Category Archives: देश

लोकतंत्र और संविधान को मजबूत बनाने एकजुट हों

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है की लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिये आज सभी लोगों को एकजुट होना होगाl उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया की वे सच्चाई को पहचानें और सच्चाई का साथ देने का संकल्प लेंl

अतिथि शिक्षकों ने मध्य प्रदेश सरकार का क्या बिगाड़ा: सज्जन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आज अतिथि शिक्षकों के वेतन के मुद्दे पर शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया श्री वर्मा ने कहा कि क्या शिक्षक होना गुनाह है?

आखिर कमलनाथ ने स्वीकार ली कागजी घोषणाओं और अपनी असफलता की बात: विष्णुदत्त

कांग्रेस और उसके नेता जनता के बीच कुछ भी कहते रहें, लेकिन 15 महीने रही उनकी सरकार का यथार्थ वो अच्छे से जानते हैं। इस सरकार ने अपने कोई वादे पूरे नहीं किए, समाज के हर वर्ग को धोखा दिया और हर मोर्चे पर बुरी तरह असफल रही। यह बात प्रदेश की जनता के जेहन में तो स्पष्ट थी, लेकिन मुझे खुशी है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी यह बात स्वीकार ली। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। 

पद लालसा और राजनीतिक स्वार्थसिद्धि का परिणाम था देश का विभाजन

15 अगस्त, 1947 को हमें आजादी जरूर मिली, लेकिन देश के खंडित हो जाने के कारण ये आजादी अधूरी हे। 14 अगस्त को देश का विभाजन हुआ और भारत-पाकिस्तान के रूप में दो देश अस्तित्व में आए। विभाजन से पहले महात्मा गांधी ने कहा था कि देश का विभाजन मेरी लाश पर होगा। लेकिन कांग्रेस के तत्कालीन नेतृत्व ने अपनी पद लालसा और और राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश का विभाजन स्वीकार किया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हिंदू जागरण मंच मध्यभारत प्रांत द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को संबंधित करते हुए कही।

12 स्वतंत्रता सेनानियों को निवास पर किया सम्मानित

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने कोविड-19 संक्रमण की स्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के निवास पर जाकर उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिये है। राज्यपाल के निर्देशानुसार राजभवन के अधिकारियों द्वारा 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बारह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राज्यपाल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी उन्हें शॉल, श्रीफल और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों ने भी अपनी ओर से राज्यपाल को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में तीसरी वर्चुअल बैठक

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न होने वाली यह तीसरी वर्चुअल बैठक है।

आत्मनिर्भर मप्र के लिए सभी विभाग सक्रियता से अपनी भूमिका निभायें: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रीगण से अपने विभागों की नियमित समीक्षा कर जनकल्याण के प्रयासों को गति देने की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय से वर्चुअल कैबिनेट शुरू होने के पहले मंत्रियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमेप बनाने के लिए हाल ही में संपन्न वेबिनार में महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं।इनको जमीन पर उतारा जाएगा।

वर्ष 2019 के खेल पुरस्कारों के लिए चयन समिति गठित

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2019 के लिए विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र पुरस्कार, लाइफटाइम अचीव्हमेन्ट पुरस्कार एवं स्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करने एवं पात्र खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की अनुशंसा करने के लिए द्रोणाचार्य एवं अर्जुन अवॉर्डी हॉकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री राजिन्दर सिंह की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की गई है। इस सिलसिले म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

मैं और मेरा परिवार स्वस्थ- मंत्री डॉ. भदौरिया

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री  डॉ अरविंद भदौरिया ने बताया कि मैं और मेरा परिवार पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं  तथा सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। किसी को अब कोई तकलीफ नहीं है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

संस्कृति मंत्री ने किया स्वाधीनता आंदोलन पर ऑनलाइन प्रदर्शनी का उदघाटन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संस्कृति, पर्यटन एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने स्वाधीनता आंदोलन 1920-1947 पर आधारित ऑनलाइन प्रदर्शनी का इंदौर से उदघाटन किया। संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी को विभागीय वेबसाइट www.archaeology.mp.gov.in पर देखा जा सकता है। प्रमुख सचिव संस्कृति, पर्यटन और जनसम्पर्क श्री शिवशेखर शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today