Category Archives: देश

छोला थाना तेज़ बारिश में फिर हुआ लबालब

भोपाल के छोला थाना में तेज़ बारिश में परिसर पानी से लबालब भर गया। पानी में थाने की टेबल-कुर्सी भी डूब गई और पुलिस कर्मी पानी मे बैठ कर काम करते नजर आए। इस थाने के लिए गृह विभाग थाने के लिए50 लाख रुपए स्वीकृत कर जमीन दे दी थी लेकिन इसका निर्माण रोक दिया गया।

होशंगाबाद एसपी के साले राघवेंद्र व चूड़ी व्यापारी पीयूष के ठिकानों पर आयकर छापे

होशंगाबाद एसपी संतोष सिंह गौर के साले और व्यापमं घोटाले से जुड़े बिल्डर राघवेंद्र सिंह तोमर व चू़ड़ी व्यापारी का पुश्तैनी धंधा करने वाले पीयूष गुप्ता तथा उनसे जुड़े दर्जनभर लोगों के 20 ठिकानों पर आयकर ने छापे मारे। आयकर की ढाई सौ लोगों की टीम ने अलसुबह पौने छह बजे कार्रवाई शुरू की और दिनभर चली जिसमें 100 से ज्यादा संपत्ति के रिकॉर्ड व नकद राशि एक करोड़ रुपए मिली है।

लोकायुक्त ने उद्यानिकी उप संचालक को रिश्वत लेेते पकड़ा

उद्यानिकी विभाग के उप संचालक रामबाबू राजोड़िया को लोकायुक्त संगठन जबलपुर द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक राजोडिया की पत्नी ने इस पूरे मामले में उद्यानिकी संचालनालय में पदस्थ उप संचालक राजेन्द्र कुमार राजोरिया को षड्यंत्रकारी बताया है। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार की योजना नमामि देवी नर्मदे के तहत दिए टेंडर के बदले रिश्वत की मांग राजोरिया ने की थी।

नरोत्तम मिश्रा ने कमल नाथ को नेता प्रतिपक्ष बनने पर दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को नेता प्रतिपक्ष बनने पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बधाई दी है। मिश्रा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बधाई देने उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। उनसे सौजन्य भेंट कर गुलदस्ता सौंपकर बधाई दी।

लाटरी की प्रक्रिया आवास समिति के समक्ष निकाली जावेगी

विधान सभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने विधान सभा में मध्‍यप्रदेश राज्य सहकारी आवास संघ द्वारा विधान सभा सदस्यों/पूर्व सदस्यों /संसद सदस्य/संसद पूर्व सदस्य हेतु निर्मित आवास रचना नगर टावर के संबंध में मध्यप्रदेश विधान सभा आवास समिति एवं सहकारिता मंत्री एवं आवास संघ के अध्‍यक्ष अरविंद भदौरिया एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे रचना नगर स्थित स्थान पर होने वाली लाट्री एवं भवन संधारण/आधिपत्य के संबंध में निम्नलिखित निर्देश दिये.

मनोहर डेयरी के संबंध में हो रहे फर्जीवाडे को रोका जाएः कैट

भोपाल के कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मनोहर डेयरी एंड रेस्टोरेन्ट के नाम पर कुछ साईबर अपराधियों द्वारा फेसबुक पेज बनाकर गलत तरीके से ऑफर दिये जाने की शिकायत की है। रेस्टोरेंज के मालिक मुरलीधर हरवानी ने कैट के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर भोपाल की साइबर क्राइम ब्रांच को गई है।

चुन-चुन कर दिए जा रहे बंगला खाली करने के नोटिस: साधौ

पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने पूर्व मंत्रियों के बंगले खाली करवाने के मुद्दे पर भाजपा की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार चुन-चुनकर विधायकों और पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करवाने का नोटिस दे रही है।

पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना में मध्यप्रदेश अव्वल

पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना में मध्यप्रदेश देश में नंबर एक पर है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 58 हजार 476 स्ट्रीट वेंडर्स को 10-10 हजार रुपये का ब्याजमुक्त लोन स्वीकृत किया जा चुका है। यह देश में कुल स्वीकृत प्रकरणों का 47 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह के अंत तक एक लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स का लोन स्वीकृत कर दिया जायेगा।

शासकीय सेवाओं में मप्र के ही विद्यार्थी लिए जाएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनकल्याण के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाई जाए। स्वतंत्रता दिवस 2020 पर की गई व्यापक जनहित की घोषणाओं, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए रोडमेप और उसके अमल के साथ ही उन योजनाओं को जमीन पर उतारने के पूरे प्रयास किए जाएं, जिनका क्रियान्वयन गत वर्ष गंभीरता से नहीं किया गया। विभिन्न कार्यों के लिए शिलान्यास और लोकार्पण भी भौतिक रूप से और जहां कोरोना का प्रभाव है वहां तकनीक के माध्यम से संपन्न किए जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सावधानियों का पालन करते हुए इनमें विभिन्न मंत्री सम्मिलित होंगे।

जबलपुर में बारिश से बरगी डैम के 13 गेट खोले गए

जबलपुर के कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश के चलते बरगी डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके साथ जबलपुर में ग्वारी घाट और नर्मदा मंदिर समेत सभी घाट डूब गए हैं। इस वजह से प्रशासन ने बरगी डैम के 13 गेट खोलने का निर्णय लिया है। मंगलवार को दोपहर तक आठ गेट खोले जा चुके थे। बरगी डैम से एक लाख 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसे देखते हुए 8 जिलों को हाईअलर्ट कर दिया गया है, इसमें सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, सीहोर, खरगोन और कटनी जिले शामिल हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today