Category Archives: देश

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की गुलामी से मुक्ति पाई: वीडी शर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आजाद ने कांग्रेस की गुलामी से मुक्ति पाई है। देश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है।

मुख्यमंत्री को मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने सौंपे वार्षिक प्रतिवेदन

मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के तीन साल के वार्षिक प्रतिवेदन आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपे गए। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र जैन ने सीएम चौहान से मुलाकात कर प्रतिवेदन भेंट किए।

ठहरे हुए दरिया में मुझको रवानी चाहिए, हो वतन पर जो फिदा वो ज़िन्दगानी चाहिए

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा ज़िलेवार गतिविधि “सिलसिला” के अंतर्गत धार में “साहित्यिक गोष्ठी” आयोजित। आयोजित साहित्यिक गोष्ठी में  शायरों और वक्ताओं ने शिरकत की।

शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सुधार के लिए समन्वित प्रयास जरूरी: गौतम

कनाडा के हैलीफेक्स में 65वीं कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कई सत्रों में हिस्सा लिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण के क्षेत्र में सुधार के लिए समन्वित प्रयास जरूरी बताए।

प्रेसिडेंट कप कराटे प्रतियोगिता में मप्र टीम को 75 मैडल

द्वितीय प्रेसिडेंट कप राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम को 75 पदक मिले हैं। टीम को उपविजेता का खिताब दिया गया है। विजेता राजस्थान की टीम रही है।

मध्य प्रदेश के 10 जिलों में औसत से 60 फीसदी से ज्यादा बारिश तो चार जिले सूखे

मध्य प्रदेश में इस वर्ष मानसून जमकर मेहरबान है और अभी करीब एक महीने से ज्यादा का समय बचा है लेकिन इसके पहले ही प्रदेश के दस जिलों में औसत से 60 फीसदी से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, चार जिले ऐसे हैं जहां अभी भी पर्याप्त पानी नहीं गिरा है। पिछले चौबीस घंटे में मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के रीवा में सबसे ज्यादा 32.4 मिलीमीटर बारिश हुई है तो भोपाल में भी 4.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है।

दिल्ली में आप के खोखा तो भाजपा के सिसौदिया इस्तीफे के नारे

शराब नीति को लेकर दिल्ली में आप नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के खिलाफ सीबीआई कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गई हैं। आप ने आज जहां खोखा-खोखा के नारे लगाए तो भाजपा ने सिसौदिया के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन किया।

सीएम शिवराज राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम्स पहुंचे

राज्यपाल मंगू भाई पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सुबह एम्स पहुंचेl कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद राज्यपाल मंगूभाई एम्स में भर्ती किए गए हैं।

भूपेंद्र सिंह यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में भूपेंद्र सिंह की नियुक्ति की है। वे विधानसभा परिषद के सदस्य हैं। इसी तरह त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष पद पर राजीव भट्टाचार्य की नियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा हाईकमान ने महाराष्ट्र और भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों को भी बदला है।

शपथ की लाज रखें, जनता का काम करेंः गोविंद सिंह राजपूत

नगर परिषद सुरखी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता को साक्षी मानकर जो आप लोगों ने शपथ ली है उसकी लाज रखना ,हर व्यक्ति का काम बिना भेदभाव करना आपका दायित्व है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today