Category Archives: देश

पूर्व मंत्री इमरती देवी की आंखें फोड़ने की धमकी का ऑडियो वायरल

पूर्व मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया की समर्थक इमरती देवी का शुक्रवार को एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वे अपने क्षेत्र के एक व्यक्ति को आंखें फोडने की धमकी देते हुए सुनाई दे रही हैं। इमरती ने उक्त व्यक्ति को कहा है कि वह उन्हें जानता नहीं है। जिस व्यक्ति को इमरती देवी धमकी दे रही हैं वह धर्मेंद्र बघेल है।

प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक-एक रुपए का अतिरिक्त कर बढ़ाया

मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना लॉकडाउन को अनलॉक करने के बाद सड़कों पर वाहनों के दौड़ते हुए डीजल और पेट्रोल पर एक-एक रुपए का अतिरिक्त कर बढ़ाया है। इससे अब पेट्रोल लगभग साढ़े चार रुपए तो डीजल की कीमत में करीब तीन रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो जाएगी।

मानक अग्रवाल ने सिंधिया के बहाने पचौरी पर लगाया निशाना

ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीब डेढ़ साल पुराने एक ऑडियो में अनीता यादव नामक महिला द्वारा 50 लाख रुपए में टिकट देने के आरोप के बाद कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने इस बहाने अपने पुराने विरोधी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी पर निशाना साधा है।

चौहान ने वीडियो कांफ्रेंस से प्रदेश के सरपंचों से की चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के लगभग 6 हजार सरपंचों/पूर्व सरपंचों को संबोधित किया। उन्होंने वीसी से जुड़े उपस्थित सरपंचों/पूर्व सरपंचों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने सरपंचों से पंच-परमेश्वर योजना, मनरेगा के कायों, श्रम सिद्धि अभियान, रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीयन, गौशाला निर्माण, नि:शुल्क राशन वितरण तथा कोरोना की स्थिति के संबंध में चर्चा की।

कोरोना से निपटने आईआईटीटी रणनीति का क्रियान्वयन जारी रहे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने एवं मृत्यु दर न्यूनतम करने के लिए आई.आई.टी.टी. (आईडेंटिफाई, आयसोलेट, टेस्ट एण्ड ट्रीटमेंट) रणनीति का प्रभावी क्रियान्वयन जारी रहे। वर्तमान में लॉकडाउन खुल जाने के कारण नए कोरोना संक्रमित मरीज आ रहे हैं, थोड़ी सी भी असावधानी संक्रमण बढ़ा सकती है। सभी कलेक्टर को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने जिलों में पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ रणनीति पर कार्य करें।

ब्लेक स्पॉट परिशोधन की कार्यवाही यथाशीघ्र करें

सड़क सुरक्षा से संबंधित नोडल विभाग प्रदेश स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में जन-जागरूकता अभियान की जानकारी संबंधित लीड एजेन्सी कार्यालय में उपलब्ध करवायें। निर्माण एजेन्सियाँ ब्लेक स्पॉट पर परिशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित करें। यह निर्देश राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सेल की बैठक में सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत शर्मा ने दिये।

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व 15 जून से खुलेगा

कोरोना महामारी के चलते 20 मार्च 2020 से बंद बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कोर जोन 15 से 30 जून तक पर्यटकों के लिये वापस खुलने जा रहा है। वर्षा ऋतु के दौरान पर्यटक बफर जोन में भ्रमण कर सकेंगे। रिजर्व के क्षेत्र संचालक श्री विंसेंट रहीम की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया जाकर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की एडवाईजरी और गाइडलाईन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बिजली बिल में सुधार साफ्टवेयर से हो: संजय दुबे

उपभोक्ता के बिजली बिल में किसी भी प्रकार का परिवर्तन बिलिंग साफ्टवेयर के माध्यम से ही किया जाए। यह मेन्युअली नहीं होना चाहिये। मैदानी कनिष्ठ व सहायक अभियंता उपभोक्ता के विद्युत लोड की नियमित चेकिंग करें और लोड बढ़ने पर कार्रवाई करें। प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने जबलपुर में बिजली कंपनियों के मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बिजली वितरण कंपनियों के कार्यों की समीक्षा की।

प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने एन्टी फ्लड वर्क

शहरी गरीबों एवं प्रवासी श्रमिकों को नगरीय निकायों में रोजगार दिये जाने हेतु बाढ़ से बचाव के लिये ‘एन्टी फ्लड वर्क” कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं।

जल जीवन मिशन के लिए 1280 करोड़ मंजूर

केन्द्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल और स्वच्छता) ने मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के लिए 1280 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए स्वीकृत की गई है। इस राशि से 26.27 लाख ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन देने की कार्य-योजना को मूर्त रूप दिया जायेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today