Category Archives: देश

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम गीता का निधन

केंद्रीय कृषि मंत्रालय में पदस्थ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम गीता का आकस्मिक निधन हो गया। वे मूलतः मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी थी लेकिन 2000 में प्रदेश के बंटवारे के बाद उनका कैडर परिवर्तन हो गया था.

भोपाल सहित प्रदेश के दो दर्जन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश में इस साल मानसून काफी मेहरबान है और सावन के बाद अब भादौं में भी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित दो दर्जन जिलों में मौसम विभाग ने बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भोपाल में भारी से भी ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को देश छोड़ने पर रोक

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के खिलाफ सीबीआई जांच के चलते अब उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। अब उनके देश छोड़कर जाने पर रोक लगा दी गई है।

भोपाल में बनेगा देश का पहला क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र

भोपाल में देश के पहले क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (क्षेत्रीय एनसीडीसी) की स्थापना की जायेगी। क्षेत्रीय एनसीडीसी केंद्र के लिए भूमि आवंटन के सम्बंध में बैठक की गयी।

भारत ने जिम्बावे से मैच के साथ सीरीज भी जीती

भारत और जिम्बावे के बीच चल रही तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में आज भारत ने जिम्बावे को पांच विकेट से हराने के साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। अब तीसरा मैच केवल औपचारिक रूप से खेला जाएगा।

सीएम हाउस में मुख्यमंत्री चौहान ने फोड़ी मटकी

शुक्रवार की रात को भोपाल के मुख्यमंत्री निवास में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मटकी फोड़ने का कार्यक्रम भी हुआ। मटकी फोड़ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सम्मलित हुए।

मुंबई में 26/11 जैसे हमले की धमकी

मुंबई में एकबार फिर 26/11 जैसे आतंकी हमले हो सकता है। इस तरह की एक धमकी मुंबई पुलिस को मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई की ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल को यह धमकी भरा फोन कॉल मिला है।

यह फोन कॉल पाकिस्तान के नंबर से किया गया है। मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है तथा अलर्ट कर दिया गया है।

ग्वालियर-बीना के मध्य 1 सितंबर से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की सेवा बहाल

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दिनांक 01.09.2022 से आगामी सूचना तक ग्वालियर-बीना-ग्वालियर के मध्य अनारक्षित गाड़ी संख्या 01884/01883 ग्वालियर-बीना-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सेवा बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

गृह मंत्री ने ग्वालियर केन्द्रीय जेल में बंदियों के साथ मनाई जन्माष्टमी

गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व केंद्रीय जेल ग्वालियर में बंदियों के साथ मनाया। जेल में बंदियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। मंत्री डॉ. मिश्रा ने बंदियों को सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश की जेलों में परिरूद्ध पात्र दंडित बंदियों को एक माह की विशेष माफी दी जाएगी।

सीएम हाउस में भव्य रूप में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना

मुख्यमंत्री निवास में आज रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमेों श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गाय और भजन की प्रस्तुति दी गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today