Category Archives: देश

पूर्ण नवीन परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारियाँ करें: कावरे

जल संसाधन राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे ने शुक्रवार को छिन्दवाड़ा में जल संसाधन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्ण नवीन विभागीय परियोजनओं की लोकार्पण के लिये आवश्यक तैयारियाँ करें। उन्होंने वर्षाकाल के दृष्टिगत बाँध सुरक्षा के उपायों की जानकारी लेकर जरूरी कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये।

तकनीकी-व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में कांउसलिंग 18 से प्रारंभ होगी

मध्यप्रदेश स्थित शासकीय, स्वशासी, अनुदान प्राप्त, स्ववित्तीय एवं निजी संस्थानों में तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश सत्र 2020-21 के लिए 18 अगस्त से काउंसलिंगप्रारंभ होगी। कोरोना महामारी के दृष्टिगत अभ्यार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन ऑनलाइन ही किया जायेगा। अभ्यार्थियों को सहायता केन्द्र उपस्थित नहीं होना पडेगा, पंजीयन के समय दी गई जानकारी को अपलोड किये गए दस्तावेजों से मिलान कर ऑनलाइन सत्यापन किया जायेगा।

स्वतत्रता दिवस पर सरकारी भवनों पर विद्युत साज-सज्जा

74वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में सरकारी भवनों पर विद्युत साज-सज्जा की गई। विधानसभा भवन को बिजली रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया तो मुख्यमंत्री निवास पर भी आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई। इसी तरह कई नेताओं ने भी अपने सरकारी आवासों पर विद्युत सजावट की गई।

वन नेशन-वन राशन कार्ड अगले माह से मिलेगा नि:शुल्क राशन-खाद्य मंत्री

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि 37 लाख लोगों को इस माह के अंत तक नि:शुल्क राशन पर्ची उपलब्ध करवाई जायेगी। राशन पर्ची नहीं होने के कारण ये लोग शासन की योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।

त्यौहारों पर सार्वजनिक आयोजन-समागम नहीं हों: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना में प्रदेश का रिकवरी रेट 74.7 प्रतिशत हो गया है। सभी जिले मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यता सुनिश्चित करें। यह कोरोना संक्रमण को रोकने में प्रभावी हैं। होम आइसोलेशन के साथ-साथ कोरोना की चैन तोड़ने के लिए जहाँ-जहाँ आवश्यक हो वहाँ संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले त्यौहारों जैसे गणेश उत्सव तथा मोहर्रम आदि में किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन तथा समागम न हों यह सुनिश्चित किया जाए। इस उद्देश्य से यदि कहीं बड़ी मूर्तियों और ताजिए आदि का निर्माण आरंभ हो रहा है तो उस पर तत्काल पाबंदी लगाई जाए। धार्मिक कार्यक्रम घरों में ही हों, यह सुनिश्चित करें।

आत्मनिर्भर मप्र में 8850 करोड़ का अनुमानित निजी निवेश होगा

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा है कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश-वेबिनार में प्राप्त सुझावों के अनुरूप वर्ष 2021-22 में प्रदेश में 8 हजार 850 करोड़ का निजी निवेश अनुमानित है। इसके तहत 1500 मेगावाट के सोलर पार्क, 600 मेगावाट के ओंकारेश्वर के फ्लोटिंग सोलर पार्क, 30 मेगावाट का सोलर रूफटॉप के साथ-साथ 200 ई.व्ही. चार्जिंग स्टेशन प्रस्तावित हैं।

होर्डिंग पॉलीटिक्स, असली-नकली के फेर में भाजपा-कांग्रेस उलझे

भोपाल के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहा की एक बहुमंजिली इमारत लगे बड़े होर्डिंग को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गए। गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस होर्डिंग में कमल नाथ-नकुल नाथ के गणतंत्र दिवस के बधाई का संदेश देने के प्रचार की सामग्री की तस्वीर वायरल हुई लेकिन कुछ मिनिट बाद ही कांग्रेस ने इसे भाजपा की डर्टी पॉलीटिक्स करार दिया।

जेलमंत्री का आदेश, 244 कैदियों को रिहा किया जाए

मध्य प्रदेश की जेलों में हत्या जैसे जघन्य मामलों में सजा काट रहे 244 कैदी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुली हवा में सांस लेंगे. इन कैदियों को अच्छे आचरण के कारण रिहा कर दिया जाएगा. जेल प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. जिन कैदियों को लेने परिवार आएंगे वो उनके साथ जाएंगे, जिन्हें लेने कोई नहीं आएगा उन्हें जेल प्रशासन घर तक छोड़ने का इंतज़ाम करेगा.

मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्माष्टमी पर्व पर मुख्यमंत्री निवास और मंदिर में पहुंचकर राधाकृष्ण की पूजा अर्चना की। सबसे उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में श्रीकृष्ण का श्रृंगार किया और फिर बिड़ला मंदिर में राधाकृष्ण के दर्शन करने पहुंचे।

श्रीकृष्ण से सम्बंधित लोकसंगीत-व्याख्यान केन्द्रित ‘ललित पर्व’

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, त्रिवेणी कला संग्रहालय, उज्जैन द्वारा श्रीकृष्ण से सम्बंधित आंचलिक लोकसंगीत और व्याख्यान केन्द्रित ‘ललित पर्व’ का प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफार्म http://bit.ly/culturempYT पर श्रीकृष्ण द्वारा गुरु सान्दीपनि से सीखी गई 64 कलाओं और 14 विद्याओं केन्द्रित चित्रप्रदर्शनी से हुआ| तत्पश्चात मध्यप्रदेश के लोकपरम्परा से निमाड़ी, मालवी, बघेली और बुंदेलखंड बोली के कृष्ण भक्ति गीत प्रसारित किये गए|

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today