Category Archives: देश

बच्चों ने बनाई कागज की मछली और सुनी मुर्गे (खों) की कहानी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा बच्चों की सहज प्रवृत्तियों को रेखांकित करने और उनकी भीतरी सामर्थ्य को जाग्रत करने के उद्देश्य से ‘खुद को पहचानने’ श्रृंखला की शुरूआत की है। गतिविधि अंतर्गत काव्य अभिनय, आरगेमी, क्राफ्ट गतिविधि, कहानी पाठ, विज्ञान के खेल, रंगों के खेल जैसी अन्य गतिविधियाँ प्रत्येक रविवार को दोपहर 3.00 शुरू होगी, जिसमें 8 से 16 वर्ष की आयु के बच्चे एवं संग्रहालय भ्रमण में परिवार के साथ आये बच्चे भी शामिल हो सकेंगे।

अमेरिका में भारतीयों के संस्कृति-मूल्य बचाने के प्रयास सराहनीयः सिंह

अमेरिका में भारतवंशियों के भारतीय संस्कृति व मूल्य अक्षुण्य रखने के प्रयास सराहनीय हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने यह बात अमेरिका के न्यूजर्सी में स्वामी नारायण मंदिर के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किए।

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली, राहुल ने आटे की तौल लीटर बताया तो भाजपा ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने आज भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई को लेकर हल्ला बोल रैली निकाली लेकिन रैली को संबोधित करते हुए जब राहुल गांधी आटा की नाप लीटर में बोल गए तो भाजपा ने उनके ज्ञान पर सवाल उठाए। भाजपा ने कहा कि कल वे पेट्रोल की तौल किलोग्राम बता सकते हैं।

भारत को पाकिस्तान ने एशिया कप के सुपर 4 मैच में हराया

एशिया क्रिकेट कप के सुपर चार मैचों में आज भारत को पाकिस्तान ने हरा दिया। पाकिस्तान ने भारत के 181 रनों के लक्ष्य को पांच विकेट के रहते हासिल कर लिया और अब छह सितंबर को श्रीलंका के साथ भारत का सुपर चार मैच है।

टाटा संस के पूर्व चेयरमेन सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत

टाटा संस के पूर्व चेयरमेन सायरस मिस्त्री की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 54 साल के थे औऱ अहमदाबाद से मुंबई जाते समय वे सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हो गए। उनके साथ कार में जा रहे एक अन्य व्यक्ति की इस हादसे में मौत हो गई है।

शिवराज सिंह ठाकरे न्यास के अध्यक्ष, खण्डेलवाल सचिव चुने गए

कुशाभाऊ ठाकरे न्यास का पुनर्गठन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को न्यास का अध्यक्ष और पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल को सचिव चुना गया। मंत्री जगदीश देवड़ा न्यास के उपाध्यक्ष तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

मध्यप्रदेश सरकार पीएम के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगीः सीएम चौहान

मध्य प्रदेश भाजपा और शिवराज सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगा। इसमें के 2014 के बाद से देश की राजनीतिक संस्कृति में आए बदलाव, उनकी योजनाओं और कार्यक्रमों को जनता को बताया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को कहा वे सरकारी नौकर नहीं, देश-प्रदेश के भविष्य निर्माता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में नवनियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक सरकारी नौकर नहीं हैं। वे भारत और मध्य प्रदेश के भविष्य के निर्माता हैं। वे बच्चों को न केवल ज्ञान दें बल्कि उन्हें रोजगार और नौकरी पाने लायक शिक्षा भी दें।

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की सतना में “सिलसिला” “साहित्यिक गोष्ठी”

देश की आजादी के 75 वर्ष के अवसर  अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश में संभागीय मुख्यालयों पर नवोदित रचनाकारों पर आधारित “तलाशे जौहर” कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद अब ज़िला मुख्यालयों पर स्थापित एवं वरिष्ठ रचनाकारों के लिए “सिलसिला” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी का आठवाँ कार्यक्रम केसरवानी सेवा सदन, सतना में 4 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे “शेरी व अदबी नशिस्त” का आयोजन ज़िला समन्वयक अम्बिका प्रसाद पाण्डेय के सहयोग से किया गया।

मध्य प्रदेश भाजपा की विशेष बैठक 4 सितंबर को

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई की एक विशेष बैठक रविवार, 04 सितम्बर को आयोजित की गई है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला अध्यक्ष और प्रभारियों को आमंत्रित किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today