Category Archives: देश

आवास निर्माण में न हो प्रक्रियात्मक विलम्ब: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रात: पन्ना जिले में संचालित जन -कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से योजनावार समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर पन्ना से योजनाओं के क्रियान्वयन के स्तर की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियात्मक विलम्ब नहीं होना चाहिए।

इंद्रेश को नेशनल वेटरंस टेबल टेनिस में सिंगल-टीम इवेंट में स्वर्ण पदक

श्रीनगर में संपन्न २८ वीं राष्ट्रीय वेटरंस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के इंद्रेश पुरोहित ने पचहत्तर प्लस वर्ग में सिंगल और टीम इवेंट के ख़िताब जीते। सिंगल्स के फ़ाइनल में पुरोहित ने मप्र के ही आरपी मालवीय को ३-१ से पराजित किया। इसके पूर्व संघर्षपूर्ण सेमीफ़ाइनल में तमिलनाडु के इंद्र राजलु को ३-१ से हराया। टीम इवेंट में पुरोहित के नेतृत्व में मप्र टीम ने फ़ाइनल में गुजरात को ३-० से पराजित किया।

जस्टिस उदय उमेश ललित ने 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

जस्टिस उदय उमेश ललित ने आज भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पद की शपथ दिलाई।

गुलाम नबी आजाद बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के शुक्रवार को इस्तीफे के बाद अब जम्मू-कश्मीर में नई राजनीतिक पार्टी का जन्म होने की संभावना बढ़ गई है। आजाद ने अपनी नई पार्टी बनाने के संकेत भी दिए हैं। यह संभावना बताई जा रही है कि आजाद भाजपा के सहयोगी दल के रूप में नई पार्टी बनाएंगे।

झारखंड में हेमंत सोरेन के दोबारा सीएम बनने की अटकलें

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य घोषित कर दिए जाने की खबरों के बीच यह भी अटकलें शुरू हो गई हैं कि वे इस्तीफा देकर दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद छह महीने के भीतर वे चुनाव लड़कर विधायक बनकर आएंगे।

दिल्ली में जारी है राजनीतिक घमासान, भाजपा हमलावर

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का हमला लगातार जारी है। भाजपा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर आज विधानसभा का मॉक सत्र चला रही है तो पदयात्रा भी निकाल रही है।

कारम डैम लापरवाही में आठ अफसरों का सीएम ने किया निलंबन

धार जिले के कारम डैम में दो सप्ताह पहले रिसाव के बाद बांध टूट जाने की घटना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लापरवाही के आरोप में आठ अधिकारियों को निलंबित किया है। सीएम चौहान ने बड़ा फैसला लेते हुए इन अधिकारियों पर यह कार्रवाई की है।

जनजातीय सीएम राइज विद्यालयों के शिक्षकों को नई शिक्षा नीति प्रशिक्षण

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सीएम राइज विद्यालयों के शिक्षकों के लिए 22 अगस्त से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। बैरसिया रोड स्थित आई.ए.एस.ई गीतांजलि कॉलेज में आयोजित इस शिविर में प्रदेश भर के 84 प्राथमिक स्तर के शिक्षक शामिल हुए।

आईएसटीएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में नर्मदापुरम की आध्या ने जीता कांस्य

थाईलैंड के पटाया शहर में जारी आईएसटीएफ वर्ल्ड टूर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप-2022 अंतर्गत जारी वूमंस कैटेगरी स्पर्धा में मप्र के नर्मदापुरम निवासी नेशनल चैंपियन आध्या तिवारी ने कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह वह अब अंडर-21 फाइनल में पहुंच गई हैं।

राज्य सरकार एक लाख सरकारी पदों पर करेगी भर्तियाँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जहाँ एक ओर कौशल विकास प्रशिक्षण, स्व-रोजगार के क्षेत्र में अवसर वृद्धि और ऋण-अनुदान योजनाओं से युवाओं के लिए जीविका के साधन निर्मित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं शासकीय विभागों में रिक्तियों की जानकारी एकत्र की गई है। राज्य सरकार लगभग एक लाख रिक्त पद इस वर्ष अभियान चलाकर भरने जा रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today