Category Archives: देश

आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, जानिये कौन-कौन थे जूरी में

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020 के लिए मशहूर फिल्म अभिनेत्री आशा पारेश को दिया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह घोषणा की और मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 30 सितंबर को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में आशा पारेश को यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देंगी।

आईआरसीटीसी की तीर्थ दर्शन यात्रा पर्यटक ट्रेन 20 जनवरी को, जानिये कैसे करें बुकिंग

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा तीर्थ दर्शन यात्रा कराने वाली स्वदेश पर्यटक ट्रेन 20 जनवरी को इंदौर से जाएगी। यह इंदौर से भोपाल के रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी जो दक्षिण दर्शन के तीर्थ स्थानों पर जाएगी।

ट्रेनों में त्योहार की वजह से वेटिंग बढ़ी, आठ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए

नवरात्र, दशहरा और दीपावली की वजह से इन दिनों यात्रियों की संख्या ट्रेनों में बढ़ गई है औऱ वेटिंग लिस्ट भी लंबी होती जा रही है। रेलवे ने भोपाल से होकर जाने वाली आठ ट्रेनों में करीब एक महीने तक एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।

शिवराज कैबिनेट की अध्यक्षता बाबा महाकाल ने की, कॉरीडोर का नाम महाकाल लोक दिया

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आज शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नहीं की। कैबिनेट की अध्यक्षता बाबा महाकाल ने की और सीएम-मंत्री उनके दोनों तरफ बैठे। कैबिनेट ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर के प्रथम चरण के कामों के लोकापर्ण के पहले आज कॉरीडोर का नाम महाकाल लोक देने का फैसला किया।

पीएचक्यू ने जारी किए हिरासत में आए पीएफआई के 21 सदस्यों के नाम, जानिये कौन-कहां का है

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आज पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पदाकारियों और सक्रिय सदस्यों की तलाश में जिन आठ जिलों से 21 लोगों की हिरासत में लिया है, उनकी सूची जारी की है। इन लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और उनके बयानों व उनसे पास मिलने वाली सामग्री के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पीएफआई पर दूसरी बार स्ट्राइक, मध्य प्रदेश में भी 21 हिरासत में

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ देशभऱ में दूसरी बार स्ट्राइक की गई है। मध्य प्रदेश में भी पुलिस ने आठ जिलों में पीएफआई कार्यकर्ताओं की धरपकड़ की है जिसमें 21 लोगों की हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है।

शिंजो आबे को टोक्यो में अंतिम विदाई, पीएम मोदी भी शामिल हुए

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आज टोक्यो में अंतिम विदाई दी गई। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में दुनियाभर से करीब 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि पहुंचे हैं। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

पॉलीटेक्निक छात्रों से अपशब्दों के उपयोग पर हटाए गए एसपी का स्थान अगम लेंगे, आदेश जारी

झाबुआ में पॉलीटेक्निक छात्रों के साथ अपशब्दों का उपयोग करने पर एसपी अरविंद तिवारी को हटाए जाने के बाद आज नए एसपी की पदस्थापना की गई। तिवारी का स्थान 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अगम जैन लेंगे। अगम अभी राज्यपाल के एडीसी थे। अगम की जगह 2018 बैच के आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अभिनव चौकसे की राजभवन में पदस्थापना की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब गहलोत पिछड़े, वासनिक-वेणुगोपाल-दिग्विजय के नाम आगे हुए

राजस्थान में कांग्रेस के संकट की स्थिति के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष बनने की संभावना कम हो गई है क्योंकि राजस्थान में सीएम पद की खींचतान में उनके रवैये से हाईकमान के निर्देशों की अवहेलना हुई है। ऐसे में अब वे दौड़ में पिछड़ते नजर आ रहे हैं और उनसे आगे मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल तथा दिग्विजय सिंह के नाम की चर्चा शुरू हो गई है।

राजस्थान में कांग्रेस के संकट पर सोनिया गांधी को रिपोर्ट, गहलोत की सहमति से होगी अब बैठक

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मुखिया को लेकर अशोक गहलोत-सचिन पायलट के बीच खुलकर सामने आए मतभेदों का मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने सोनिया गांधी को रविवार को जयपुर में हुए घटनाक्रम के बारे में पूरी स्थिति बता दी है और लिखित में रिपोर्ट सौंपी जाएगी। यह जरूर है कि अब विधायक दल की बैठक सीएम अशोक गहलोत के बताए समय व स्थान पर ही बैठक होगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today