Category Archives: देश

बैतूल का तन्मय तीसरे दिन भी बोरवेल के गड्ढे में फंसा, मशीनों से खुदाई बंद मैन्युअल शुरू

बैतूल के आठनेर के पास मांडवी गांव में आठ साल का तन्मय साहू तीसरे दिन भी बोरवेल के गड्ढे में फंसा है। पथरीले इलाका होने से मशीनों के कंपन से बच्चे को तकलीफ हो रही है और अब मशीनों से काम बंद कर मानव श्रम से टनल बनाने की शुरुआत हुई है। दोपहर में तन्मय तक रेस्क्यू टीम के पहुंचने का अनुमान बताया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में न भाजपा दुखी न कांग्रेस, दोनों जगह बांटी गई मिठाई

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभाओं के चुनाव नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को एक-एक राज्य में मिली हार के बावजूद खुशी मनाने का मौका दिया। गुजरात की जीत ने भाजपा को हिमाचल प्रदेश में एकबार फिर सरकार नहीं बन पाने का दुख दूर कर दिया है तो गुजरात में चारों खाने चित होने का दुख कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में बहुमत के आंकड़े के साथ सरकार बनाने का मौका मिलने से कोसों दूर चला गया है। गुजरात में भले ही कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नेताओं के चेहरे मायूस होंगे लेकिन मध्य प्रदेश में इन दोनों ही राजनीतिक दलों के नेताओं में खुशी की लहर है। वे मिठाई खिलाकर बधाइयां बांट रहे हैं।

एमपी में कांग्रेस के बाद भाजपा एमएलए की सदस्यता खतरे, अपील में जाने तक बची रहेगी विधायकी

अदालतों के फैसलों से मध्य प्रदेश में दो एमएलए की विधायकी पर इस समय संकट मंडरा रहा है। कांग्रेस विधायक मुरैना के अजब सिंह कुशवाह और टीकमगढ़ के राहुल सिंह लोधी के मामलों में फैसला दिया है जिसमें से लोधी को हाईकोर्ट ने चुनाव के नामांकन पर्चों में अलग-अलग जानकारी देने पर विधायकी के अयोग्य घोषित करते हुए चुनाव आयोग को भी इसके बारे में कहा है। वहीं, कुशवाह के खिलाफ अपराधिक प्रकरण में सजा होने पर उनकी विधायकी संकट में आ गई है।

व्यापमं घोटाले के चार और आरोपियों को सजा, पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2013 के एक मामले में फैसला

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2013 के एक मामले में चार आरोपियों को ग्वालियर की सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई है। इन आरोपियों को अदालत ने चार साल के कठोर कारावास और 14100 रुपए का अर्थंदंड किया है।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के सामने आई दूरियां, जाते-जाते इनके बीच कराया भरत मिलाप

कांग्रेस देश के लगभग सभी राज्यों में गुटों में बंटी है लेकिन मध्य प्रदेश में यह गुटबाजी पहले सत्ता में होने से एक ताकतवर गुट ही हावी रहता था। मगर इस समय सत्ता से बाहर होने के कारण गुटबाजी की वजह से कार्यकर्ता पसोपेश में रहता है जिसका आभास भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को 12 दिन 380 किलोमीटर चलने के बाद हो गया। उन्हें सीधे तौर पर इस पर टिप्पणी नहीं की लेकिन जाते-जाते वे संदेश देकर जरूर चले गए हैं कि पहले बड़े नेता गले मिलें फिर वे बात करेंगे।

कांग्रेस गुजरात में हाशिये पर पहुंच रही, भारत जोड़ो यात्रा के रुझान अऩ्य राज्यों में होगी, पढ़िये किसने कहा

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के पहले एक्जिट पोल के रुझानों से मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं में खुशी दिखाई दे रही है। कांग्रेस को वहां न केवल वे हाशिये पर बता रहे हैं बल्कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रुझान मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दिखाई दें। यह टिप्पणी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है।

एक्जिट पोलः गुजरात में भाजपा की लहर, हिमाचल के रास्ते में कांग्रेस ब्रेकर, एमसीडी में झाड़ु कर रहा सफाई

गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा और दिल्ली महानगर पालिका चुनाव में मतदान के बाद आज शाम को एक्जिट पोल के सर्वे सामने आने लगे हैं। इनमें गुजरात में भाजपा की लहर दिखाई दे रही है तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा के आगे कांग्रेस ब्रेकर के रूप में सामने खड़ी होती नजर आ रही है। मगर दिल्ली में आप के झाड़ु ने सफाई करना शुरू कर दिया है।

भोपाल सांसद ने अनाथ बालक को गोद लिया, मां की मौत, पिता को जेल के बाद से थाने में बीत रहा था बचपन

भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आठ साल के एक अनाथ बच्चे को आज गोद लिया है। सांसद एक कार्यक्रम में भोपाल की बैरसिया तहसील गई थीं और वहां इस बच्चे के बारे में उन्हें पता लगा था। बैरसिया में थाने में अब तक रह रहे बच्चे को सांसद ने अपने साथ घर में रखने का फैसला किया और उसकी पढ़ाई-लिखाई, लालन-पोषण की जिम्मेदारी ली।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत मीडिया पर हमला, किया जा रहा राहुल गांधी की यात्रा का बायकॉट

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मीडिया ने बायकॉट कर रखा है। उसका कवरेज नहीं किया जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया पर लगाया आरोप और कहा कि इस कारण इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

समान नागरिक संहिता के बाद लव जिहाद पर भी एमपी में सख्ती, नए कानून पर विचार

मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता पर जहां कानून बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है, वहीं अब लव जिहाद पर भी कानून बनाने की तैयारी शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह के संकेत आज इंदौर में टंट्या मामा की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में दिए हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today