Category Archives: देश

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है।

सिंधिया राजघराने के आभूषणों से सजेंगे राधाकृष्ण

ग्वालियर के फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान राधाकृष्ण का श्रृंगार करीब 100 करोड़ रुपए के आभूषणों से किया जाएगा। सिंधिया राजवंश के ये प्राचीन आभूषण मध्यभारत की सरकार के समय गोपाल मंदिर को सौंप दिए गए थे। इस बेशकीमती ज्वैलरी में हीरे और पन्ना जड़ित हैं।

कोरोना संक्रमित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वेंटीलेटर पर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अस्पताल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वेंटीलेटर सपोर्ट सिस्टम पर अस्पताल में दाखिल हैं। ब्रेन सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

संभागायुक्त से मिले एयर कनेक्टिविटी के संस्थापक

भोपाल संभागायुक्त कविंद्र किवायत से एयरकनेक्टिविटी फॉर भोपाल डेवलपमेंट संस्था के आबिद फारूकी ने मुलाकात कर भोपाल की एयरकनेक्टिविटी और अन्य विषयों पर चर्चा की। भोपाल से हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लिये प्रयासरत एयरकनेक्टिविटी फॉर भोपाल डेवलपमेंट (एएफबीडी) को सहयोग प्रदान करने के लिए संभागायुक्त को संस्था की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद ट्रक आपरेटर्स की हडताल समाप्त

परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में ट्रक आपरेटर्स की माँगों पर शासन द्वारा आश्वासन के बाद संघ द्वारा बुधवार रात 12 बजे हड़ताल समाप्त की घोषणा की गई है। आपरेटर्स संघ के पदाधिकारी अपनी माँगों के संबंध में गुरूवार को परिवहन मंत्री से सागर में चर्चा करेंगे। ट्रक आपरेटर्स विगत 10 अगस्त से अपनी 4 सूत्री माँगों को लेकर हड़ताल पर थे। हडताल समाप्ति के बाद कल से ट्रक आपरेटर्स अपनी सेवायें पूर्ववत जारी रखेंगे।

सहयोग से सुरक्षा अभियान 15 अगस्त से

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को ‘सहयोग से सुरक्षा अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। अभियान की मुख्य थीम ‘सहयोग और समर्थन से ही विजय-कोरोना समाप्ति का दृढ़ निश्चय’ है। सहयोग से सुरक्षा अभियान में शासकीय विभागों, स्वैच्छिक संगठन, व्यापारिक संगठन, धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि व्यापक भागीदारी करेंगे। यह अभियान सभी वर्गो के सहयोग से संचालित होगा।

रोडमेप में शामिल सभी क्षेत्रों में होंगे कार्य, जो आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के साक्षी बनेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, रोजगार, पेयजल, पर्यटन, अधोसंरचना विकास के साथ सुशासन की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किये जाएंगे, जो आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा कि 7 से 11 अगस्त के मध्य आयोजित हुए वेबिनार्स में राष्ट्रीय स्तर की भागीदारी हुई है, जिसमें विषय-विशेषज्ञों से काफी बड़ी संख्या में बेहतर सुझाव प्राप्त हुए हैं। मध्यप्रदेश के हित में इन महत्वपूर्ण सुझावों को रोडमेप में शामिल किया जा रहा है। रोडमेप का प्रारूप तैयार करने के लिये मंत्रियों के समूह गठित किये गये है। मंत्री समूह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर नीति आयोग से विचार-विमर्श कर अंतिम मोहर लगाई जाएगी।

कुछ लोग ऐसे होेेते हैं जो हालात देखकर बाजार लगाते हैंः गृह मंत्री

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के एक बयान से फिर बवाल मच गया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हाला देखकर बाजार लगाते हैं। वे कभी सुंदरकांड करते हैं, कभी कृष्ण दरबार सजाते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हालात देखकर बाजार लगाते हैं।

पूर्व राज्यपाल स्व. टंडन की अस्थियाँ माँ नर्मदा में प्रवाहित

 

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन की अस्थियाँ आज विधि-विधान के साथ होशंगाबाद में सेठानी घाट पर पुण्य-सलिला माँ नर्मदा में प्रवाहित कर दी गयीं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह भोपाल से स्व. श्री टंडन के परिजनों के साथ अस्थियाँ लेकर होशंगाबाद गये थे।

राज्यपाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम का स्कूल के बच्चों को दिया प्रसाद

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से माध्यमिक शाला राजभवन कुम्हारपुरा के स्कूली बच्चों ने भेंट की। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अलका शर्मा भी मौजूद थी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today