Category Archives: देश

हम निपटाने की नहीं विकास की राजनीति करते हैं:सिंधिया

राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर आए। इस दौरान गुरुवार को सूफी संत मंसूर शाह बाबा के उर्स की परंपरा में शामिल होने आए भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडियाकर्मियों से बात की। इस दौरान पत्रकारों द्वारा कांग्रेस को निपटाने या कांग्रेस द्वारा सिंधिया को निपटाने के सवालों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की सोच जनता का विकास करता है। विकास योजनाएं लाना और उन्हें मूर्तरूप देना है जबकि कांग्रेस नेताओं की सोच नकारात्मक प्रतिक्रिया देना है।

हिन्दी विश्वविद्यालय का परीक्षा टाइम टेबल घोषित

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय ने ओपन बुक एग्जाम के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिया है। टाइम टेबल के अनुसार 7 सितंबर से 21 सितंबर तक परीक्षाएं चलेंगी। प्रश्न-पत्र प्रतिदिन समय 12 से 3 के बीच अपलोड किये जायेंगे।

इंदौर के आसपास रहे खनिज अधिकारियों की सम्पति की भी जाँच हो : मालू

माफियाओं पर लगाम लगाने, सख्त कार्रवाई करने में भाजपा सरकार हमेशा आगे रही है। अब सरकार ने खनिज माफिया और भ्रष्ट खनिज अधिकारियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। काँग्रेस के जमाने में जो भ्रष्ट अधिकारी बचे रहे, वे अब नहीं छूटेंगे। ऐसे सभी अधिकारियों की भी की सम्पति की जाँच होनी चाहिए, जो बरसों से इंदौर के आसपास पदस्थ रहे हैं।

विष्णुदत्त शर्मा व तोमर 4-5 को गुना, शिवपुरी, दतिया प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर 4 एवं 5 सितंबर को गुना, शिवपुरी और दतिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 4 सितंबर को गुना पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर विधानसभाओं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करेंगे।

प्रदेश महामंत्रीद्वय सबनानी व खटीक प्रदेश कार्यालय पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्रीद्वय भगवानदास सबनानी एवं हरिशंकर खटीक ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से भेंटकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, प्रदेश महामंत्रीद्वय सबनानी एवं खटीक ने कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय, स्व. कुशाभाऊ ठाकरे एवं राजमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सिंधिया को भाजपा में लाने वाले जफर इस्लाम के बाद भाजपा के गोविंद नारायण का नामांकन

यूपी में अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई सीट पर दो और नामांकन हुए। इन्हें मिलाकर अब तक भाजपा के दो प्रत्याशियों के नामांकन पर्चे दाखिल हो चुके हैं जिनमें से एक जफर इस्लाम वे हैं जिन्होंने कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने में अहम भूमिका निभाई थी।

हनी ट्रेप की आरोपी श्वेता के साथ जेलर की अकेले में तस्वीर

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रेप मामले में सागर की श्वेता विजय जैन की इंदौर के जेलर केकेक कुलश्रेष्ठ के साथ अकेले में तस्वीरें वायरल होने पर बवाल मच गया है। जेल डीजी ने डीआईजी संजय पांडे को मामले की जांच के लिए इंदौर भेजा।

बालाघाट-मंडला में घोड़े-बकरी-भेड़ के खाने लायक अनाज राशन की दुकान पर मिला

मध्यप्रदेश में केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय की एक टीम ने जुलाई-अगस्त में चार दिन बालाघाट-मंडला जिले में निरीक्षण किया जिसमें 31 गोदाम और एक राशन की दुकान से नमूने लिए थे। इनकी रिपोर्ट आने पर पता चला कि जो राशन वहां मिला था, वह घोड़े, बकरी और भेड़ के खाने लायक था। मानव जीवन के लिए वह अनाज नुकसान दायक था। इस पर जब कांग्रेस ने बवाल मचाया तो सरकार के कान खड़े हुए और तुरत फुरत गुणवत्ता नियंत्रकों के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

जिला खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, इंदौर द्वारा प्रदीप खन्ना, तत्कालीन जिला खनिज अधिकारी, इंदौर के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

वीडी शर्मा की टीम सबनानी सहित पांच महामंत्री बने

भाजपा के प्रदेश अध्य़क्ष वीडी शर्मा की नई टीम ने आकार लेना शुरु कर दिया है। शर्मा की टीम में पांच महामंत्रियों की नियुक्ति हुई है जिनमें भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष भगवानदास सबनानी भी शामिल हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today