Category Archives: देश

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा जनजातीय वर्ग में कांग्रेस का आधार समाप्त

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस का आधार पर जनजातीय वर्ग में नहीं रहा है। कमलनाथ आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव लड़ाने की स्थिति में नहीं रहे हैं। वे खो तलाश रहे हैं कि कहां पर जाकर कांग्रेस की साख बच जाए।

बिशप पीसी सिंह का 1000 करोड़ रुपए विदेश में निवेश, जानिये क्या है मामला

द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन बिशप प्रेमचंद सिंह ने बेहिसाब 1000 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित कर उसे विदेश में निवेश किया है। यह राशि उसके द्वारा शिक्षण संस्था द्वारा संचालित स्कूलों की फीस, उसकी जमीन में हेराफेरी करके अवैध ढंग से कमाई गई। बिशप पीसी सिंह की कारगुजारियों का पर्दाफाश महाराष्ट्र स्योंड के नाम से पहले जानी वाली उत्तर भारत के चर्च की संस्था द स्योंड ऑफ द चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की बैठक में हुआ है।

बिशप पीसी सिंह का क्या है दाउद कनेक्शन, पढ़िये विदेश से लौटने पर कैसे धराया

द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन बिशप प्रेमचंद सिंह का अब गैंगस्टर दाउद कनेक्शन सामने आ रहा है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर भारत के चर्च की संस्था स्योंड ऑफ द चर्च ऑफ नार्थ इंडिया ने पत्र लिखकर शिकायत की है और गैंगस्टर कनेक्शन की जांच की मांग की है। बिशप पर शिकंजा अब कसने लगा है औऱ उसे विदेश से लौटते समय नागपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया और अब पूछताछ की जा रही है।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंदजी की आज भूसमाधि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े अनुयायी

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंदजी सरस्वती का रविवार को निधन होने के बाद आज उन्हें नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर धाम में भूसमाधि दी जाएगी। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंदजी को महास्नान के बाद उन्हें चंदन के सिंहासन पर बैठाया गया।

श्रीलंका एशिया कप चैम्पियन बना, छठवीं बार विजेता बना

एशिया क्रिकेट कप में आज दुबई के स्टेडियम में श्रीलंका छठवीं बार चैम्पियन बना। पाकिस्तान को उसने खेल के हरेक प्वाइंट पर मात दी। पहले बल्लेबाजी में 170 रन बनाए तो बाद में फील्डिंग में मात दी और गेंदबाजी में भी पाकिस्तान को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रिजवान-इफ्तेखार की जोड़ी के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे नहीं टिका। 147 रन पर पूरी टीम 20 ओवर में आउट हो गई और श्रीलंका 23 रनों से मैच जीतकर चैम्पियन बनी।

चीता को लाकर कूनो में छोड़ने के पहले कैसे हुआ स्थल चयन, जानिये

नामीबिया से भारत लाए जाने वाले चीतों को किस अभ्यारण्य में छोड़ा जाए, यह बहुत मुश्किल सवाल था। इसके लिए भारतीय वन्य जीव संस्थान को जिम्मेदारी दी गई और तमाम जगह टीमों ने पहुंचकर अध्ययन किया। दस स्थानों के सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क का चयन हुआ जिसे चीता के रहवास के लिए उपयुक्त माना गया।

कूनो पार्क में 174 पक्षियों की प्रजाति के बीच चीता की आमद के पहले तैयारियां, ये वीआईपी पहुंचे आज

श्योपुर का कूनो नेशनल पार्क जिन 174 प्रजातियों के पक्षियों की शरणगाह है, उनमें 12 ऐसे पक्षी हैं जो दुलर्भ श्रेणी में मानी जाती हैं। अब भारत के लिए दुलर्भ चीता भी यहां 72 साल बाद दोबारा आमद दे रहा है और इन्हें 12 दुलर्भ श्रेणी के पक्षियों की पनाह मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को चीता कूनो में खुद पीएम छोड़ेंगे। इस ऐतिहासिक दिन के छह दिन पहले कूनो नेशनल पार्क में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और वन्यप्राणी एक्सपर्ट से लेकर सरकारी अफसरों की यहां आवाजाही बनी हुई है। आज केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा भी तैयारियों को देखने पहुंचे।

जबलपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर जबलपुर-कोयंबटूर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को चलाने की अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन साप्ताहिक है और अब इसे जनवरी तक चलाया जाएगा।

जयस का डीएनए कांग्रेस का, कई धड़ों में बंट गया संगठनः कमलनाथ

युवा आदिवासी समाज का संगठन जयस को लेकर आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जयस का डीएनए कांग्रेस का है। मगर आज जयस कई धड़ों में बंट गया है और उसके चार-पांच धड़े हो गए हैं। जयस नेताओं को यह समझना चाहिए। जहां भी आदिवासी जिताऊ प्रत्याशी होंगे वहां कांग्रेस उन्हें टिकट देगी।

जेल में बंद मिर्ची बाबा की वकील के माध्यम से एक महीने बाद दी ऐसी सफाई

महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में करीब एक महीने से जेल में बंद वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने आज अपने वकील के माध्यम से ऐसी सफाई दी है। वकील ने कहा कि वे बाबा से जेल में मिले हैं और उन्होंने अपने आपको निर्दोष बताया है। महिला और पुलिस की सांठगांठ से उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today