Category Archives: देश

सौदेबाजी-बोली लगाकर सरकार बनाने वाली भाजपा को मुहतोड़ जवाब दें: कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में आज उनके निवास पर इंदौर जिले के भाजपा एवं आम पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर नाथ ने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र को बचाने की व सौदेबाजी कर ,बोली लगाकर सरकार बनाने वाली भाजपा को मुहतोड़ जबाव देने की है।

भाजपा के 28 प्रत्याशी घोषित, ब्यावरा छोड़ कांग्रेस ने अन्य सीटों पर उम्मीदवार तय किए

मध्यप्रदेश में होने वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए भाजपा ने सभी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है तो कांग्रेस ने ब्यावरा को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा है तो निधन की वजह से रिक्त हुई जौरा में सूबेदार सिंह, आगर में मनोज ऊंटवाल व ब्यावरा में नारायण सिंह पंवार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने ब्यावरा में अपने विधायक गोवर्धन दांगी के निधन के बाद अभी दूसरे प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है। मुरैना से राकेश मवाई, मेहगांव में हेमंत कटारे, बड़ा मलहरा में रामसिया भारती के साथ बदनावर से टिकट बदलकर कमल पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

अब लेपटॉप के नाम पर शिवराज सरकार का नया फ़र्ज़ीवाडा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक ने आज जारी एक बयान में आरोप लगाया कि अब लेपटॉप के नाम पर शिवराज सरकार बड़ा फ़र्ज़ीवाडा करने जा रही है। इसकी खरीदी प्रक्रिया में जमकर अनियमितता है और इसको लेकर अजीबो-गरीब शर्त रखी गयी है। अब 10 साल पुराने प्रोसेसर का लैपटाप खरीदेंगे 19 हजार पटवारी? लैपटाप की बाज़ार की अनुमानित क़ीमत 20 हजार है लेकिन सरकार इसके लिये करेगी 50 हजार का भुगतान?

कांग्रेस का अजा विभाग प्रदेश में 5 से 9 अक्टूबर तक भाजपा विधायकों-सांसदों को चूड़ियां भेंट करेगी

मध्य प्रदेश कांग्रेस अजा. विभाग देश व प्रदेश की बहन- बेटियों के सम्मान में सड़कों पर उतरेंगी। 05 से 09 अक्टूबर तक संपूर्ण प्रदेश में भाजपा के सांसद/विधायकों को भेंट की जाएगी. मप्र कांग्रेस अजा विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश, नियुक्त किए प्रभारी।

सरकार को बचाने व टिकाने के लिए कोई सौदा नहीं किया : कमलनाथ

“मुझे कभी पद का लालच नहीं रहा , मुझे मध्यप्रदेश के भविष्य की चिंता थी ,मैं प्रदेश के नागरिकों को ऐसा प्रदेश नहीं सौंपना चाहता था ,जिसमें सौदेबाजी की राजनीति हो इसलिए मैंने अपनी सरकार बचाने व टिकाने के लिए कोई सौदा नहीं किया।

पिछड़ा वर्ग के समाज प्रमुख करेंगे मुख्यमंत्री का सम्मान

मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग पुनर्गठन करने पर पिछड़ा वर्ग समाज के प्रमुख एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 6 अक्टूबर को सम्मान करेगा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश पिछडा वर्ग आयोग को प्रभावी एवं सशक्त बनाने हेतु आयोग का पुर्नगठन कर संविधान की धारा 338 (बी) में किए गए प्रावधानों शक्तियों एवं कर्त्तव्यों की तरह मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को सशक्त बनाया है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय प्रदेश की लगभग 55 प्रतिशत आबादी के लिए बड़ी सौगात है।

अहंकार-भ्रष्टाचार में डूबी कमलनाथ सरकार अपने कर्मों से गिरी : तोमर

मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने अपने ही सरकार में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और अपमान किया। जिसके कारण कांग्रेस की सरकार अपने कर्मों से गिरी। कर्जमाफी को लेकर श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों के 2 लाख रूपए तक के कर्ज को माफ करने की बात कही तो कमलनाथ जी ने अनसुना कर दिया। सिंधिया जी ने वादा पूरा न होने की बात पर सड़क पर उतरने की बात की तो कमलनाथ अहंकार और भ्रष्टाचार में इतना डूब गए थे न उनको सांसद न विधायक नजर आ रहा था। सरकार में बैठे लोग अभी नहीं तो कभी नहीं की तर्ज पर काम कर रहे थे।

कांग्रेस और कमलनाथ ने किया जनादेश का अपमानः मुन्नालाल

आजादी के बाद से देश में ज्यादातर समय कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन इन सरकारों ने विकास नहीं किया। इन सरकारों द्वारा लिये गए निर्णयों के विनाशकारी परिणाम आज भी देश को झेलना पड़ रहा है। दूसरी तरफ केंद्र और राज्य में जब-जब भी भाजपा की सरकारें रही हैं, इन सरकारों ने इतना विकास किया है कि भाजपा विकास का पर्याय बन गई है। अपनी नकारात्मक राजनीति के चलते कांग्रेस आज पूरे देश में अप्रासांगिक होती जा रही है और जैसे ही पार्टी उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी, प्रदेश से कांग्रेस की विदाई तय हो जाएगी।

कमलनाथ जबलपुर में शंकराचार्य स्वरूपानंद का आशीर्वाद लेने पहुचें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज जबलपुर में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने पहुचें उनके साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी मौजूद रहे| जगदगुरु ने कमलनाथ को आने वाले उपचुनावों में विजयश्री का आशीर्वाद दिया| इसके पश्चात् कमलनाथ पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पहुंचे|

कांग्रेस विकास विरोधी, भाजपा विकास को लिए प्रतिबद्ध: तोमर

मध्यप्रदेश में 15 महीने कांग्रेस सरकार रही मगर मुरैना क्षेत्र में कोई भी सडक नहीं बनी। कांग्रेस सरकार जाते ही विकास के काम फिर शुरू हो गए है। भाजपा के पिछले कार्यकाल में विकास की कोई कसर बाकी नहीं रखी और आने वाले समय में भी बाकी नहीं रहेगी। भाजपा चंबल क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today