Category Archives: देश

भाजपा में शामिल हुए 76361 कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में हाल ही में शामिल हुए ग्वालियर संभाग के 76361 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि अब हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।

नदी में डूबने से दिवंगत बेटियों के परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर में पार्वती नदी में डूबने से दिवंगत हुई 3 बेटियों के परिवारों को 04-04 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे शोकाकुल परिवारों को इस कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में वे तथा पूरा प्रदेश उनके साथ है।

कांग्रेस में कौन हो राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश में नेताओं की अलग-अलग पंसद

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में गुटीय राजनीति के बुलबुले उठने के बाद मध्यप्रदेश में भी नेतृत्व को लेकर नेताओं ने सुर लगाए हैं लेकिन ये सुर अलग-अलग राग में निकल रहे हैं। इससे देश के साथ मध्यप्रदेश में गुटीय राजनीति सामने आई है।

आयकर छापे की जद में एक और रिटायर्ड अधिकारी, गुप्ता से लंबी पूछताछ

फेथ बिल्डर के राघवेंद्र सिंह तोमर व चूड़ी व्यापारी पीयूष गुप्ता के यहां पिछले सप्ताह मारे गए आयकर छापे में सोमवार को गुप्ता को विभाग मुख्यालय में बुलाकर कई घंटे तक पूछताछ की। ये छापे एक और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी से जुड़ते नजर रहे हैं। रिटायर अफसर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में नवंबर 2019 में की गई शिकायत के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसमें दिए गए संपत्ति के ब्योरे को आयकर अपनी जांच के जद में ले सकता है। बताया जाता है कि दोनों ग्रुप पर छापे में मिले दस्तावेजों में एक की प्रॉपर्टी गोवा में होने की जानकारी सामने आ रही है।

सिंधिया अपना चुनाव नहीं जीत सके तो सरकार बनाने में कैसा योगदानः कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि हमारी पार्टी में विधायक दल के नेता का चयन विधायकों की राय व पसंद के आधार पर सर्वसम्मति से किया गया था , उसके लिये निर्धारित प्रक्रिया का पालन भी किया गया था। हमारे यहाँ चुनाव पूर्व संगठन की मज़बूती के लिये योगदान और सरकार बनाने में भी योगदान किसका कितना रहा है , यह भी कार्यकर्ताओं से लेकर सभी को पता है , कौन यहाँ सिर्फ़ पर्यटन के लिये आता था , यह भी किसी से छुपा हुआ नहीं है।

वल्लभ भवन में सरकारी कामकाज ठपः लक्ष्मण सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज लक्ष्मण सिंह ने रविवार को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक दूजे को निहारे महाराज और शिवराज, वल्लभ भवन में सरकारी कामकाज ठप है। बाढ़ से जनता बेहाल हो रही है। सिंह ने सीएम और सिंधिया से कहा है कि वे उनका हालचाल पूछने कब जाएंगे।

आयकर छापे के बाद तोमर का फेसबुक लाइव, पूर्व विधायक कटारे को धमकी

मध्यप्रदेश में आयकर विभाग द्वारा बिल्डर राघवेंद्र सिंह तोमर के ठिकानों पर गुरुवार से मारे गए छापे के बाद अब तोमर फेसबुक लाइव पर अपने शुभचिंतकों के सामने आए हैं। फेसबुक लाइव उन्होंने पूर्व विधायक हेमंत कटारे को सीधी चेतावनी दी है कि वे ज्यादा ड्रामा नहीं करें और सीमा में रहें। राजनीति राजनीति में ही करें। इधर कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कटारे को धमकी की सूचना के बाद तोमर को धमकाया कि उनके भाजपा नेताओं से संबंधों की जांच की मांग की है।

कांग्रेस पार्टी में सुधार के लिए पत्र लिखकर चिंता जताने वालों में मप्र के तनखा

कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के पूर्व जिन 23 वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कमजोर होते संगठन के प्रति अपनी चिंता जताई है, उनमें मध्यप्रदेश के राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा भी शामिल हैं। देश और प्रदेश में पार्टी में बढ़ती अनुशासनहीना और जिम्मेदारियों का सही बंटवारा नहीं होने पर नेताओं ने तल्ख टिप्पणियां कर हाईकमान को सतर्क किया है। हालांकि इस पत्र को लेकर तनखा या कोई अन्य नेता सीधे तौर पर टिप्पणी नहीं कर रहा है लेकिन उनके रुख से पार्टी में उठ रही आमूल-चूल परिवर्तन की मांग के संकेत जरूर दिखाई देते हैं। वहीं, कार्यसमिति के सदस्य अरुण यादव ने राहुल गांधी को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाई है।

सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा विसर्जन पर रहेगा प्रतिबंध

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी गणेश उत्सव एवं अन्य त्यौहारों के अवसरों पर कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए आवश्यक है कि हम त्यौहार घर पर ही मनाएं। उन्होंने अपील की है कि कोरोना संबंधी सभी सावधानियां मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने आदि का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर मूर्तियों की स्थापना, ताजिए निकाले जाना आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घर पर स्थापित प्रतिमाओं आदि का सार्वजनिक स्थलों पर विसर्जन भी प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन के लिए हर वार्ड/क्षेत्र में ‘कलेक्शन पॉइन्ट्स’ बनाए जाएंगे, जहां पूरे सम्मान एवं पवित्रता के साथ गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित किया जाएगा। इसके उपरांत स्थानीय निकाय उन्हें विसर्जन स्थलों पर ले जाकर विसर्जित करेंगे। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को जिलों को विस्तृत गाइड लाइन जारी करने के निर्देश दिए।

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को मिले दो नेशनल अवार्ड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के दो खिलाड़ियों को नेशनल अवार्ड मिलने पर उनकी सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं। मध्यप्रदेश के शाजापुर के मलखम्ब प्रशिक्षक योगेश मालवीय को द्रोणाचार्य अवार्ड तथा ग्वालियर के दिव्यांग पैरा तैराक श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को तेजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today