Category Archives: देश

नौजवानों को सिर्फ रोजगार नहीं सुरक्षित रोजगार दूँगा

पूर्व मुख्‍यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि मैं नौजवानों को सिर्फ रोजगार नहीं सुरक्षित रोजगार दूँगा ताकि वह भरोसे और विश्‍वास के साथ काम करे। उन्‍होंने कहा कि बिजली विभाग में ऑउटसोर्स पर काम कर रहे जिन युवाओं को बेरोजगार किया गया है यह उनके साथ अन्‍याय हैं। कांग्रेस की सरकार आने पर किसी भी युवा को अपने रोजगार के लिए मांगपत्र देने की जरूरत नहीं होगी क्‍योंकि मैं जानता हूँ कि उनके भविष्‍य को सुरक्षित बनाने के लिए मुझे क्‍या करना है।

जौहरी ने सेवानिवृत्त एडीजी आरके त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरके त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।

पगडी रस्म कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर

जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत कार्यपालन यंत्री स्वर्गीय नरोत्तम दास शर्मा की स्मृति में आयोजित पगडी रस्म कार्यक्रम के दौरान अनूठा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कोरोना काल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के आयोजन की कमी और ब्लड बैंकों मे रक्त की कमी के चलते ये रक्तदान शिविर समाज के लिये प्रेरणादायी साबित होगा।

भाजपा के दीपक शर्मा सहित अन्य कांगे्रस पार्टी में शामिल

कांगे्रस विधायक कुणाल चैधरी के नेतृत्व में आज प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के सभाकक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की उपस्थिति में सीहोर जिले के श्यामपुर के अटल फाउंडेसन भाजपा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भाजपा छोड़ कांगे्रस पार्टी का दामन थामा। श्री शर्मा के साथ लगभग डेढ दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांगे्रस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कृषि कानूनों के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है कांग्रेस : गेहलोत

अटल जी की सरकार किसान क्रेडिट कार्ड योजना लेकर आई, उसके बाद इसमें ब्याज कम करने का प्रावधान किया गया। इसमें जीरो प्रतिशत ब्याज पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराई। यूपीए की सरकारों ने किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। अब कांग्रेस कृषि कानूनों के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है और किसानों को एमएसपी खत्म करने की बात कह कर गुमराह कर रही है। जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस से मध्यप्रदेश को बचाने वाला है यह उपचुनाव : शर्मा

यह उपचुनाव साधारण चुनाव नही गरीबों को उनको हक दिलाने और शिवराज सरकार की योजना का लाभ हर व्यक्ति को निरंतर मिलता रहे इसके लिए भाजपा सरकार को मजबूत करने वाला उपचुनाव है। यह चुनाव कांग्रेस से मध्यप्रदेश को बचाने वाला उपचुनाव है।

जो भी विकास हुआ, वो भाजपा की सरकारों ने कियाः नरेन्द्रसिंह तोमर

कांग्रेस की सरकारें लंबे समय तक देश और प्रदेश में रहीं, लेकिन गांव की सड़कें नहीं बनी। श्री अटलजी जब प्रधानमंत्री बने तो पीएम सड़क योजना शुरू हुई। इसके बाद म.प्र. में भाजपा की सरकार बनते ही 2003 में गांव-गांव को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम शुरू हुआ। भाजपा के शासन में किसानों को बिजली मिली। सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की योजनाएं शुरू हुईं। प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनते ही विकास के काम शुरू हो गए हैं। अंबाह-पोरसा की सड़क को नेशनल हाईवे का दर्जा मिल गया है और आने वाले समय में चंबल नदी पर नए ब्रिज बनते ही यहां के निवासी बिना मुरैना जाए आगरा जा सकेंगे और करौली मां के दर्शन करने के लिए भी पहुंच जाएंगे।

पवित्रता के प्रतीक नारियल को चुनावी झूठे नारियल फोड़कर मजाक नहीं बनाएंः कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर नारियल लेकर चलने शैम्पेन लेकर नहीं चलने के बयान पर कहा है कि नारियल पवित्रता का प्रतीक है , सेवा का प्रतीक है, इसका उपयोग हम पूजा में करते हैं इसीलिए तो मैं कहता हूं कि आप झूठे चुनावी नारियल फोड़कर पवित्रता के प्रतीक इस नारियल का मजाक मत उड़ाइये। इसे गुमराह व भ्रमित करने वाली राजनीति का हिस्सा मत बनाइये।

पट्टे का फर्जी नामांतरण करने पर तहसीलदार को निलंबित किया जाएः दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर गुना को पत्र लिखकर मकसूदनगढ़ के तहसीलदार सतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा शासकीय पट्टे की भूमि का फर्जी नामांतरण करने पर उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग की है। श्री सिंह ने नामांतरण आदेशों की प्रतियां संलग्न करते हुए प्रमुख सचिव राजस्व विभाग को भी इसकी जानकारी दी तथा दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।

मप्र में कांग्रेस कमल नाथ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई: वीडी शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खोती जा रही है, क्योंकि यह पार्टी अब कमलनाथ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तक सारे पदों पर लगातार कमलनाथ का कब्जा है, इस कारण से कांग्रेस के कार्यकर्ता हताश होकर घर बैठ गये हैं। विशेषकर ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस के नाम पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालत यहां तक खराब हैं कि कमलनाथ के ग्वालियर प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने भी उनसे किनारा कर लिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today