Category Archives: देश

कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय फिल्म उद्योग की जानी पहचानी कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज, जानीमानी कोरियोग्राफर सुश्री सरोज खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

किल कोरोना अभियान में विभागों, सामाजिक संगठन और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी जिलों में चल रहे  किल कोरोना अभियान में अन्य विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा प्रदेश में कोरोना नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी उपस्थित थे।

कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम विकरू में एक बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम पर अपराधीतत्वों ने गोलियां बरसाईं जिसमें आठ पुलिस जवान शहीद हो गए। इनमें एक सीईओ बिल्होर भी शामिल हैं। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ काफी देर चली लेकिन बदमाश ऊंचे स्थान पर होने की वजह से हमलाकर फरार होने में सफल रहे।

कमल नाथ ने टाइगर का जवाब घोड़े के प्रकार बताकर दिया

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के टाइगर जिंदा है बयान का जवाब रतलाम के सैलाना में दिया। उन्होंने कहा कि टाइगर के साथ-साथ घोड़े भी कई तरह के होते हैं। एक वो घोड़े होते हैं तो शादी में सज सजाकर नाचने जाते हैं और दूसरे रेस के घोड़े होते हैं। इसी तरह टाइगर भी कई प्रकार के होते हैं, एक पेपर का और दूसरा सर्कस का।

बॉबी छाबड़ा को मिली हाईकोर्ट से जमानत

इंदौर हाईकोर्ट ने आज बॉबी छाबड़ा को ज़मानत दे दी है। आज हाईकोर्ट जज वीरेंद्र सिंह के सामने बाबी के चार प्रकरण लगे थे। सिंह ने चारों मामलों में ज़मानत दे दी है। बॉबी की तरफ़ से अधिवक्ता विनय सराफ़ ने पेरवी की।

सेवा, सहयोग, सुधार और संकल्प के 100 दिन

भारतीय जनता पार्टी सरकार के आज 100 दिन पूरे हुए है। यह 100 दिन सेवा, सहयोग, सुधार और संकल्प के 100 दिन है। इन 100 दिनों में कोरोना संकट की विषम परिस्थितियां होते हुए भी समाज के हर वर्ग की सेवा की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प दिया, उसे आत्मसात करते हुए हम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की ओर आगे बढ़े। इन 100 दिनों में सरकार ने ऐतिहासिक काम किए है। यह काम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और मध्यप्रदेश समृद्ध और विकसित बनें, इसके लिए कार्यकर्ता जुट जाएं।

प्रधानमंत्री करेंगे 4 जुलाई को कार्यकर्ताओं से चर्चा

कोरोना संकटकाल में भारतीय जनता पार्टी ने जो सेवा कार्य किए उनका प्रजेन्टेशन, टेलीविजन व सोशल मीडिया के माध्यम से 4 जुलाई शनिवार को शाम 4.30 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के 7 राज्यों के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

पीएम ने मुखर्जी के सपने और संकल्प को साकार कियाः वीडी शर्मा

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का यह निश्चय था कि धारा-370 हटाकर एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और मैं वहां बिना परमिट के जाउंगा। उन्होंने बिना परमिट के प्रवेश किया और वहीं जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका स्वर्गवास हो गया। बलिदान की यह भावना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में है और हम देश और समाज के लिए अपनी भूमिका निभाने का कार्य करते है। यह बात शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान को लेकर आयोजित नरेला विधानसभा के वर्ग को सम्बोधित करते हुए कही।

जनता की अदालत में जाकर कांग्रेस को करें बे-नकाब: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक दल न होकर परिवार है। यहां सभी परिवारभाव से काम करते है। आज आप भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए है, अब आप पार्टी के अभिन्न अंग है। आप सभी भाजपा के सिपाही बनकर जनता की अदालत में जाएं और झूठ बोलने वाली कांग्रेस को बेनकाब करें। क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा किसानों और गरीबों को भ्रमित करने का काम किया। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाटपिपल्या विधानसभा से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

चौहान के कार्यकाल के सफल 100 दिवस पूर्ण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में सौ दिवस पूर्ण होने पर श्री चौहान को केंद्रीय मंत्रियों पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री नरेंद्र सिंह तोमर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता श्री थावर चंद गहलोत, संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य सांसदों, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायक गणों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today