Category Archives: देश

किसी भी पत्रकार की गिरफ्तारी के पूर्व सीआईडी की जांच होगी: गृहमंत्री

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसी भी पत्रकार के खिलाफ यदि कोई प्रकरण दर्ज होता है तो उसकी सीआईडी जांच केे बाद ही आरोपी पत्रकार पर कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भिंड में जिन तीन पत्रकारों के खिलाफ कायमी की गई है उनकी जांच के आदेश दे दिए गए है, जब तक जांच नहीं होती न तो उनकी गिरफ्तारी होगी और ना ही कोई कार्रवाई।

कई विधायकों ने एक व्यक्ति एक पद फार्मूले पर इस्तीफाः कमलनाथ

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आज जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक हुई जिसमें भारत जोड़ो यात्रा और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। कमलनाथ ने इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कई विधायकों के पास कई पद थे तो उन्होंने एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले पर पद छोड़ा है। अब नए जिला अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

नोएडा का ट्विन टॉवर साढ़े तीन हजार किलो विस्फोट से ढहाया जाएगा

देश में पहली बार कोई 32 मंजिला भवन को गिराने की कार्रवाई रविवार को नोएडा में की जा रही है। साढ़े तीन हजार किलोग्राम से ज्यादा के विस्फोटक से नोएडा के ट्विन टॉवर को गिराया जाएगा जिसके लिए आसपास के रहवासी बहुमंजिला इमारतों व अन्य लोग भवनों में रहने वाले लोगों को रविवार को पूरे दिनभर अपने घर से दूर रहना होगा।

एशिया कप के क्वालिफायर में हांगकांग ने यूएई को हराया

क्रिकेट के एशिया कप के लिए चल रहे क्वालिफायर मुकाबलों में बुधवार की रात हांगकांग ने जीत दर्ज की। हांगकांग ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को हराया। इस जीत के साथ ही हांगकांग एशिया कप के क्वालिफायर की परीक्षा में पास हो गया है और अब वह एशिया कप में खेलने वाली टीमों में शामिल रहेगा।

संस्कारधानी जबलपुर में दरिंदगी, चचेरी बहन-दादी से दुष्कर्म

जबलपुर शहर के रांझी इलाके में सप्ताहभर पहले दो युवकों ने न केवल अपनी चचेरी बहन के साथ जमकर मारपीट की और फिर बारी बारी से दुष्कर्म किया। जब नाबालिग की दादी ने पोती को बचाने की कोशिश की तो युवकों ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया।

आप का नया आरोप, छह विधायक को तोड़ने की कोशिश, संपर्क में नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई लेकिन इसमें शामिल होने के लिए जब विधायकों से संपर्क किया गया तो छह विधायकों से संपर्क नहीं हुआ। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर फिर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विस्टाडोम कोच को मिल रहा अच्छा रेस्पॉन्स, रविवार को सीटें फुल रहीं

भोपाल-जबलपुर के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगाए गए विस्टाडोम कोच को प्रकृति प्रेमी रेल यात्रियों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इसकी मौजूदा उपयोगिता 63 फीसदी है और 21 अगस्त को यह पूरी क्षमता के यात्रियों के साथ संचालित हुआ।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यान्वयन हेतु इग्नू शिक्षकों को करेगा प्रशिक्षित

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय  भारत के 15 लाख अध्यापकों को राष्ट्रीय  शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में उच्च शिक्षा से जुड़े हुए शिक्षकों को  प्रशिक्षित करने का दायित्व  भारत सरकार द्वारा  सौंपा गया है। इस क्रम  में इग्नू ने एक “प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम” महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के शिक्षाओं के लिये विकसित किया है  जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020  के क्रियान्वन के सम्बन्ध में शिक्षाओं को प्रशिक्षित करेगा।  

चौहान ने मुरैना जिले के बाढ़ राहत कैम्प में प्रभावितों से की चर्चा

मुरैना, भिण्ड और श्योपुर के लगभग 100 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं। एसीएस एसएन मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चंबल, सिंध और पार्वती नदी के जलस्तर और राजघाट, गांधी सागर और कोटा बैराज की जानकारी दी. विगत कुछ वर्षों में क्षेत्रीय नदियों के जलस्तर का असेसमेंट की जानकारी दी. एसीएस राजौरा ने तीनो जिलों में एनडीआरएफ एसडीआरएफ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी.

उर्दू अकादमी द्वारा “सिलसिला” की धार में साहित्यिक गोष्ठी 25 को

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सिलसिला के तहत साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन 25 अगस्त को शाम 7 बजे आनंद भवन, सिल्वर हिल कालोनी, धार में ज़िला समन्वयक अनिता मुकाती के सहयोग से किया जाएगा। 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today