Category Archives: देश

र्टी की विचारधारा के विस्तार के लिए प्रशिक्षित होंगे कार्यकर्ताः विष्णु दत्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है, जो विशेष कार्यपद्धति पर कार्य करती है। विचारधारा के विस्तार को लेकर कार्यकर्ता प्रशिक्षित हों, इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश के 1059 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति, चुनाव प्रबंधन, मीडिया,सोशल मीडिया एवं विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

रूपन सामंता द्वारा ‘भोजपुरी लोक एवं ठुमरी गायन’ की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक: रंग मध्यप्रदेश’ श्रृंखला अंतर्गत भोजपुरी साहित्य अकादमी द्वारा सुश्री रूपन सामंता, हरिद्वार द्वारा ‘भोजपुरी लोक एवं ठुमरी गायन’ की प्रस्तुति दी गई | गायन की शुरुआत मिश्र खमाज की ठुमरी- कारे मतवारे मन हर लीनों श्याम से हुई|

उपचुनाव में निर्वाचित विधायक जाटव पहुंचे विधानसभा सचिवालय

उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित सदस्य भिंड ज़िले के गोहद से मेवाराम जाटव ने आज विधानसभा सचिवालय पहुँच कर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण की। निर्वाचित सदस्य ने विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह से निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ भेंट की। विधानसभा सचिवालय ने विधानसभा स्थित भूतल पर स्वागत कक्ष बनाया है जहां सदस्यों का आना प्रारंभ ।

हम वचन देते हैं, जनता ने जो विश्वास जताया, उसे टूटने नहीं देंगेः शिवराज

कोरोना संकट के दौरान हमारी सरकार द्वारा किए गए काम और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की बदौलत हम प्रदेश की जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे। एक बार फिर जनता ने अपना प्यार और विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर जताया है। हम वचन देते हैं कि जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है, जान भले ही चली जाए, लेकिन उस विश्वास को टूटने नहीं देंगे। मैं इस प्रदेश की 8.5 करोड़ जनता का आभार जताता हूं और प्रणाम करता हूं।

स्वामी जीसीडी भारती द्वारा ‘कबीर गायन’ की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक: रंग मध्यप्रदेश’ श्रृंखला अंतर्गत संस्कृति संचालनालय द्वारा आज 10 नवम्बर, 2020 को स्वामी जी. सी. डी. भारती, रायपुर द्वारा ‘कबीर गायन’ की प्रस्तुति हुई| प्रस्तुति की शुरुआत कबीर पद- मन लागो मेरो यार फ़कीरी में | पश्चात्- जरा धीरे-धीरे गाड़ी हांको मोरे राम गाड़ी वाले, अमीर खुसरो का पद- लाल मोरी पत रखियो जरा आदि की प्रस्तुति दी|    

नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए समिति कक्ष में स्वागत कक्ष

विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी.सिंह ने बताया कि पंचदश विधानसभा के लिए संपन्न हुए उप चुनाव में निर्वाचित हुए सदस्यों के संबंधित आवश्यक प्रपत्रों की पूर्ति एवं अन्य औपचारिकताओं के संबंध में 11 नवंबर से 20नवंबर की अवधि में स्वागत कक्ष की व्यवस्था मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय,भोपाल स्थित समिति कक्ष क्रमांक-2 भूतल में की गई है।

उप चुनाव में भाजपा ने 19 सीटें जीतीं तो कांग्रेस के हाथ नौ पर लगी जीत

विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही आठ महीने से मध्यप्रदेश में चल रहा सियासी घमासान थम गया और भाजपा 19 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में जीत मिलने के साथ ही मप्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार चलाने की स्थिति में आ गई है। 28 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को नौ सीटों पर जीत मिली तो भाजपा ने 19 सीटों पर विजयश्री प्राप्त की।

स्मिता नागदेव द्वारा ‘सितार वादन’

एकाग्र ‘गमक: रंग मध्यप्रदेश’ श्रृंखला अंतर्गत उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा आज 09 नवम्बर, 2020 को सुश्री स्मिता नागदेव, भोपाल द्वारा ‘सितार वादन’ की प्रस्तुति हुई| प्रस्तुति की शुरुआत राग ‘पूरिया धनाश्री’ मे आलाप, जोड़, पश्चात् तबले के साथ एकताल मे निबद्ध मध्यलय की गत और तीनताल मे निबद्ध द्रुत गत की प्रस्तुति दी और “पायोजी मैने राम रतन धन पायो” भजन से प्रस्तुति को विराम दिया | 

16 देशों में हर्षाेउल्लास के साथ मना विश्वरंग उत्सव

संस्कृति, कला और साहित्यक विरासत को मनाने वाले विश्वरंग अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2020 का ऑनलाइन आयोजन 6 से 8 नवंबर के बीच हुआ। यह कार्यक्रम टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य और कला महोत्सव के दूसरे संस्करण के पूर्वगामी कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया है, जो इस महीने के अंत में हिंदी और भारत की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में साहित्य और कला को नई पहचान दिलाने के लिए मनाया जाएगा। भारत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नीदरलैंड, सिंगापुर, रूस, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, फिजी, यूक्रेन, स्वीडन, कजाकिस्तान, इंग्लैंड और बुल्गेरिया के प्रतिभागी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। विश्वरंग महोत्सव के बीच में ही बुल्गेरिया कार्यक्रम में शामिल हुआ और विश्वरंग के साथ जुड़ने वाला 16वां देश बना।

बिछुड़े को वापस नहीं ला सकते, पर परिवार की जिम्मेदारी हमारीः शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को गुना जिले के बमोरी के ग्राम उकावद पहुंचे और मृत आदिवासी युवक विजय सहरिया के परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने मृतक विजय की पत्नी को शासकीय नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का समुचित प्रबंध कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक की पत्नी से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हमसे बिछुड़ गया है,  उसे तो वापस नहीं ला सकते,  लेकिन विजय के परिवार की पूरी जिम्मेदारी हमारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परिवार को न्याय दिलाने का भी आश्वासन दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today