Category Archives: देश

समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का निधन, अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दी। मुलायम सिंह यादव के निधन पर देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मातृशक्ति के हाथों में होता है संस्कारों का बीजारोपणः भारती

राष्ट्रसेविक समिति की स्थापना वंदनीय प्रमुख संचालिका लक्ष्मीबाई केलकर ने विजयादशमीं के दिन की थी। स्थापना दिवस के अवसर पर संचलन निकाला जाता है और समाज में अच्छी शक्ति का प्रदर्शन कर प्रभाव डालने के लिए संगठित होती हैं। हम सभी समाज का नेतृत्व करने वाले हैं और सबको जोड़ने का कार्य करते हैं ताकि देश अच्छी दिशा में बढ़ सके। यह बात भोपाल विभाग द्वारा आयोजित पथ संचलन में शामिल हुई सेविकाओं को राष्ट्र सेविका समिति कि प्रांत सह-कार्यवाहिका भारती ने संबोधित करते हुए कही।

भारत ने सात विकेट से दक्षिण अफ्रीका को हराया, अब निर्णायक मुकाबला दिल्ली में

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रही एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में आज रांची में दूसरे मैच में भारत ने आसानी से दक्षिण अफ्रीकी टीम को हरा दिया। श्रेयस अय्यर और इशान किशन की साझेदारी से भारत को यह आसान जीत मिली। अब तीसरा मुकाबला दिल्ली में होगा जिसमें निर्णय होगा कि श्रृंखला कौन जीतेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह करेंगे MBBS की हिंदी पुस्तकों का विमोचन, MP की देश को बड़ी सौगात

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर हिंदी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पुस्तकों का विमोचन कर हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ करेंगे। इस विमोचन कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है। रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने लाल परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

अविभाज्य समग्रता ही एकात्म मानववाद है : डॉ. शर्मा

एकात्म वह इकाई है, जिसे बांटा नहीं जा सकता। मानवता का विकास एकात्मता से होता है। पश्चिमी संस्कृति मात्र चार सौ साल पुरानी है। इसलिए हमें एकात्म मानववाद का अपना दर्शन अपनाना चाहिए। एकात्म मानववाद ही भाजपा का मूल दर्शन है। व्यक्ति और समाज अलग नहीं हैं। उनकी एकात्मता व्यष्टि, समष्टि, सृष्टि और परमेष्टि में निहित है।

नई शराब नीति 2023 आने तक कुछ शराब दुकानें-अहाते बंद होते जाएं, उमा भारती का बयान

शराब बंदी अभियान को लेकर कुछ समय से अपनी ही पार्टी के लिए परेशानी का बन रही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने फिर सोशल मीडिया पर शराब नीति 2023 आने तक कुछ शराब दुकानों और अहातों को बंद करते जाने की बात कही है। भारती ने कहा कि जागरूकता अभियान के साथ इन दुकानों व अहातों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो।

भोपाल मेट्रो परियोजना के यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक का दौरा, जानिये प्रगति पर क्या कहा

भोपाल मेट्रो परियोजना की प्रगति को देखने के लिए द यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के तीन अधिकारियों के दल ने दो दिन निरीक्षण किया। छह और सात अक्टूबर को इस दल ने भोपाल मेट्रो परियोजना के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करने के साथ उसमें काम करने वाले मजदूरों को दी जा रही सुविधाओं को भी देखा।

पहली बार भोपाल विभाग के संचलन में निकलेंगी स्वयंसेविकाएं

राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन रविवार को निकलेगा। इसमें पूर्ण गणवेश में स्वयंसेविकायें सम्मिलित होकर संचलन करेंगीं। अपरान्‍ह 3 बजे से मिनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर 1 से प्रारंभ होकर यह संचलन सायं 4.30 बजे भारत नगर स्थित पतंजलि योग केंद्र पर समाप्त होगा। इस दौरान मातृशक्ति दुर्गेश विहार, नैनगिरी, खेड़ापति मंदिर, सच्चिदानंद नगर, टी पॉइंट से होकर निकलेंगीं।

डीआरएम ने किया भोपाल स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण

डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भोपाल स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण कर स्टेशन के विकास के लिए चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. साथ ही स्टेशन परिसर की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए ज़िम्मेदारों को सख़्त निर्देश दिया।

भोपाल-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस के प्रस्थान समय बदला, जानिये नया समय

रेलवे की अक्टूबर से नई समय सारिणी के मुताबिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है और इसके तहत अब भोपाल-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रति सोमवार की बजाय अब हर रविवार को जाया करेगी। भोपाल स्टेशन से अब भोपाल-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रविवार को रात्रि 23.55 बजे प्रस्थान करेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today