Category Archives: देश

महाकाल की भाद्र माह की शाही सवारी निकली

भगवान महाकाल की उज्जैन में भाद्र माह की शाही सवारी निकाली गई। महाकालेश्वर मंदिर को सवारी के लिए विशेष रूप से सजाया गया था और उनकी सवारी को देखने के लिए मंदिर प्रांगण और शहर की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ा। महाकाल की सवारी की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पुत्र ने आरती की। इस मौके पर राज्य के मंत्री तुलसीराम सिलावट भी उनके साथ मौजूद थे।

पर्यटन निगम का क्रूज बड़ी झील में डूबते-डूबते बचा

भोपाल की बड़ी झील में पर्यटकों को जल यात्रा कराने वाला क्रूज बारिश के कारण आज डूबने लगा। भोपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण झील का पानी हिलोरें ले रहा है और उसकी लहरें समुद्र जैसी ऊंची ऊंची कुलांचे मार रही हैं।

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, मंगलवार को भी नहीं थमेगा क्रम

मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर जारी है और प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटे में भोपाल व अन्य जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। भोपाल सहित करीब आधा दर्जन संभागों के जिलों में अत्यधिक बारिश से लेकर रुक-रुक कर बरसात होने का सिलसिला मंगलवार को भी चलता रहेगा।

अमित शाह का दौरा प्रदेश के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगाः सीएम चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश के अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। उनका यह दौरा मध्य प्रदेश की प्रगति और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

काऊ लवर्स ग्रुप गाय को एक्सीडेंट से बचाने लगा रहा सींग पर रेडियम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में काऊ लवर्स ग्रुप द्वारा गायों को रोड एक्सीडेंट से बचाने के लिए नया प्रयोग कर रहे हैं। रविवार को इस ग्रप ने 50 से ज्यादा गायों के सींगों पर रेडियम के स्टीकर लगाए। इससे उन्हें वाहन चालकों की नजर में आने में मदद मिलेगी।

भोपाल-जबलपुर के स्कूलों की सोमवार को छुट्टी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में रविवार को लगातार बारिश होने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जबलपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है तो भोपाल में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जबलपुर और भोपाल के स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

गालीबाज त्यागी के बाद गालीबाज भाव्या का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

नोएडा के 126 सेक्टर में एक महिला गालीबाज का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दो वर्दीधारी सुरक्षाकर्मियों को गालियां दे रही है औऱ एक की वर्दी ही फाड़ दी। इस महिला को पुलिस ने बाद में कई धाराओं में गिरफ्तार कर 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कांग्रेस पिटी हुई फिल्मः गृह मंत्री नरोत्तम

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को पिटी हुई फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म का ट्रेलर कौन देखेगा। अब तक 54 विधायक कांग्रेस को छोड़ गए या उनका मन बदला है। हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव में एकसाथ 14 कई विधायकों ने क्रास वोटिंग की थी।

भाद्रपद की शाही सवारी में महाकाल छः रूपों में भक्तों को देंगे दर्शन

श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में छठे सोमवार 22 अगस्त को सायं 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर शाही सवारी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

बलसाड़-पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस की सेवा बहाल रहेगी

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 22909/22910 बलसाड़-पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस की सेवा बहाल रखने का निर्णय लिया गया है। अतः गाड़ी संख्या 22909 बलसाड़-पुरी एक्सप्रेस दिनांक 25.08.2022 को तथा गाड़ी संख्या 22910 पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस दिनांक 28.08.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से गन्तव्य के लिए चलाई जाएगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today