Category Archives: देश

रीवा-सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02187/02188 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

दिल्ली में आप नेताओं को एलजी के नोटिस, भाजपा का स्टिंग से शराब नीति पर फिर हमला

दिल्ली राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार और भाजपा के बीच राजनीतिक जंग जारी है और शराब नीति को लेकर अब भाजपा ने स्टिंग ऑपरेशन का सहारा लिया है। वहीं, आप नेताओं द्वारा दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना पर लगाए गए आरोपों के बाद उप राज्यपाल ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को कानूनी नोटिस थमा दिए हैं।

लिज ट्रस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री होंगी, ऋषि सुनक को हराया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के चुनाव में आज लिज ट्रस की जीत हो गई और वे नई प्रधानमंत्री चुन ली गईं। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया। लिज ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी और वे मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी।

तेज गेंदबाज अर्शदीप के खिलाफ विकीपीडिया व सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार, पाकिस्तान कनेक्शन

एशिया क्रिकेट कप में सुपर चार मैच के दौरान रविवार को भारत का पाकिस्तान से मैच था और इसमें पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का कैच अर्शदीप के हाथ से फिसलते ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ जमकर पोस्ट हुईं। उन्हें खालिस्तान समर्थक तक बता दिया गया। मगर आज मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आया कि अर्शदीप के खिलाफ विकीपीडिया और सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार किया गया और यह प्रचार पाकिस्तानियों व पाकिस्तान समर्थक लोगों ने पाकिस्तान सहित कुछ अन्य देशों में बैठकर किया।

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वास मत जीता, भाजपा का वाकआउट

चुनाव आयोग द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता को अयोग्य करार देने के फैसले के बाद आज सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया। सीएम सोरेन और उनकी सरकार के पक्ष में 48 मत डाले गए लेकिन प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के बहिष्कार के बीच मत विभाजन में सोरेन सरकार की जीत हुई। भाजपा ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों के विश्वास को दिखाने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाया था क्योंकि उन्हें डर था कि उनके विधायक उनके साथ हैं या नहीं।

अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट की बरसाती नदी में 100 लोग फंसे, प्रशासन ने बचाया, चेतावनी देकर छोड़ा

भोपाल के पड़ोसी सीहोर जिले के अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट में वीकेंड मनाने गए करीब 100 लोग एक बरसाती नदी में फंस गए। जंगल क्षेत्र में स्थित इस बरसाती नदी में लोगों के फंसे होने की सूचना पर प्रशासन का अमला पहुंचा और किसी तरह उन्हें सुरक्षित निकाला गया। एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

राहुल गांधी जहां जाते हैं कांग्रेस बिखर जाती है, गुजरात में जा रहे हैं युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ दी

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसा है कि वे जहां जाते हैं कांग्रेस बिखर जाती है। आज वे गुजरात जा रहे हैं तो वहां के युवा कांग्रेस ने पार्टी छोड़ दी। उनकी सभा होती है तो उसके बाद उनका भाषण हास्य में तब्दील हो जाता है।

राम के वनवास से जुड़े रामपायली में आज सीएम चौहान, हेडगेवार का बाल्यकाल भी यहां बीता

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रामपायली का भगवान राम के वनवास से नाता है और भगवान राम वनवास के दौरान यहां पहुंचे थे। रामपायली से डॉ. हेडगेवार का भी नाता है क्योंकि उनका बाल्यकाल यहीं गुजरा था। रामपायली हेडगेवार की कर्मभूमि रही है।

लखनऊ के लेवाना होटल में भीषण हादसा, आग लगी, कई लोग फंसे, 10 भर्ती

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की लेवाना होटल में भीषण हादसा हुआ। इसमें आग लगने से कई लोग फंस गए जिन्हें खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक दो लोगों की मौत होने की जानकारी है लेकिन इसकी अधिकृत रूप से कोई पुष्टि नहीं की जा रही है।

जनता का संस्कार बनें संवैधानिक मूल्य’: प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल

‘भारत जैसे देश में कोई भी व्यवस्था तभी चल सकती है जब वह बहुसंख्यक समाज का स्वाभाविक संस्कार बन जाए। कोई भी ऐसी बात जो मानवीय गरिमा को क्षति पहुंचाती हो, उसे लेकर यदि आम नागरिकों के मन में हिचक का भाव होगा तभी उनमें संवैधानिक मूल्यों को लेकर आग्रह और आदर का भाव पैदा होगा।’

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today