Category Archives: देश

लापता कारोबारी की लाश ताल में मिली, जांच शुरू

ग्वालियर उपनगर के घास मंडी में एक लापता कारोबारी की लाश सागर ताल में तैरती हुई मिलने से सनसनी फैल गई। कारोबारी प्रियांशु सिंघल दो दिन से लापता था। वह दो दिन पहले अपनी कार से निकला था और घर पर उसने कुछ भी नहीं बताया था।

बालाघाट में चीनी कंपनी ने मध्यप्रदेश के मजदूरों को नौकरी से निकाला

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश के बालाघाट में मैग्नीज ओर इंडिया लिमिटेड (मायल) में काम कर रही एक चीनी कंपनी ने 62 भारतीय मजदूरों को नौकरी से हटा दिया है। कांग्रेस का कहना है कि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चायना कोल सीसी-3 कंपनी ने हटाये.गये.मजदूरों से कहा है कि सरकार के पास जाओ।

महामारियों का लोक संस्कृति पर प्रभाव, राष्ट्रीय परिसंवाद

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में आज से छह दिन का महामारियों का लोक संस्कृति पर प्रभाव, वेब एवं आभासी माध्यमों पर आधारित, ‘राष्ट्रीय परिसम्वाद’ का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर प्रो. धर्मेन्द्र पारे ने देश विभिन्न राज्यों से आमंत्रित सभी वक्ताओं एवं सह वक्ताओं का गूगल मीट पर स्वागत किया।

जुलानिया बने अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

किसानों को आवश्यकता के अनुसार मिलेगा कृषि आदान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खरीफ 2020 केलिए किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त कृषि आदान उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण है। किसान किसी बात की चिंता न करें।

प्रेमी के साथ मिलकर हवलदार पति का बीमा कराकर हत्या

उज्जैन में पुलिस के हवलदार बलवीर सिंह की पत्नी रेखा ने सीआरपीएफ के जवान प्रेमी रवि के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के पहले प्रेमी रवि ने हवलदार की पत्नी व अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर बलवीर का 40 लाख का बीमा कराया था। इसकी प्रीमियम की आधी राशि रवि ने दी थी।

राज्यसभा चुनाव के मतदान के बाद कोरोना पॉजिटिव निकले भाजपा विधायक सकलेचा

राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान पहुंचे भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा को कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह सूचना शनिवार को सुबह जैसे ही राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों में फैली तो शनिवार को राज्यसभा चुनाव के मतदान, विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष, भाजपा विधायक दल और रात को रात्रिभोज करने वाले मित्रों में हड़कंप मच गया। वहीं, विधानसभा की कोरोना संक्रमण से बचाव की तमाम कोशिशों के दावे भी धरे के धरे रह गए क्योंकि सकलेचा की थर्मल स्क्रीनिंग में यह बात नहीं है।

अस्वस्थ राज्यपाल ने वेंटीलेटर पर मानसून सत्र की अधिसूचना का अनुमोदन किया

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन इन दिनों अस्वस्थ हैं और उनका लखनऊ में वेंटीलेटर पर इलाज चल रहा है। प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना के लिए राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे विशेष रूप से लखनऊ गए और वहां सत्र की अधिसूचना को अनुमोदित कराने हस्ताक्षर लिए। सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक होगा जिसमें बजट भी पारित होगा।

पूर्व विधायक द्वारा फर्जी कामों का भुगतान कराया जा रहाः डॉ. गोविंद सिंह

मध्यप्रदेश में 24 विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व विधायकों द्वारा फर्जी कामों के करोड़ों रुपए के भुगतान कराया जा रहा है। यह आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्य सचिव को लिखित शिकायत में की है।

चौहान शहीद दीपक सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रीवा जिले के फरेंदा गाँव पहुँचकर शहीद सैनिक स्व. दीपक सिंह की शवयात्रा में शामिल होकर काँधा भी दिया। स्व. दीपक सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गत 16 जून को स्व. दीपक सिंह चीनी सेना के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में संघर्ष के दौरान शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, सांसद श्री जर्नादन मिश्र, विधायक श्री दिव्यराज सिंह, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला मौजूद थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today