Category Archives: देश

जिलाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 17 सितंबर को 70वाँ जन्मदिवस है। जिसे भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सेवा सप्ताह का शुभारंभ स्वच्छता अभियान से 14 सितंबर से प्रारंभ हो गया है।

शिवराज-महाराज की सभाएं सरकार या भाजपा के खर्च पर हो रही हैं?: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) केके मिश्रा ने विधानसभा उपचुनाव क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की हो रही सभाओं पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन के सरकारी दौरों के नाम पर इन यात्राओं का पूरी तरह भाजपाईकरण हो रहा है! लिहाज़ा, राज्य सरकार स्पष्ट करे कि ये राजनैतिक यात्राएं सरकारी हैं या भाजपा संगठन की और इनका खर्च कौन उठा रहा है?

पालीवाल एमपी-सीजी के नए प्रधान मुख्य आयुक्त होंगे

गांधीवादी विचारधारा के अखिल भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 1986 बैच के अधिकारी राकेश कुमार पालीवाल (आरके पालीवाल) मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के नए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त होंगे। वर्तमान प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त एके चौहान की 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्ति है।

उनके रिटायरमेंट के बाद पालीवाल एक नवंबर को प्रभार लेंगे। पालीवाल इसके पहले भी मध्यप्रदेश-छत्तीसग़ढ़ के प्रधान आयकर आयुक्त रह चुके हैं। वे गांधीवादी विचारधारा के हैं और जनवरी 2019 में मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में पदोन्नति होने पर यहां से कार्यमुक्त हुए थे।

बड़ी झील में कुत्ते को फेंकने वाले सलमान पर FIR

भोपाल की वीआईपी रोड पर सरेआम एक कुत्ते को बड़ी झील में फेंकने वाले सलमान नामक युवक के खिलाफ श्यामला हिल्स पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 429 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है लेकिन वह अभी फरार बताया जाता है.

पहले खेत हड़पने, अब उपज हड़पने का अध्यादेश: कांग्रेस

मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रभारी जीतू पटवारी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता और अभय दुबे ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार किसान विरोधी है ये आभास 2014 में सत्ता में आते ही करा दिया था, जब किसानों के भूमि का उचित मुआवजा कानून के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई थी। आज फिर मोदी सरकार ने किसानों पर तीन अध्यादेशों का क्रूर प्रहार किया है।

माफियाओं-मिलावट के खिलाफ कार्यवाही, क्या गुनाह था? जो सौदेबाजी कर सरकार गिरा दी: कमलनाथ

‘मैं प्रदेश की जनता से और सांवेर की जनता से पूछना चाहता हूं कि वह बताएं कि क्या माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ मैंने कोई पाप किया, क्या मिलावट के खिलाफ युद्ध छेड़ मैंने कोई गलती करी, क्या लोगों को शुद्ध दूध पिला कर मैंने कोई गलती करी, क्या यह मेरा गुनाह है, जो सौदेबाजी कर मेरी सरकार गिरा दी गई? क्या प्रदेश की पहचान माफियाओ से होगी, मिलावटखोरों से होगी“ उक्त बातें अपने संबोधन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज इंदौर के सांवेर के अर्जुन बरोदा गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

सुरखी क्षेत्र की हर बहन आत्मनिर्भर बने: गोविंद

प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि हम चाहते हैं कि सुरखी क्षेत्र की हर बहन अब आत्मनिर्भर बनें । मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बड़ी कल्पना है, इसे हमेशा हम सबको मिलकर साकार करना है । मंत्री श्री राजपूत राहतगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सिहोरा में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित स्व सहायता समूह के ऋण वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

फर्जी चिटफण्ड कंपनी का धोखाधड़ी करने वाला पहुंचा जेल

भोपाल जिले के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी निशीथ खरे के न्यायालय में चिटफण्ड कंपनी खोलकर आमजनो से पैसा निवेश कराकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी वचन सिंह ने जमानत आवेदन प्रस्‍तुत किया और निर्दोष होने की बात कही है। अभियोजन अधिकारी सुश्री दिव्या शुक्ला ने बताया कि आरोपी द्वारा कारित अपराध गम्भीर प्रकृति का है।

प्रो. अखिलेश पांडे विक्रम विवि के कुलपति नियुक्त

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय बायो-साईंस विभाग के प्रो. अखिलेश कुमार पांडे को विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का कुलपति नियुक्त किया है। श्रीमती पटेल ने यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 13 की उपधारा एक के अंतर्गत की है। प्रो. पांडे का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से 4 वर्ष की कालावधि के लिए होगा।

फसल बीमा के पोर्टल पर हजारों गांव और अधिसूचित फसलें गायबः कांग्रेस

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि सहकारी समितियों और लीड बैंकों ने शिकायत की है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के पोर्टल पर हजारों गांव और अधिसूचित फसलें गायब हैं। कांग्रेस ने इसे किसानों के साथ धोखा बताया है और कहा है कि ऐसे में किसानों को दावे नहीं मिल पाएंगे। सरकार को अधिसूचित फसल दर्ज होने तक बीमा अवधि खुली रखना चाहिए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today