Category Archives: देश

डीएलएड प्रथम-द्वितीय वर्ष-2020 की परीक्षा एक सितम्बर से

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा सत्र 2019-20 की प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (डी.एल.एड.) के नियमित प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा एक सितम्बर से 11 सितम्बर, 2020 के मध्य संचालित की जायेंगी। प्रथम वर्ष की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है।

स्कूली बच्चों की ऑनलाइन चित्रकला-निबंध प्रतियोगिता 13 अगस्त को

शालेय बच्चों के लिये ‘गंदगी मुक्त मेरा गाँव” विषय पर ऑनलाइन चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता 13 अगस्त को आयोजित की जा रही है। कक्षा-6 से 8वीं के बच्चों के मध्य चित्रकला एवं कक्षा-9 से 12वीं के बच्चों के मध्य निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिलों के प्रथम तीन विजेताओं में से उत्कृष्ट विजेताओं का चयन कर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा जायेगा।

कांग्रेस ने गोरों से देश बचाया था अब सौदागरों से लोकमत बचायेगी : कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि आजादी के आंदोलन की पवित्र भावना के साथ आज देश में कुछ राजनीतिक दल धोखा कर रहे हैं। अंग्रेजों के हाथ से इस देश की आजादी इसलिए छीनी गई थी कि हम खुद अपनी जनता के हाथ में सत्ता सौंपेंगे। जनता तय करेगी कि कौन उसका शासन संभालेगा। संविधान के माध्यम से जनता का जनता के लिए शासन स्थापित किया गया।

प्रधानमंत्री ने की लटेरी के कृषक से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विदिशा जिले के लटेरी के कृषक श्री मुकेश शर्मा से बातचीत की। प्रधानमंत्री, रिलीज ऑफ बेनिफिट अंडर पीएम किसान एंड लांच ऑफ फांयनेशियल फैसिलिटी अंडर एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड कार्यक्रम के अवसर पर वेबकास्ट द्वारा देश के कृषक संघों से चर्चा कर रहे थे।

कोरोना पर जीत से कम कुछ नहीं चाहिए: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना पर जीत से कम कुछ नहीं चाहिए। प्रदेश में कोरोना की मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए शासन, प्रशासन, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ और जनसामान्य को साथ मिलकर काम करना होगा। कोरोना संभावित व्यक्तियों की जल्द पहचान तथा उन्हें तत्काल मेडिकल केयर उपलब्ध कराना ही बचाव एवं उपचार ही सर्वश्रेष्ठ उपाय है। इसके लिए प्रदेश में परीक्षण क्षमता बढ़ाना होगी।

मुख्यमंत्री चौहान करेंगे प्लाज्मा डोनेट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे भी कोरोना पॉजिटीव हो गये थे। उपचार के बाद पूर्ण स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी बॉडी में कोरोना के एंटीवायरस डेवलप हो गये होंगे। प्लाज्मा थेरेपी के लिये वे शीघ्र ही प्लाजमा डोनेट करेंगे।

राज्यपाल कर्मचारी आवासों का करेंगी लोकार्पण

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल सोमवार 10 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे भोपाल आएंगी। वे शाम 5 बजे राजभवन में नवनिर्मित 40 कर्मचारी आवासों का लोकार्पण करेंगी।

भाजपा बदले, दबाव, दुर्भावना से काम कर रही

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्य़क्ष कमल नाथ ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में निरंतर ग़लत परंपराओ को जन्म दे रही है , राजनैतिक बदले, दबाव -दुर्भावना की राजनीति व द्वेष भावना से काम कर रही है। भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है इसलिये बौखलाहट में यह सब कर रही है। सरकारें आती जाती रहती है।

शिक्षा-सामाजिक समरसता के विशेष प्रयास करें स्वयंसेवक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने वर्तमान चुनौतियों एवं आने वाले समय को ध्यान में रखकर कार्य करने के लिए मध्यभारत एवं मालवा प्रान्त के प्रमुख स्वयंसेवकों का प्रबोधन किया। उन्होंने रविवार को ठेंगड़ी भवन में दोनों प्रान्तों के चयनित स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया। कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा समाज एवं अन्य संस्थाओं को साथ लेकर चलाए गए सेवाकार्यों और संघ की अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए उन्होंने मोहल्ला एवं ग्राम शिक्षा केंद्र संचालित करने का आह्वान किया है, इस कार्य में समूचे समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

12 तक प्रदेश में सात लाख ट्रक और अन्य माल वाहन नहीं चलेंगे

परिवहन विभाग की चौकियों से हो रहे भ्रष्टाचार, मप्र में डीजल पर लग रहे सबसे ज्यादा वैट समेत अन्य मांगों को लेकर मप्र के सात लाख ट्रक और अन्य वाणिज्यिक माल परिवहन वाहन 10 से 12 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today