Category Archives: देश

भोपाल में सब इंस्पेक्टर के महिला व नाबालिगों को पीटने पर मानव अधिकार आयोग का एक्शन, मांगा जवाब

भोपाल शहर के आयोध्या नगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विनोद पंथी के महिला और दो नाबालिगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने को लेकर राज्य मानव अधिकार आयोग ने एक्शन लिया है। पुलिस कमिश्नर से इसको लेकर जवाब मांगा है।

मेडिकल, पैरामेडिकल और नर्सिंग कौंसिल एक परिसर में होंगे

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सभी कौंसिल की एक बैठक बुलाई। इस बैठक में यह फैसला किया गया कि मेडिकल, पैरामेडिकल और नर्सिंग सभी कौंसिल का कार्यालय एक ही परिसर में होना चाहिए।

बिलासपुर मंडल में ट्रैक पर काम चलने से तीन गाड़ियां निरस्त

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंड के रायगढ़-झारसुगुड़ा में चौथी रेल लाइन और ईब स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के काम चलने की वजह से कुछ ट्रेनें का आवागमन प्रभावित हुआ है। तीन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।

MP मौसम की करवट, 27 जिलों में यलो, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में आरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में एकबार फिर बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग 30 जिलों में आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। आरेंज अलर्ट वाले जिलों में उत्तर प्रदेश से सटे मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ व निवाड़ी जिले हैं।

मध्य प्रदेश के 26 जिलों में लंबी वायरस फैला, सीएम ने कहा कोविड की तरह लड़ा जाएगा

लंपी वायरस की चपेट में मध्य प्रदेश के 26 जिले अब तक आ गए हैं और इसमें 7686 जानवर अभी तक प्रभावित हुए हैं। इनमें से 5432 को इलाज के बाद स्वस्थ कर लिया गया है लेकिन 101 की जान चली गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लंपी वायरस को लेकर आयोजित बैठक में पेश की गई इस स्थिति पर चिंता जाहिर की औऱ कहा कि जिस तरह कोविड के खिलाफ जैसे लड़ा गया था, उसी तरह पशुओं का जीवन बचाने के लिए लंपी वायरस से लड़ा जाएगा।

महाकाल में उमा सांझी महोत्सव का आयोजन, आज से शुरुआत

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज से उमा सांझी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिन के इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति भी होगी।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, एम्स में अंतिम सांस ली

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव का आज सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे और करीब 42 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। करीब एक महीने पहले उनके निधन की अफवाह भी फैली थी लेकिन इसके बाद वे रिकवर कर रहे थे। मगर आज सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

आस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया, बड़ा स्कोर का लक्ष्य भी पार

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए चार विकेट से जीत लिया। बड़े स्कोर का लक्ष्य देने के बाद भी आस्ट्रेलिया की टीम ने यह टारगेट अंतिम ओवर की चार गेंद शेष रहते हुए प्राप्त कर लिया।

मोटर ड्राईविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट की कैबिनेट से मंजूरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधनों की स्वीकृति दी। संशोधन अनुसार ऐसे विद्यार्थियों को जिन्हें योजना में 1 बार लाभ प्राप्त हो जाने के बाद और आय की सीमा 6 लाख रूपये से अधिक होने पर भी पाठ्यक्रम के पूरे होने तक योजना के लाभ की पात्रता होगी। साथ ही “लेटरल एन्ट्री” के माध्यम से इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष में प्रदेश की केन्द्रीयकृत कॉमन मेरिट सूची में प्रथम 15 प्रतिशत में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं 10वीं और 12वीं की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मण्डल से 70 प्रतिशत या सीबीएससी/आईसीएसई की परीक्षा 85 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थी यदि आदेश में शामिल संस्थाओं के इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते है, तो ऐसे विद्यार्थी योजना के लिये पात्र होगें। ऐसे विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये जेईई मेन्स रेंक की बाध्यता नहीं होगी।

विदेशी जमातों के बिना इज्तिमा का आयोजन, 18 नवंबर से होगा

कोविड 19 की वजह से हर साल होने वाला आलमी तब्लीगी इज्तिमा तीन साल से नहीं हो रहा है और इस बार भी यह आयोजन केवल मध्य प्रदेश स्तर का ही होगा। 18 नवंबर से यह इज्तिमा शुरू होगा और 21 नवंबर तक चलेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today