Category Archives: देश

बिलाबांग स्कूल की छात्रा मामले में स्कूल शिक्षा विभाग का एक्शन, जांच दल गठित

बिलाबांग हाई इंटनेशनल स्कूल की नर्सरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में आज मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। अपर संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक संचालक का जांच दल बनाकर एक सप्ताह में उनसे चार बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, पुलिस द्वारा एफआईआर के बाद जांच की जा रही है।

सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक व्हीकल शो रूम में आग, आठ मरे

तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के शो रूम में रात को आग लग गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया और मृतक के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायत देने का ऐलान किया है।

डिजिटल क्राइम की चुनौती सायबर क्राइम इनवेस्टिगेशन एंड इंटेलीजैंस समित सार्थक प्रयास, न्यायाधीश शाही ने कहा

देश और विदेश के ख्यातनाम सायबर अपराध और कानून विशेषज्ञ भोपाल में दस दिन तक विचार-विमर्श करेंगे। इसके पहले उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के डायरेक्टर न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही ने कहा कि डिजिटल क्राइम की चुनौती का सामना सायबर क्राइम इनवेस्टीगेशन और इंटेलीजैंस समिट (सीआईआईएस) के सार्थक प्रयास से किया जा सकता है।

एमपी के तीर्थयात्रियों को पुरी-गंगासागर, कामाख्या मंदिर के दर्शन कराएगी IRCTC

मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा पुरी, गंगासागर तथा कामाख्या मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। नौ रात और दस दिन के इस टूर के लिए इंदौर, रानी कमलापति औऱ जबलपुर स्टेशन से तीर्थ यात्रियों को ट्रेन मिलेगी।

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी जेपी पहली बार भोपाल पहुंचे, कमलनाथ के बंगले पहुंचे

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक दल की आज पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल नियुक्ति के बाद प

MANIT के छात्र को ICreate द्वारा ऑन-स्पॉट फंडिंग

Entrepreneurship सेल मैनिट भोपाल ने ICreate के साथ सहयोग करके मध्य भारतीय क्षेत्र के इवेंजेलिस’22 के रोड शो को आयोजित किया। मैनिट के द्वितीय वर्ष के छात्र जय सोनी और उनके मित्रों ने विशेष रूप से विकलांगों के लिए एक इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रस्तुत की, जिसे 50,000/- रुपए के साथ वित्त पोषित किया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम घोषित, बुमराह-हर्षल पटेल की वापसी

आस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे तो उप कप्तान केएल राहुल बनाए गए हैं। मगर टी20 वर्ल्ड कप की टीम में मोहम्मद शमी व दीपक चाहर नहीं हैं लेकिन उन्हें आस्ट्रेलिया-अफ्रीका की टी20 सीरीज में खेलने का मौका दिया गया है।

बिशप पीसी और परिजनों के 128 बैंक खाते, जानिये ईओडब्ल्यू की जांच में और क्या मिला

द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन बिशप प्रेमचंद सिंह की आज विदेश से लौटने पर गिरफ्तारी हो गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की जांच में बिशप के करोड़ों की गड़बड़ी के राज खुलने वाले हैं तो उसने इस तरह गड़बड़ी करके कमाई राशि को अपने-अपने परिजनों के एक-दो या दस-बारह नहीं बल्कि 128 बैंक खातों में ठिकाने लगाया था।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती सनातन धर्म के सूर्य थे, झोतेश्वर धाम श्रद्धांजलि देते सीएम ने कहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के देवलोकगमन के बाद आज नरसिंहपुर के झोतेश्वर धाम में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें धर्म के ध्वजवाहक बताया और कहा कि उन्होंने हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों के पोषक, सन्यासी बताया और कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में भी उनके योगदान पर राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान से शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के एक उत्तराधिकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से चर्चा भी की।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारी होंगे अविमुक्तेश्वरानंद-सदानंदजी

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के देवलोकगमन के बाद आज उनके उत्तराधिकारियों की घोषणा कर दी गई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और स्वामी सदानंद सरस्वती को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वतीजी का उत्तराधिकारी बनाया गया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ज्योतिषपीठ बद्रीनाथ और स्वामी सदानंद सरस्वती द्वारका शारदा पीठ के उत्तराधिकारी होंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today