Category Archives: देश

कांग्रेस कार्यकारिणी: इंदौर का विवाद सुलझा नहीं खंडवा में शुरू, एक महीने बाद भी गलती में सुधार नहीं

मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन में लंबे समय से बदलाव की प्रतीक्षा थी लेकिन पिछले महीने घोषणा के बाद अब इंदौर के बाद खंडवा में जिला अध्यक्षों के फैसलों को होल्ड पर डाल दिया गया है। 155 पदाधिकारियों में एक ही परिवार के दो-दो सदस्यों के नाम शामिल कर दिए गए हैं तो घोषित कार्यकारिणी की जो सूची में कुछ त्रुटियां अभी भी हैं जिन्हें एक महीने बाद भी सुधारा नहीं गया है। वहीं, कांग्रेस की सूची में शामिल पदाधिकारियों के फैसलों को होल्ड किए जाने पर अब सीएम शिवराज सिंह चौहान भी तंज कसते हुए कांग्रेस को जनता द्वारा होल्ड किए जाने की चुटकी लेने से नहीं चूक रहे हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश 59 मेडल के साथ पदक तालिका में दूसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में नौवें दिन पदक तालिका में एमपी दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। 59 मेडल के साथ उसने हरियाणा को पीछे छोड़ते हुए दूसरी पायदान पर स्थान हासिल किया। आज भी दसवें दिन भी कई प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

MP में सरकारी कर्मचारियों का रिटायरमेंट 63 साल होगा, प्रस्ताव GAD से CM तक पहुंचा

मध्य प्रदेश में आखिरकार सरकारी कर्मचारियों का रिटायरमेंट 62 की जगह 63 वर्ष में किए जाने का फैसला होने जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फाइल भेज दी है। पांच साल में दूसरी बार रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई जा रही है।

नर्सिंग भर्ती परीक्षा पेपर लीक पर सवाल, घोटाले के आरोपों पर पर्दा तो नहीं डाला जा रहा

मध्य प्रदेश में नर्सिंग भर्ती परीक्षा में घोटाले को लेकर कुछ समय पहले ही आशंका जताई गई थी और आज जब परीक्षा होने जा रही थी तभी इसका पर्चा कथित रूप से लीक होने की खबर आई। तुरत-फुरत इसे निरस्त कर दिया गया। कई सालों बाद नर्सिंग भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश 23 गोल्ड-13 सिल्वर-20 ब्राउंज के साथ तीसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आठवें दिन पदक तालिका में मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर बरकरार रहा और महाराष्ट्र सबसे अव्वल स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश को 23 गोल्ड, 13 सिल्वर और 20 ब्राउंज मेडल मिल चुके हैं। आज खेलो इंडिया गेम्स में कई खेल प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी मैदान में उतरने वाले हैं जिससे पदक तालिका में और संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

विकास यात्रा में गांधी के आजादी में योगदान पर सवाल उठती कविता का पाठ, विधायक ने दी शाबासी

मध्य प्रदेश में भाजपा विकास यात्रा निकाल रही है लेकिन सिवनी में भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन की मौजूदगी में एक बालक ने देश की आजादी में गांधी के योगदान पर सवाल उठाने वाली कविता का पाठ किया। कविता सुनकर मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं तो विधायक ने बच्चे को शाबासी दी। अब इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए शर्मनाक घटना बताई।

मृग मरीचिकाः CM चेहरा-कार्यकारी अध्यक्ष पर बयानों के बीच सिंधिया के गढ़ में कांग्रेसी एकता

कांग्रेस की गुटबाजी को नेता दशकों से आतंरिक लोकतंत्र कहकर उसे पार्टी के लिए हेल्दी बताते रहे हैं मगर इस बार बड़े नेताओं के बीच मतभेद सरकार के गिरने से व्यवहार में झलकने लगे हैं। कुछ महीने बाद होने वाले चुनावों में कार्यकर्ताओं के बीच नेता आपसी एकता को दिखाने के लिए एकसाथ कार्यक्रम में पहुंचकर इस पर पर्दा डालने की कोशिश करते हैं। पिछले कुछ समय से बड़े नेताओं के बीच दूरी संगठन के फैसलों में दिखाई देने से एकता मृगमरीचिका बन गई है। कांग्रेसी नेताओं की एकता पर हमारी खास रिपोर्ट।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश की एथलेटिक्स टीम ओवर ऑल चेम्पियन

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सातवें दिन पदक तालिका में एमपी को 53 पदकों के साथ तीसरा स्थान मिला। मध्य प्रदेश के एथलीटों ने खेलों में इस बार ओवर ऑल चेम्पियनशिप अर्जित की। आज आठवें दिन अन्य खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश 44 मेडल के साथ तीसरे नंबर

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छठवें दिन मध्य प्रदेश 44 मेडल के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा और आज भी एथलेटिक्स व शूटिंग में उसके पद जीतने की पूरी उम्मीद है। अब तक मध्य प्रदेश को 18 स्वर्ण पदक मिले हैं जो खेलो इंडिया में राज्य के रिकॉर्ड में बेहतर प्रदर्शन है।

दिग्विजय ने कहा कोविड के समय जो मार्केट केपीटलाइजेशन बढ़ा, वह हवा का गुब्बारा था

राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कोविड के समय बढ़े मार्केट केपीटलाइजेशन को हवा का गुब्बारा बताया। उन्होंने कहा जब लोगों की आमदनी नहीं थी तब इस अडानी की संपत्ति बढ़ी थी और इसको लेकर राहुल गांधी ने एक महीने पहले ही चेतावनी दी थी कि यह गुब्बारा फुटेगा और वही हुआ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today