Category Archives: देश

बाढ के साथ सेल्फी छोड पीडितों के नुकसान की भरपाई करें: पटेल

पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने संकट के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि जब जनता कोविड संक्रमण से संघर्ष कर रही है और बाढ की आपदा का सामना कर रही है तब भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सेल्फी ले रहे हैं।

आप पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष आज भोपाल में उनके निवास पर ग्वालियर चंबल एवं सागर संभाग के आप पार्टी के पदाधिकारी अपने सेकडो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेश पार्टी में शामिल हुए।

कोविड में चिरायु हॉस्पिटल नागरिकों की मजबूरी का फ़ायदा उठा रहा: कमल नाथ

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि मेरे संज्ञान में लाया गया कि चिरायु हॉस्पिटल, जो कोविड की महामारी के लिए चिन्हित किया गया है, वहाँ आम लोगों के साथ ज्यादती की जा रही है । उपचार में गंभीर लापरवाही भी बरती जा रही है । 

तोमर ने कहा- हर बूथ पर जीत का संकल्प लें कार्यकर्ता

सिंधिया और उनके 22 साथियों ने मध्यप्रदेश को बचाने के लिए इस्तीफे दिये और कमलनाथ की भ्रष्टाचारी सरकार गिरा दी। प्रदेश के विकास के लिए इन लोगों ने शिवराजसिंह चौहान के हाथों में प्रदेश की सत्ता सौंपी है। अब भाजपा की सरकार को स्थिर बनाना, उसे मजबूती प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने और भाजपा को जिताने का संकल्प लें।

अवयस्क संबंधित अपराध विवेचना पर वेबिनार प्रारंभ

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय   उमरिया में ” अवयस्क संबंधित अपराधों में घटनास्थल का महत्व एवं फॉरेंसिक साक्ष्य संग्रहण परीक्षण तथा साक्ष्य में उपयोगिता” विषय पर तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण आज प्रारम्भ हुआ। इस प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से प्रधान आरक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 220प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

पानी उतरते फसलों, मकान, सामान के नुकसान का सर्वे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज होशंगाबाद जिले के बाढ़ में टापू बने गांव बालाभेंट एवं सीहोर जिले के नसरूल्लागंज के ग्राम नीलकंठ में सेना के जवानों के साथ नाव में बैठकर पहुंचे। वे होशंगाबाद जिले के ग्राम सांगाखेड़ा एवं सीहोर जिले के अन्य ग्रामों में भी गए। इन ग्रामों में उन्होंने बाढ़ राहत कायों को देखा, बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि “जब आपका मामा आपके साथ है, तो आपको चिंता किस बात की”। किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जाने देंगे तथा बाढ़ से हुए नुकसान का भरसक मुआवजा दिलवाएंगे।

मुखर्जी के निधन पर प्रदेश में 7 दिवसीय राजकीय शोक

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर उनके सम्मान में प्रदेश में सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक राजकीय शोक के दौरान प्रदेशभर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राजकीय शोक के दौरान प्रदेश में शासकीय मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया।

चौहान नाव से पहुँचे बाबई के बाढ़ प्रभावित बालाभेंट ग्राम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोमवार को होशंगाबाद जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विकासखंड बाबई के सर्वाधिक प्रभावित ग्राम बालाभेंट में मुख्यमंत्री श्री चौहान आर्मी के जवानों के साथ नाव से पहुँचे। लगभग आधे घंटे की दूरी नाव से तय कर गाँव पहुँचे मुख्यमंत्री ने हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों के हाल जाने।

कोविड से लड़ाई में जीवन-आजीविका दोनों की सुरक्षा जरूरी: राज्यपाल

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि कोविड-19 की लड़ाई में जीवन और आजीविका दोनों की सुरक्षा पर ध्यान देना जरुरी है। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया है कि अपने सपनो को पूरा करने के प्रयासों में वे निरंतर जुटे रहें। सफलता निश्चित है। हमारे इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण मौजूद है जब बड़े संकटो, चुनौतियों के बाद सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय पुनर्निमाण का कार्य नई उर्जा के साथ सफलता पूर्वक हुआ है।

नर्मदा नदी के दोनों ओर 10 किमी बाढ़ का असर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गत तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हो रही अनवरत वर्षा के कारण प्रदेश के बड़े हिस्से में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। देवास, हरदा, सीहौर, होशंगाबाद, रायसेन, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, खंडवा आदि जिलों में बाढ़ का अधिक असर हुआ है। कई गाँव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। वहां मकानों की पहली मंजिल तक पानी भर गया है। खेत पूरी तरह डूब गए हैं। पेड़ों के ऊपरी हिस्से ही दिखाई दे रहे हैं। नर्मदा नदी के 10 किलोमीटर तक दोनों ओर के क्षेत्रों में बाढ़ का असर है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today