Category Archives: देश

अवैध देह व्यापार में लिप्त अंतर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश

होटल,लॉज, धर्मशाला, फार्म हाउस की चेकिग कर रुकने वाले संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों पर समुचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था, ,जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक दक्षिण भोपाल साईं कृष्णा थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-1 श्री रजत सकलेचा, नगर पुलिस अधीक्षक टी0टी0नगर श्री उमेश तिवारी द्वारा थाना प्रभारी थाना रातीबड सुधेश तिवारी को उक्त बदमाशों की धरपकड एवं कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।

मप्र के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित

मध्यप्रदेश सरकार के एक और मंत्री मोहन यादव को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वे इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरविद सिंह भदौरिया, विश्वास सारंग, तुलसीराम सिलावट आदि को कोरोना संक्रमण हो चुका है। वहीं, उत्तरप्रदेश के दो मंत्री कोरोना के कारण मौत के शिकार हो चुके हैं।

प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत इस वर्ष तीन गुना काम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में इस वर्ष मनरेगा योजना के अंतर्गत 7 लाख 81 हजार कार्य खोले जा चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना हैं। इन कार्यों में अभी तक 79 लाख 80 हजार श्रमिकों को रोजगार दिलाया गया है। गत वर्ष आज की स्थिति में 47 लाख 75 हजार मजदूरों को मनरेगा के अंतर्गत कार्य दिया गया था। इस वर्ष बड़ी संख्या में मजदूरों को कार्य दिये जाने के साथ ही किए जा रहे कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं बहुत उपयोगी हैं। मनरेगा के अंतर्गत धार जिले के सूलीबर्डी गांव में फॉसिल पार्क, श्योपुर जिले के रायपुरा में बावड़ी जीर्णोद्धार, ग्वालियर जिले के बन्हेरी में गो-शाला निर्माण तथा बालाघाट जिले में नहर गहरीकरण के कार्य अनूठे एवं अद्भुत हैं।

सिंधिया-उमा भारती ने की महाकालेश्वर की पूजा

उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बाबा महाकालेश्वर की पूजा की। सिंधिया अस्वस्थ चल रहीं उमा भारती को सहारा देकर पालकी के पास पूजा स्थल तक लाए और वहां बैठाया। उज्जैन प्रवास के दौरान सिंधिया उस समय बाल बाल बच गए जब भीड़ उमड़ी और इस दौरान सड़क पर लगी रैलिंग टूट गई। सुरक्षाकर्मियों ने सिंधिया को सहारा देकर रैलिंग से दूर किया।

शहीद एएसआई के पुत्र को आरक्षक के पद पर नियुक्ति

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए सहायक उप निरीक्षक स्व. अंसार अहमद के बेटे अदनान मुस्तकीम अहमद को जिला पुलिस बल भोपाल में आरक्षक(जीडी) के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आज नियुक्ति पत्र प्रदाय किया गया।

पं. जसराज का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्व विख्यात गायक पंडित जसराज का सोमवार को निधन हो गया। वे मध्यप्रदेश की राजधानी के भारत भवन के ट्रस्टी थे और मुख्यमंत्री की नर्मदा सेवा यात्रा में उनके साथ रहे थे। जसराज का निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने श्रद्धांजलि दी है।

अधिकारी 100 व 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं कि विभागीय परिपत्र दिनांक 20 मई, 2020 के अनुसार भोपाल स्थित समस्त राज्य-स्तरीय कार्यालयों में शत्-प्रतिशत् अधिकारी एवं 50 प्रतिशत कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि अधिकारी-कर्मचारियों की लॉकडाउन अवधि में कार्यालयों में उपस्थिति के संबंध में पूर्व में जारी आदेश समाप्त हो चुका है।

गांवों में संक्रमण रोकने के हरसंभव प्रयास हों: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ‘सहयोग से सुरक्षा’ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। सभी को मास्क लगाने, 2 गज की दूरी रखने तथा अन्य सभी सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया जाए। सभी कलेक्टर्स अपने जिलों में इस कार्य में सभी का सहयोग लें। इन सावधानियों का पालन करते हुए हम कोरोना संक्रमण को आसानी से रोक सकते हैं।

हमें हर हाल में पथ विक्रेताओं का काम-धंधा चालू करना है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के कारण पथ विक्रेता छोटे-छोटे व्यवसाइयों का कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमें हर हालत में उनका काम-धंधा चालू करना है। इसके लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना से शहरी पथ विक्रेताओं एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रता योजना के माध्यम से ग्रामीण पथ विक्रेताओं को काम-धंधे के लिए 10 हजार रूपये का ब्याजमुक्त ऋण सरकार उपलब्ध करा रही है। शहरी पथ विक्रेता योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है, जहां देश के 47 प्रतिशत प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं।

चौहान ने नृत्यगोपाल जी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम तीर्थ अयोध्या के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास जी के स्वास्थ्य  का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री चौहान ने  फोन पर महंत जी से चर्चा  कर स्वास्थ्य का हालचाल प्राप्त किया और  श्री रामलला की कृपा से उनके जल्द ही पूर्ण स्वस्थ  होने की कामना की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today