Category Archives: देश

भारतीय नौ सेना में भी महिलाओं की संख्या बढ़ेगी, मिलेगी नई जिम्मदारी

भारतीय नौ सेना के दूसरे आईएनएस विक्रांत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्पित किया। आईएनएस विक्रांत के ध्वज को छत्रपति शिवाजी को समर्पित करते हुए कहा कि नौ सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी और उन्हें नई जिम्मेदारी के रास्ते खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेनाएं देश की रक्षा के लिए स्वदेशी सामान के साथ तैयार हैं और आईएनएस विक्रांत स्वदेशी है।

गैंगरेप-रेप, आतंकी-ड्रग्स के बंदी जेल में अंतिम सांस तक रहेंगेः नरोत्तम

मध्य प्रदेश में अब नाबालिग से दुष्कर्म, गैंगरेप के आरोपियों, आतंकियों व नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को जीवन की अंतिम सांस तक जेल में ही रहना होगा। आजीवन कारावास के दंडित अपराधियों के आजीवन कारावास की अवधि को तय करने के लिए प्रस्तावित नीति पर आज विचार विमर्श किया गया।

जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 3 सितंबर से

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिये सार्थक मंच उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रतिमाह ‘लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से किया जाता है। इसी क्रम में  3 सितंबर  ,2022 से भील समुदाय के युवा चित्रकार सुभाष अमलियार के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में उल्लास गतिविधि हर रविवार

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा हर रविवार को उल्लास गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह गतिविधियां रविवार को दोपहर तीन बजे से होंगी।

श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर एशिया क्रिकेट कप सुपर 4 में जगह बनाई

दुबई में आज एशिया क्रिकेट कप के ग्रुप बी के एक मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर सुपर 4 में प्रवेश किया। बी ग्रुप में अफगानिस्तान पहले ही सुपर 4 में प्रवेश कर चुका है। ग्रुप ए में भारत दो मैच जीतकर सुपर 4 में पहुंचा है और अब पाकिस्तान-हांगकांग में से एक टीम का फैसला होना बाकी है।

NCRB की नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट सायबर नोडल ऑफिसर्स में पीएचक्यू सायबर को दूसरा स्थान

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की सायबर शाखा को दिल्ली में राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्‍यूरो द्वारा आयोजित दूसरा नेशनल क्राँफ्रेंस ऑफ स्‍टेट सायबर नोडल ऑफिसर्स में देश में दूसरा स्थान मिला है। यह आयोजन दिल्ली में 31 अगस्त को हुआ था और इसमें सायबर क्राइम के 100 ज्यादा मामलों की केस स्टडी के माध्यम से प्रविष्टियां पहुंची थीं।

देवास में पुलिस हिरासत में मौत के मामले में मानव अधिकार आयोग ने मांगा प्रतिवेदन

देवास जिले में पुलिस हिरासत में मुकेश भाट की मौत के बाद बीते मंगलवार को मृतक के परिजनों ने मंदसौर जिले के शामगढ़ की मेलखेड़ा चैपाटी पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के संज्ञान में इस मामले के आने के बाद डीजीपी और एसपी देवास से पूरी घटना का प्रतिवेदन मांगा गया है।

जर्जर स्कूल भवन में पालक नहीं भेज रहे बच्चे, मानव अधिकार आयोग ने मांगा प्रशासन से जवाब

राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर के मुख्य बाजार मेन मार्केट भरथरे चौक स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक एक स्कूल के जर्जर भवन देखकर पालकों ने बच्चों को स्कूल भेजने बंद कर दिया है। जब यह मामला राज्य मानव अधिकार आयोग के संज्ञान में आया तो मंत्रालय से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक से जवाब मांगा गया है।

मध्य प्रदेश की पहली विधानसभा में एमएलए रहीं गायत्री देवी परमार का निधन

छतरपुर की वरिष्ठ समाजसेविका और वकील पूर्व विधायक गायत्री देवी परमार का गुरुवार को निधन हो गया। वे 95 साल की थीं। पिछले दो साल से गायत्री देवी बीमार थीं।

लहसुन, प्याज, मटर उत्पादकों की मांग को लेकर पटेल ने की तोमर से मुलाकात

मध्य प्रदेश में लहसुन, प्याज और मटर की फसल लगाने वाले किसानों की समस्याओं को लेकर मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। पटेल ने लहसुन, प्याज व मटर पैदा करने वाले किसानों को उचित कीमत दिलाने को लेकर तोमर से चर्चा की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today