Category Archives: देश

पहले विश्वरंग अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का आज होगा आगाज

विश्वरंग अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह की शुरुआत आज से हो रही है। इस समारोह 23 से 26 नवंबर के बीच होगा, जिसमें 12 चयनित फिल्में प्रदर्शित होंगी। देश के अलग – अलग राज्यों की भाषाओं में बनी फिल्में इस समारोह के लिए चयनित हुई है । पन्देली केको की “द व्हाइट शीट्स” आसिफ मोयल की “ज़री वाला आसमान” और गोंड जनजाति की कला पर आधारित फिल्म “द गोंड आर्ट” अनुष्ठा अग्रवाल और प्रांजल जोशी के निर्देशन में तैयार हुई है जो विभिन्न फ़िल्म समारोह में पुरुस्कृत हो चुकी है। फ़िल्म समारोह का समापन मोहम्मद
ज़ोरजिस द्वारा निर्देशित फ़िल्म रुखसाना से होगा।

भाजपा सरकार की न संविधान के प्रति प्रतिबद्धता, न जनता के प्रति जवाबदेहीः डॉ. गोविंद सिंह

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसकी न तो संविधान के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई देती है और न ही वह जनता के प्रति जवाबदेह नजर आती है। उसके द्वारा आज तक शीतकालीन सत्र की न तो अधिसूचना जारी की गई है और न ही कोई पहल दिखाई दे रही है।

डॉ. सुचित्रा हरमलकर द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा डॉ. सुचित्रा हरमलकर, इंदौर द्वारा‘व्याख्यान एवं कथक नृत्य’ की प्रस्तुति दी गई |     

विधानसभा मास्टर प्लान, संसदीय विद्यापीठ भूमि आवंटन की समीक्षा की

पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ को जमीन आवंटन के संबंध में समीक्षा बैठक आज विधान सभा में संपन्‍न हुई । बैठक में विधान सभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह ने अधिकारियों को आवंटित भूमि के मास्टर प्लान बनाये जाने की स्थिति पर समीक्षा की ।

विश्व रंग 2020: बाल साहित्य, कला, संगीत महोत्सव का आगाज आज से

देश के प्रसिद्ध पेरेंटिंग यू—ट्यूब चैनल गेट—सेट—पेरेंट विद पल्लवी द्वारा विश्व रंग
2020 के अंतर्गत पहला बाल साहित्य, कला और संगीत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन 22 से 29 नवंबर 2020 के मध्य होने जा रहा है। यह टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य, कला और संगीत महोत्सव का द्वितीय संस्करण है जिसमें अंग्रेजी के अलावा हिन्दी और क्षेत्रीय भाषाओं का भी समन्वय किया गया है।

आजाद सिंह डबास कांग्रेस पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर ने आज भोपाल के आजाद सिंह डबास को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है।

झोकरकर ने गायन की शुरुआत राग पुरिया धनाश्री से की

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा सुश्री कल्पना एवं अनुजा झोंकरकर, इंदौर द्वारा स्वर सरिता विषय एकाग्र व्याख्यान एवं गायन की प्रस्तुति दी गई | प्रस्तुति की शुरुआत सुश्री झोकरकर के व्याख्यान से हुई जिसमे उन्होंने कहा कि संगीत में शास्त्रीय, उपशास्त्रीय एवं सुगम संगीत यह तीनों विधाएं बहुत लोकप्रिय और प्रचलित हैं |

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये रेडक्रास का रोको टोको अभियान

कोविड 19 के तहत कोरोना के वापस बढते संक्रमण से रोकने और आमजन में जागरूकता लाने के लिये मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसाइटी ने माननीय राज्यपाल आदरणीय आनंदी बेन पटेल के जन्मदिन से “रोको टोको” अभियान की शुरुवात भोपाल शहर में की। इस दौरान स्थानीय सुभाष फाटक पर मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन आशुतोष पुरोहित और जनरल सेकेट्री डॉ. प्रार्थना जोशी की मौजूदगी में रेडक्रास की टीम ने निशुल्क मास्क और साबुन का वितरण किया गया।

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व छठ पूजा का पारण किया गया

“उग उगहो सुरुजदेवा भइल अरग के वेल”, “कांच ही बास के बहंगीया, बहँगी लचकत जाय”, “केरवा के पात तर उगलेन सूरूज देव” जैसे अनेक लोक गीतों के मधुरिम गुंजन के साथ बिहार सांस्कृतिक परिषद् द्वारा सरस्वती देवी मंदिर प्रांगण, बरखेडा, भेल भोपाल में सूर्य उपासना एवं आस्था का महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया। 

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 24-25 नवंबर से

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 24 और 25 नवंबर को नामांकन के साथ शुरू हो रहे हैं। 26 नवंबर को नामांकन की छानबीन होगी और 28 नवंबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। इसके बाद मतदान और मतगणना की तारीखें घोषित होने पर चुनाव की आगामी प्रक्रिया होगी। इन तारीखों की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

Jheku ~ l aiknd th dh l sok esa 1⁄4jek’k adj

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today