Category Archives: देश

27 को होने वाले 46 नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने ऐसे ठोकी ताल, पढ़िये कहां पहुंचे वीडी

मध्य प्रदेश में 27 सितंबर को होने जा रहे 46 नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने प्रचार अभियान का आगाज आज सिंगरौली से कर दिया है। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे और उन्होंने बाइक पर घूमकर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। वे बरगवां में जनसंपर्क करने पहुंचे जहां नगर परिषद के चुनाव होना है।

भोज विवि के देवास परीक्षा केंद्र में पिता-पुत्र ने की एक्जाम और ड्यूटी में धोखाधड़ी

भोज मुक्त विश्वविद्यालय के देवास जिले के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल टोंकखुर्द में बनाए गए परीक्षा केंद्र में पिता-पुत्र ने मिलकर न केवल फर्जी परीक्षा्र्थी से परीक्षा दिलाई बल्कि एक ही समय में तीन काम करते हुए अनुचित लाभ भी लिया। इसकी जांच के बाद 12 अगस्त को देवास पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिसमें क्षेत्रीय निदेशक कामरान सुल्तान की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।

पुलिसकर्मियों के तबादलों से ऐसे भड़के मंत्री सिसौदिया, जानिये क्या कहा

शिवपुरी जिले में एसपी राजेश चंदेल ने कुछ पुलिसकर्मियों के तबादले किए थे जिनको लेकर मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ऐसे भड़के की उनके निशाने पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस आ गए। सिसौदिया ने कैमरे के सामने बयान दे दिया कि मुख्य सचिव निरंकुश प्रशासक हैं जबकि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इतने अच्छे हैं।

महंगाई के विरोध में 4 सिम्बर को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली

अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 4 सितम्बर को दिल्ली में महंगाई के विरोध में देश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल महारैली आयोजित की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में मप्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन 4 सितम्बर को होने वाली इस महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेगे।

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा से फिर पूछताछ

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिल्मी हस्तियों के घेरे में आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार समन के माध्यम से उनसे पूछताछ कर रही है। अभिनेत्री नोरा ईडी ने एकबार फिर बुलाया और कई सवाल किए। उनसे ईडी अब तक दो दौर की पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज से भी ईडी ने पूछताछ की थी।

भारत के इतिहास के आगे विकसित देशों को सीएम चौहान ने ऐसा बताया, पढ़िये क्या कहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर चैप्टर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को भारत के इतिहास के बारे में चर्चित प्रसंगों के माध्यम से कई बातें कीं। चौहान ने सभी लोगों से देश के लिए हर संभव सबकुछ करने का संकल्प दिलाया और कहा कि सभी अपने-अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाएं।

सीरियल किलर ने केजीएफ फिल्म से प्रेरित था, चर्चित होने के लिए वारदातें कीं

सागर में तीन और भोपाल में एक हत्या करने वाले सीरियल किलर को सागर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे भोपाल से गिरफ्तार किया गया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी। बताया जाता है कि केजीएफ फिल्म से प्रेरित होकर सीरियल किलिंग की घटनाओं के माध्यम से चर्चित होने के लिए वारदातों को अंजाम दिया। सागर, भोपाल के अलावा उसने पुणे में भी एक हत्या की है और पुलिस सभी मामलों में पूछताछ कर रही है।

कमलनाथ भारत जोड़ो पदयात्रा में पैदल नजर नहीं आएंगेः नरोत्तम मिश्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर शिवराज सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जब गांधी का कोई व्यक्ति आएगा तो उसमें सबकी मजबूरी होती है, जाना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ उस पदयात्रा में भी मगर पैदल नजर नहीं आएंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा 150 दिन चलेगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा कन्या कुमारी से सात सितंबर से शुरू हो रही है। 150 दिन में पूरी होने वाली यह पदयात्रा 3500 किलोमीटर में कन्या कुमारी से कश्मीर तक होगी। वहीं, इस पदयात्रा पर शिवराज सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी ली है कि दिग्विजय सिंह यात्रा के प्रभारी हैं तो उनकी इच्छा होगी वही पदयात्रा में आएंगे और उनकी इच्छा नहीं होगी तो नहीं आएंगे।

आईएनएस विक्रांत में लगे बिजली के तारों बिछ सकती है कोचि से काशी तक लाईन

भारतीय नौ सेना के आईएनएस विक्रांत के नए स्वरूप की कई खासियत है और इसकी विकरालता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि इसमें प्रयुक्त बिजली के तारों की लंबाई इतनी है कि उनसे कोचि से लेकर काशी तक बिजली की लाइन बिछाई जा सकती है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today