Category Archives: देश

गरीबों को गधे-घोड़ों के खाने वाला चावल बांटा जा रहा: अजय

मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगते हुये कहा है कि मध्यप्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत भोली भाली जनता को वह चावल दिया जा रहा है जो गधे घोड़ों, भेड़ बकरियों और मुर्गियों को खिलाने लायक है | उन्होंने पूरे प्रकरण की सी0बी0आई0 जांच की मांग करते हुये दोषियों के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज करने की मांग की है |

बारिश से मप्र के नौ जिलों के 394 गांव प्रभावित, सेना को बुलाया

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण नौ जिलों में 394 से ज्यादा गांव में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बारिश के कारण अब तक 7000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आवश्यक मात्रा में भोजन इत्यादि की व्यवस्था शिविरों में की गई है। छिंदवाड़ा में बाढ़ में फंसे 5 लोगों को हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट किया गया है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की मादा हाथी की करंट लगने से मृत्यु

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पनपथा परिक्षेत्र की गंगीताल बीट के अंतर्गत निर्मित तालाब की मेड़ से गुजर रही एक मादा हाथी की 11 केबी विद्युत लाइन के सम्पर्क में आ जाने के कारण करंट से मृत्यु हो गई है।

अतिवर्षा-बाढ़ से रक्षा हमारा कर्तव्य और धर्म भी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में बनी अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति से कोई जनहानि न हो, यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य भी है और धर्म भी। उन्होंने विशेष रूप से भोपाल, होशंगाबाद तथा जबलपुर संभाग में आगामी 48 घंटों में बन रही अतिवृष्टि की संभावनाओं को देखते हुए, जिला प्रशासन को निरंतर सतर्क रहने के निर्देश दिए। आवश्यकता होने पर सेना और वायुसेना की मदद ली जाए।

मप्र में मलखम्ब के लिए खुलेगी खेल अकादमी: चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल अलंकरण समारोह में प्रदेश के दो खिलाड़ियों योगेश मालवीय को मलखम्ब प्रशिक्षक के रूप में द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त करने तथा श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को दिव्यांग तैराक के रूप में तेंजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी हैं। साथ ही श्री योगेश मालवीय को मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से 10 लाख रूपये की था श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को 5 लाख रूपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोनों ही खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट उपलब्धता हासिल कर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मध्यप्रदेश सरकार इन्हें खेल के प्रोत्साहन के लिए हरंसभव मदद प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मलखम्ब मध्यप्रदेश का राज्य खेल है तथा इसे बढ़ाने के लिए सरकार ने खेल अकादमी खोलने का निर्णय लिया है। इस खेल अकादमी में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त मलखम्ब प्रशिक्षक श्री योगेश मालवीय की सेवाएं ली जाएंगी। श्री योगेश मालवीय के सिखाए गए मलखम्ब खिलाड़ी आज देश और दुनिया में मलखम्ब का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें वर्ष 2012 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा विश्वामित्र अवार्ड से तथा वर्ष 2018 में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा मलखम्ब के शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है। श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया दिव्यांग पैरा तैराक के रूप में 42 कि.मी. की कैटलीना चैनल को 11 घंटे 34 मिनिट की अल्पवधि में पार कर पहले एशियाई तैराक बने तथा उन्होंने इंग्लिश चैनल को 12 घंटे 24 मिनिट में पार कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया। उन्होंने चार अंतर्राष्ट्रीय तथा सात राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैम्पियनशीप में कुल 28 पदक अर्जित किए। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इन्हें वर्ष 2014 में प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम अवार्ड दिया गया।मंत्री

होम आइसोलेशन के लिए गाइडलाइन जारी करे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के हर जिले में कोरोना के इलाज की चिन्हित शासकीय अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था की गई है। साथ ही कुछ निजी चिकित्सालयों को भी अनुबंधित किया गया है, जहां कोरोना के इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था है। बिना लक्षणवाले ऐसे मरीज, जिनके घर में व्यवस्था है, उन्हें “होम आइसोलेशन” में भी रखा जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि “होम आइसोलेशन” के लिए गाइडलाइन जारी की जाएं, जिससे घर पर भी मरीज का अच्छा इलाज एवं पूरी देखभाल हो सके।

पुलिस की वेतन विसंगति दूर कराने 20 कांग्रेस विधायक पक्ष में उतरे

मध्य प्रदेश पुलिस के आरक्षकों का ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2400 करने के समर्थन में कांग्रेस के अब तक 20 से ज्यादा विधायक उनके साथ खड़े हो गए हैं। पुलिसकर्मियों की इस मांग को लेकर अब तक कोई सुविधा नहीं दी गई है जबकि वे कोरोना वायरस वारियर्स हैं। वे स्वयं भी कई दिनों तक किचिन में क्वारेंटाइन करने के बाद कोई दूसरा काम करने तलाश रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मंत्रालय के पार्किंग का शौचालय की हालत

मध्य प्रदेश राज्य मंत्रालय वल्लभ भवन की वाहन पार्किंग का शौचालय इतना गंदा है कि नाक बंद करके उसका इस्तेमाल करना होता है। यहां ऐसी इतनी गंदगी है कि अन्य जगह का इससे साफ शौचालय मिल जाते हैं। राज्य मंत्रालय के समस्त जागरुक साथियों एवं नेतागण से निवेदन है इतनी गंदगी नहीं होना चाहिए स्वच्छता ही जीवन है इस नारे को सार्थक करें.

छात्रों को मोहरा बनाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ न करे कांग्रेसः अभिलाष

नकारात्मक राजनीति कांग्रेस और उसके नेताओं की आदत बन चुकी है। भाजपा नीत केंद्र सरकार के हर निर्णय का बिना सोच-विचार के विरोध करना कांग्रेस जरूरी समझती है और अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए लोगों के हित और अहित की भी परवाह नहीं करती। नीट और जेईई परीक्षाओं के मुद्दे पर भी कांग्रेस छात्रों को भड़काकर, उन्हें मोहरा बनाकर उनके भविष्य से खेलना चाहती है। यह बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा नीट-जेईई परीक्षाओं के विरोध पर दुख व्यक्त करते हुए कही।

करदाता को फेसलेस असेसमेंट में कई मौके प्राप्त होंगे

मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के मुख्य आयकर आयुक्त ए.के.चौहान ने बताया कि किस तरह फेसलेस असेसमेंट में बिना मानवीय हस्तक्षेप के इलेक्ट्रानिक माध्यम से आयकर के केस का निराकरण किया जायेगा। इसके अन्तर्गत नोटिस सेन्ट्रल सेल के माध्यम से इलेक्ट्रानिक मोड से दिया जायेगा। इसमें केवल सेन्ट्रल सेल ही करदाता एवं आयकर विभाग के बीच की कड़ी होगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today