Category Archives: देश

भाजपा ने 15 साल में विकास नहीं किया, माफिया पाले- जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह भिड़ोसा के भाई के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण पिटाई की निंदा करते हुए, इसे लोकतंत्र की हत्या करने वालों की तानाशाही बताई है।

कमलनाथ बताएं ग्वालियर अंचल के लिए एक कौन-सा काम कियाः नरोत्तम मिश्रा

कमलनाथ ही पूरी तरह कांग्रेस है, कमलनाथ ही कांग्रेस का विस्तारक है, प्रचारक है, नेता प्रतिपक्ष है, प्रदेश अध्यक्ष है और पूर्व मुख्यमंत्री है, बाकी सब साफ है। ग्वालियर चंबल में कांग्रेस का कोई नेता नहीं बचा है। दिग्विजय सिंह, केपी सिंह, गोविंद सिंह यह लोग कौनसी माद में विश्राम कर रहे हैं। यह बात आज ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही।

कांग्रेस ने अजा, जजा में फूट डालकर सत्ता बचाने का काम किया: विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस देश में सबसे अधिक सत्ता में रही लेकिन अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यकों की भलाई करने के बजाए इन वर्गों में फूट डालने का काम किया। क्योंकि कांग्रेस हमेशा से फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करती आयी है। कांग्रेस ने जनजाति वर्ग के वोट लिए लेकिन जनजाति क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। देश में अगर सबसे पहले जनजाति वर्ग के विकास के लिए अलग से मंत्रालय बनाने का किसी ने काम किया तो वह भारतीय जनता पार्टी की अटल सरकार ने किया। कांग्रेस इस उपचुनाव में फिर से बरगलाने और लुभाने का काम करेगी। लेकिन हमें जागरूक होकर कांग्रेस को करारा जवाब देना है।

लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोग पूरे देश में घूम रहे हैं – सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा आज देवास के बरोठा ब्लॉक में कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में सम्मिलित हुए तथा भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

टोलियां बनाकर युवा मोर्चा खोल रहा कांग्रेस की पोल : डॉ. अभिलाष पांडे

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पांडे ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 28 विधानसभा सीटों पर प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। मोर्चा द्वारा सभी 28 सीटों पर बूथ एवं मंडल स्तर पर टोली बनाकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। टोलियों के माध्यम से मोर्चा कार्यकर्ता शिवराज सरकार की जन हितेषी योजनाओं की जानकारी गरीब जनता तक पहुंचा रहे हैं, साथ ही कमलनाथ सरकार की भ्रष्टाचार और झूठे वादों की पोल भी खोल रहे हैं।

लोकसेवक पार्टी के प्रचार का काम कर रहे हैं, आचार संहिता का उल्लंघन

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें की हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के उपसंयोजक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश प्रवक्ता श्री राहुल कोठारी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री संतोष शर्मा सहित प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से की शिकायत में कहा है कि कांग्रेस नेता जे.पी. धनोपिया वर्तमान में म.प्र. पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं। पिछडा वर्ग आयोग के अधिनियम अनुसार आयोग के अध्यक्ष का पद लोकसेवक की क्षेणी में आता है। उक्त अधिनियम की धारा 10के अनुसार आयोग को सिविल कोर्ट की शक्तियां प्राप्त होती हैं।

छग के खाद्य मंत्री मप्र विधानसभा में भ्रमण करने पहुंचे

छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमर जीत भगत ने गुरुवार को भोपाल प्रवास के दौरान विधानसभा का भ्रमण किया तथा प्रमुख सचिव एपी सिंह से मुलाकात की।

राष्ट्रीय स्तर पर मप्र फिंगर प्रिंट ब्यूरो के प्रकरण को तृतीय स्थान

21वीं अखिल भारतीय फिंगर प्रिंट डायरेक्टर्स कॉन्फ्रेस 13-14 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस कान्फ्रेंस में देश के समस्त राज्यों से अपराध अन्वेषण में अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ द्वारा किये गये उत्कृष्ट प्रकरणों की समीक्षा कर अंगुल चिन्ह साक्ष्य के आधार पर निर्णित तीन उत्कृष्ट प्रकरणों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के जिला श्योपुर के थाना कराहल के अपराध क्रं-20/16 धारा-364,302,201 भादवि एवं धारा-11/19 मध्य प्रदेश डकैती एवं अपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम 1981 के प्रकरण में अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ निरीक्षक श्री ओ. पी. बाथम एवं उप निरीक्षक मनीष सिंह भदौरिया द्वारा प्रकरण की जांच कर विशेषज्ञ मत प्रस्तुत किया गया था जिसे तृतीय स्थान प्रदान किया गया है तथा पुरूस्कार स्वरूप रूपये 5000/- की राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

टीआई सीहोनिया ने दिमनी से कांग्रेस प्रत्याशाी के भाई का सिर फोडा

देश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के. मिश्रा ने ग्वालियर-चम्बल अंचल में होने जा रहे उपचुनावों में अपनी दैयनीय राजनैतिक स्थिति से चिंतित भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पुलिसियाई दमन पर आमदा होकर कांग्रेस नेताओं और उनके परिवार पर अत्याचार करने पर तुल गई है, ऐसी घिनौनी हरकतों को तत्काल प्रभाव से रोका जाये।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेशचंद्र जैन का निधन

प्रदेश कांगे्रस के पूर्व कोषाध्यक्ष और वर्तमान मंे जिला कांगे्रस अध्यक्ष सागर ग्रामीण, सागर निवासी बीड़ी उद्योगपति नरेशचंद्र जैन का आज शाम दुःखद निधन हो गया। बीते कुछ दिनों से भोपाल में जैन का इलाज चल रहा था, जैन प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ जी के बहुत ही करीबी थे।

प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित शोकसभा में जैन के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा दो मिनिट का मौन रखकर उनकी आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री जैन के निधन से कांगे्रस पार्टी को हुई क्षति को कभी पूर्ण नहीं हो सकेगी। प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन ने दिवंगत जैन की पारिवारित पृष्ठभूमि और कांगे्रस पार्टी के लिए उनके समर्पणभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका परिवार पीढ़ियों से कांगे्रस पार्टी के लिए समर्पित रहा है तथा लोगों के हित के लिए कई सराहनीय कार्य किये हैं। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिवंगत जैन का परिवार और मेरा परिवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार था और उनकी कांगे्रस में अटूट आस्था थी। वे कांगे्रस के लिए कुर्बान हो गए। शोक सभा में प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री राजीव सिंह, अजीता वाजपेयी पांडे सहित अन्य कांगे्रसजन एवं प्रदेश कांगे्रस के कर्मचारी उपस्थित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today