Category Archives: देश

कहीं देर न हो जाए, भाजपा की त्रि-नेत्री, अपनी-अपनी धाराओं में बह रहीं

मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव 2023 उतना आसान नहीं है जितना समझ आ रहा है। पार्टी के भीतर असंतोष का ज्वालामुखी है तो वहीं नेताओं के अहंकार को दर्शाने वाले बयान, चुनाव की दिशा-दशा बदलने के लिए काफी हैं। इन दिनों भाजपा की तीन महिला नेताओं के तेवर तीखे हैं और उनके बयानों के चर्चे भी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की नाराजगी चुनाव में पार्टी को दूसरे असंतुष्टों का साथ मिलने पर भारी पड़ सकती है तो शिवराज कैबिनेट की सदस्य उषा ठाकुर और भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के वक्तव्य भी चुनावी फिजा में मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भोपाल दूरदर्शन का आधी रात किया निरीक्षण, रात एक बजे तक चला इंस्पेक्शन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलो इंडिया की तैयारियों तथा मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार की रात ग्यारह बजे दूरदर्शन भोपाल का निरीक्षण करने पहुंचे। वे रात एक बजे तक दूरदर्शन केंद्र भोपाल में रहे।

E-टेंडर घोटाले में अदालत से क्लीनचिट मगर विवेचना से जुड़े अफसरों पर तलवार, पढ़िये पर्दे के पीछे कौन

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ई-टेंडर घोटाले में भले ही आरोपियों को अदालत से क्लीनचिट मिल गई है लेकिन इस मामले से जुड़े कुछ अफसरों पर तलवार अभी भी लटकी है। मगर इस मामले से जुड़े अधिकारियों पर चुनाव आयोग का डंडा चला था और इसके पर्दे के पीछे कौन था, यह कहानी आपको आज हम बताने जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव पूर्व प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर पीएम के भाई ने बयान देकर हलचल बढ़ाई, पढ़िये क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी एक दिन के प्रवास पर मध्य प्रदेश आए और भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर एक ऐसा बयान दे गए जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। प्रहलाद मोदी बैतूल में एक सम्मान समारोह में शामिल हुए थे और भाजपा के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में उनकी मीडिया से चर्चा हो गई। वहां मोदी के भाई ने जो बयान दिया, वह मध्य प्रदेश भाजपा में खलबली पैदा करने के लिए काफी रहा, जानिये उन्होंने ऐसा क्या कहा।

पुराने नेता ग्वालियर में सिंधिया संग झूमे तो इधर शेजवार ने किस्से के बहाने प्रयोगों पर तंज कसा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की दहलीज पर है और भाजपा में बाहर यह दिखाया जा रहा है भीतर सबकुछ ठीक है लेकिन यह कहां तक सही है, इसके गवाह आज वायरल हुए भाजपा के दो वायरल वीडियो से सामने आ गया है। एक वीडियो रायसेन जिले का है तो दूसरा ग्वालियर का। रायसेन में जहां शेजवार किस्से बहाने पार्टी को नसीहत देते दिखाई दिए तो ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक प्यार का नगमा है…फिल्मी गाने पर मंच पर मौजूद भाजपा के सभी पुराने से पुराने नेताओं को नचवा दिया। मगर उस दौरान नेताओं की बॉडी लेग्वेज से साफ जाहिर हो रहा था कि इस सब से खुश नहीं हैं।

रिपोर्ट कार्ड तैयार, अब प्रधानमंत्री मोदी के सामने प्रवासी-इनवेस्टर्स समिट के बहाने सीएम का प्रिजेंटेशन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेे मुलाकात है जिसके पर्दे के सामने प्रवासी सम्मेलन-इवेस्टर्स समिट, यूथ गेम्स खेलो इंडिया बताया जा रहा है। मगर वास्तव में इसके लिए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए होने वाली राजनीतिक कवायद बताई जा रही है। इसके लिए पिछले दिनों सीएम ने अपनी सरकार व संगठन की मैराथन बैठकों में तैयारी भी की और इससे तैयार रिपोर्ट कार्ड का पीएम के सामने प्रिजेंटेशन होगा। अब तक क्या हुुआ और आगे क्या राजनीतिक उथल-पुथल होने की संभावना है, इस पर पढ़िये एक रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश के दो आईपीएस पर ईडी की तलवार, पति के कारण पत्नी पर संकट

इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक्शन से पूरे देश में खलबली मची हुई है। मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं बचा है और यहां के भारतीय पुलिस सेवा के दो अफसरों पर ईडी की तलवार लटकी है। इनमें से एक आईपीएस के कारण उनकी पत्नी पर प्रवर्तन निदेशालय एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है।

वन विभाग में एक दशक पुराने इतिहास की पुनरावृत्ति के संकेत, पुष्कर का खो-खो का खेल

मध्यप्रदेश के वन विभाग में करीब 12 साल पुराने इतिहास की पुनरावृत्ति के संकेत दिखाई दे रहे हैं. विभाग प्रमुख के लिए यस सर की भांति काम करने वाले एक अफसर की तलाश पूरी होती दिखाई दे रही है. अंतरराष्ट्रीय मेले की सफलता, वन विभाग के खिलाफ लगातार टिप्पणी करने वाले फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन को मना लेने क्षमता का प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश लघु वनोपज संघ के चीफ पुष्कर सिंह को वन विभाग प्रमुख बनाया जा सकता है. पुष्कर सिंह की छवि रिजल्ट ओरिएंटेड अफसर के रूप में निखर कर आए हैं और इससे वन विभाग प्रमुख तक उनके पहुंचने की सीढ़ी भी दिखाई देने लगी.

अविश्वास प्रस्ताव ने कहीं शिवराज को गुजरात मॉडल से तो नहीं बचा लिया, तलाशे जा रहे फायदे-नुकसान

कांग्रेस द्वारा शिवराज सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्षी दल कांग्रेस के फायदे-नुकसान को तलाशा जा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव से भले ही कांग्रेस को कुछ मिला हो या नहीं लेकिन शिवराज सरकार को अभयदान जरूर मिलने की चर्चा है और यह अभयदान चुनाव पूर्व गुजरात की तरह विधानसभा चुनाव पूर्व बड़े राजनीतिक परिवर्तन की हो सकती थी। अब यह परिवर्तन मंत्रिमंडल फेरबदल के छोटे रूप में सामने आ सकता है। मगर यह अभयदान मध्य प्रदेश की 2023 के राजनीतिक परिदृश्य को कितना अनुकूल कर पाएगी, यह समय ही बताएगा।

कमलनाथ को सरपंच तो डॉ. गोविंद सिंह उप सरपंच बताया, पढ़िये किसने कहा

राजनीति में विरोधी पार्टी के नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप में कई बार हास-परिहास के लिए भाषा का इस्तेमाल कर दिया जाता है जो आमतौर पर सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव के आरोपों पर सीएम के जवाब के दौरान गायब रहने पर आज सरपंच-उप सरपंच, ड्राइवर-कंडक्टर से संबोधित किया गया। यह किसने और क्यों कहा आपको बताते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today