Category Archives: देश

मध्यप्रदेश नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में लीड ले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र द्वारा घोषित नई शिक्षा नीति देश में शिक्षा के क्षेत्र में  मील का पत्थर साबित होगी। इसके  क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश लीड ले। इसके सभी प्रावधानों पर राज्य की परिस्थितियों के अनुसार तत्परता के साथ अमल किया जाए। विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान न देकर उनका कौशल विकसित करने के लिए प्रदेश में कक्षा छठवीं से ही व्यवसायिक शिक्षा दिए जाने के प्रावधान को जल्दी से जल्दी लागू किया जायेगा। स्कूली पाठ्यक्रम में संगीत दर्शन कला नृत्य के साथ ही योग का भी समावेश किया जाएगा।

आत्मनिर्भर भारत के लिए उद्योग एवं खनिज को बढ़ावा देना आवश्यक:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने के लिए प्रदेश में उद्योग और खनिज को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाएगा। उद्योगों को आकर्षित करने एवं निवेश के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बहुत आवश्यक है, परंतु अक्सर इसका दिखावा होता है। हम सुनिश्चित करेंगे कि मध्य प्रदेश में “रियल इज ऑफ डूइंग बिजनेस” हो जिससे निवेशक यहां बिना किसी परेशानी के अपने उद्योग स्थापित कर सकें, सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी।

मास्क-शारीरिक दूरी पालन कर कोरोना पर पूर्ण नियंत्रण करेंगेः चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से उपयोग करके ही हम कोरोना संक्रमण पर पूरा नियंत्रण कर पाएंगे। लॉकडाउन खुलने पर यदि इसका पालन नहीं किया जाता है, तो पुनः संक्रमण फैल जाता है तथा सारी मेहनत बेकार जाती है। दूसरी ओर लॉक डाउन करने से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है। अतः अब हमें वर्तमान घोषित लोक डाउन के पश्चात लॉकडाउन नहीं करना है तथा पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ विधि एवं नियमों का पालन करते हुए कोरोना को हराना है।

राज्यपाल के सचिव दुबे को दी भावभीनी विदाई

राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे को राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर दुबे ने सभी सहयोगी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उनको मिले सहयोग के प्रति आभार ज्ञापित किया।

वीडी शर्मा और रामखिलावन पटेल भी कोरोना संक्रमित हुए

कोरोना संक्रमण की चपेट में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री रामखिलावन पटेल भी आ गए हैं। अब तक भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत, मंत्री अरविंद भदौरिया, तुलसीराम सिलावट, सहित कई विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से कई अस्पताल में भर्ती हैं।

औषधीय पौधरोपण कर हर्बल गार्डन विकसित करें जिले में

आयुष राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे ने निर्देश दिये हैं कि हर जिले में औषधीय पौधरोपण कर हर्बल गार्डन विकसित किया जाये, जिससे हर्बल गार्डन विकसित करने में मध्यप्रदेश का नाम देश में रोशन हो। श्री कावरे ने कहा कि वे स्वयं किसानों को फलदार पौधों की तरह औषधीय पौधे लगाने के लिये भी प्रोत्साहित करेंगे।

एफओएमपी व एएफबीडी ग्रुप ब्रिटेन में फंसे मप्र के प्रवासियों की कर रहा मदद

कोरोना काल के दौरान ब्रिटेन मे फसे मध्यप्रदेश निवासियों को फ्रेंड्स ऑफ़ मध्यप्रदेश (एफ.ओ.एम.पी.) यूके चैप्टर और एयरकनेक्टिविटी फॉर भोपाल डेवलपमेंट ग्रुप (एएफबीडी) द्वारा हर संभव मदद मुहैया करवाई जा रही है। इस मुहिम की शुरुआत अप्रैल माह में की गयी, जिसका उद्देश्य ब्रिटेन में फसे तमाम ज़रूरतमंद भारतीयों को सुरक्षित मध्यप्रदेश पहुँचाने में मदद की, जो इस महामारी के चलते अपने देश नहीं लौट पा रहे थे। अभी तक तक़रीबन 150 मध्यप्रदेश भारतीय प्रवासी ब्रिटेन से वापस स्वदेश आ चुके हैं। अप्रैल माह से लगतार एफओएमपी द्वारा लॉकडाउन के दौरान ब्रिटेन मे फसे मध्यप्रदेश के प्रवासी भारतीयों को वापस स्वदेश भेजने के हर संभव प्रयास किये गए है।

वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिये दृढ़-संकल्पित हों: मंत्री

वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा है कि बाघों की संख्या के मामले में देश भर में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है। वर्ष 2018 की बाघ जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में 526 बाघ हैं जिनमें सर्वाधिक बाघ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हैं। मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिलने से प्रदेश का गौरव बढ़ा है। आगामी बाघ जनगणना में भी सर्वाधिक बाघ मध्यप्रदेश में ही होंगे। हमें वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए दृढ़-संकल्पित होना होगा।

पुलिस कर्मचारियों के लिये बनेंगे बहुमंजिला आवासीय परिसर – मंत्री डॉ. मिश्रा

गृह, जेल, विधि विधायी और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पुलिस कर्मचारियों की आवासीय समस्या का जल्द ही हल निकाला जाएगा। उन्होंने एक बैठक में मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग बोर्ड के महानिदेशक श्री अजय शर्मा को पुलिस कर्मचारियों के लिये बहुमंजिला आवासीय परिसरों के निर्माण की कार्ययोजना को शीघ्र मूर्त रूप देने के निर्देश दिए।

कोरोना संक्रमण रोकने गाईड लाइन का करें सख्त पालन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिये गाईड-लाइन का सख्ती से पालन सभी जिले सुनिश्चित करें। हमारी कोरोना रणनीति आईआईटीटी अर्थात आईडेन्टिफाई, आइसोलेट, टेस्ट एंड ट्रीट का पूरा पालन किया जाए। साथ ही जनता को मास्क लगाने, फिजीकल डिस्टेंसिंग रखने आदि सभी सावधानियाँ रखने के लिये जागरूक किया जाए। गाईड-लाइन का पालन न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today