Category Archives: देश

अभिनयन में हुआ भवाई शैली में लोकनाट्य ‘रावत रनसिंह’ का प्रसारण

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में रंग प्रयोगों के प्रदर्शन पर केंद्रितसाप्ताहिक श्रृंखला ‘अभिनयन’ में आज प्रकाश हरिलाल पैजा, गुजरात के निर्देशन में भवाई शैली में लोकनाट्य ‘रावत रनसिंह’ का प्रसारण संग्रहालय के यूट्यूब चैनल- http://bit.ly/culturempYT पर हुआ| 

एक सिंतबर से महिला अपराधों पर कार्यवाही के लिये विशेष अभियान

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने आज प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों, उप पुलिस महानिरीक्षकों तथा जोनल पुलिस महानिरीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा प्रदेश में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

रचना टावर योजना की आवास आवंटन की प्रक्रिया आनलाइन

विधान सभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने आज रचना टावर योजना के आवास आवंटन की प्रक्रिया के तहत लॉट्री निकाल कर उदघाटन सत्र का प्रारंभ किया । इस अवसर पर आवास समिति के सभापति श्री यशपाल सिंह सिसोदिया एवं सदस्य कुंवर विक्रम सिंह, दिव्यराज सिंह, ठाकुरदास नागवंशी एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह सहित आवास संघ एवं विधान सभा के अधिकारी उपस्थित थे ।

भदोरिया को मंत्रिमंडल से बाहर करें भाजपा: सलूजा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आरोप लगाया है कि भोपाल में बिल्डर राघवेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गुप्ता पर पड़े आयकर छापों के बाद जिस प्रकार से करोड़ों की बेनामी संपत्ति व करोड़ों की काली कमाई की बातें सामने आ रही है, उससे यह साफ रूप से स्पष्ट हो रहा है कि प्रदेश के मंत्रियों व बड़े अफसरों की भ्रष्टाचार की काली कमाई कहीं ना कहीं इनके यहां पर निवेश की गई थी। सलूजा ने आरोप लगाया कि मंत्री अरविंद भदौरिया के फेथ बिल्डर के मालिक राघवेंद्र सिंह तोमर से क्या संबंध है ? 

हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होंगे

ग्वालियर-चंबल संभाग में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह 22 अगस्त से प्रारंभ होने जा रहा है, जिसमें अंचल के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सांची विश्वविद्यालय ने जारी की ऑनलाइन प्रवेश सूचना

अगर आप योग विज्ञान में मास्टर डिग्री कोर्स करना चाहते हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है….और यदि आप अपने अंदर भारतीयता से परिपूर्ण एक संपूर्ण व्यक्तित्व विकसित करना चाहते हैं तो आपके लिए भारतीय शिक्षा और समग्र विकास का पाठ्यक्रम फायदेमंद साबित हो सकता है।

दिग्विजय पत्नी अमृता राय के साथ तामिया पहुंचे

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह शुक्रवार को अपनी पत्नी अमृता राय सिंह के साथ टूरिस्ट स्थल तामिया पहुंचे। वहां उन्होंने सुबह पातालकोट की रसोई मका नाश्ता किया। इसमें उनकी प्लेट में महुआ पुरी और चटनी परोसी गई।

दिलीप कुमार के भाइयों को कोरोना, छोटे भाई असलम का निधन

मुंबई में कोरोना का कहर अभिनेता दिलीप कुमार के परिवार तक पहुंच गया। दिलीप कुमार के सबसे छोटे भाई असलम खान (88) का कोरोना संक्रमण से हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वे वेंटीलेटर पर थे। दिलीप के दूसरे भाई एहसान खान (90) की भी तबीयत नाजुक है।

एक और मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉजिटिव हुए

मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी का कहर जारी है और एक अन्य मंत्री गोपाल भार्गव को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। भार्गव कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आने पर वे अस्पताल में दाखिल हो गए हैं।

सरकार बताये क्या है सीबीएमआईआई कांग्रेस

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश के एक अधिकारी एलएन बेलवाल ने एक बीमा कंपनी बनाई है। बीमा कंपनियों की रेग्युलेटरी अथॉरिटी आईआरडीए से भी इसकी अनुमति नहीं ली है और न ही उसका लायसेंस ही लिया गया है। गुप्ता ने शिवराज सरकार से पूछा है कि वह बताए कि अधिकारी द्वारा बनाई गई सीबीएम आईआई क्या है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today