शामिल हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today