Category Archives: देश

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश ने हॉकी में गोल्ड मेडल जीता

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में हॉकी का आज फाइनल हुआ जिसमें मध्य प्रदेश को गोल्ड मेडल हासिल हुआ। मध्य प्रदेश की टीम ने उड़ीसा को कांटे के मुकाबले में 3-2 से हराया। इस तरह मध्य प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम को स्वर्ण पदक मिला। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विजेता मध्य प्रदेश पुरुष वर्ग हॉकी टीम को बधाई दी है।

CM चेहरे की कंट्रोवर्सीः JP के दूत बनकर अरुण के घर पहुंचे कुलदीप

मध्य प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे की कंट्रोवर्सी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की बयानबाजी से प्रदेश की सियासत में गर्मागर्मी के माहौल अभी पूरी तरह से शांत नहीं हो पा रहा है। इस बीच आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल के दूत बनाकर सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा अरुण यादव के घर पहुंचे। बंद कमरे में चर्चा के बाद दोनों नेताओं की बॉडीलेंग्वेज से मामला फिलहाल ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है।

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ परिवार का रोमांचक वीडियो, पर्यटकों ने कैद किया

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है क्योंकि यहां बाघ का एक परिवार स्वच्छंद रूप से विचरण कर रहा है। पर्यटकों की सफारी के आसपास यह परिवार आ जाता है। इन रोमांचक क्षणों को देखने का सौभाग्य पाने वाले पर्यटकों की सांसें कुछ समय के लिए थम सी जाती है लेकिन टाइगर का यह परिवार उन्हें बिना क्षति पहुंचाए अपनी टेरेटरी में चला जाता है। इस परिवार के दर्शन करने वाले पर्यटकों के रोमांचित करने वाले वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वायरल वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश 73 मेडल के साथ पदक तालिका में तीसरे नंबर

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 11वें दिन पदक तालिका में महाराष्ट्र 133 पदों के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है तो मध्य प्रदेश 73 पदकों के साथ हरियाणा के बाद तीसरे नंबर है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश की महिला और पुरुष दोनों टीमों का फाइनल मुकाबला है जिसमें गोल्ड या सिल्वर में से कोई मेडल पक्का मध्य प्रदेश की झोली में आने वाला है।

कलेक्टर का विकास यात्रा का वायरल वीडियो, शिवराज सरकार का कार्यकाल 25 साल और बताया

इन दिनों मध्य प्रदेश में विकास यात्रा निकाली जा रही है जिसमें सरकार की योजनाओं को बताने के साथ लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है। पन्ना जिले में अमानगंज की विकास यात्रा कार्यक्रम में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयानों से जोड़ते हुए शिवराज सरकार को अगले 25 साल तक शिवराज सरकार का कार्यकाल और रहने का बयान दिया। कलेक्टर के वायरल वीडियो में उनके वक्तव्य को सुने और समझें।

कमलनाथ CM चेहरे की कंट्रोवर्सी पर बोले चुनाव लड़ूंगा नहीं, लड़वाऊंगा

कांग्रेस में चल रही विधानसभा चुनाव में चेहरे की कंट्रोवर्सी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अब बोला कि वे चुनाव लड़ेंगे नहीं लड़वाएंगे। चुनाव लड़ने से वे प्रदेश की दूसरी सीटों पर पूरा समय नहीं दे पाएंगे। चुनाव में सर्वे एक दिशा देते हैं लेकिन टिकट का फैसला पार्टी मिलकर तय करती है। वहीं, बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात मौजूदा विवादों के पहले का वादा तो अब पन्ना दौरे में उसे पूरा करने जा रहे हैं। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

बीजेपी की उम्मीदों पर अरुण यादव को खरा उतरने वाला नेता बता रहे कांग्रेसी, कौन हैं ये

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन कांग्रेस में अभी भी अंदरुनी खींचतान मची है। मुख्यमंत्री चेहरा और इसके बाद निमाड़ के खंडवा के जिला अध्यक्षों के फैसले को होल्ड पर डाले जाने को लेकर अरुण यादव अपने विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। यादव के इन विरोधियों बुधवार को सोशल मीडिया पर उन्हें बीजेपी की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले नेता बता दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने वाले कौन नेता हैं, पढ़िये हमारी रिपोर्ट।

चीतों का पालन-पोषण कर रहे MP की फिर अनदेखी, 18 फरवरी को दूसरी बार भी लेने गए DG फॉरेस्ट के रिश्तेदार

नामीबिया के बाद अब 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते भारत लाए जा रहे हैं। लुप्त होने के बाद 2022 में भारत में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में पुनर्वासित किए जा रहे चीतों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है लेकिन उन्हें नामीबिया या दक्षिण अफ्रीका से लाने के लिए वन महानिदेशक के रिश्तेदार को चुना गया। ये रिश्तेदार वन विभाग से नहीं हैं बल्कि वे कस्टम ऑफिसर हैं।

जुलानिया को जातिवादी बताने, IAS कंसोटिया के आंदोलन की खिलाफत करने वाले थेटे पर फिर FIR

22 साल पहले जबलपुर नगर निगम में आयुक्त व संचालक रोजगार की पोस्टिंग के बैंकों से ऋण लिया था। उसी दौरान लोकायुक्त केसों में फंसने वाले रमेश थेटे व उनकी पत्नी पर रिटायरमेंट के बाद फिर एक एफआईआर दर्ज हुई है। यह वही थेटे हैं जिन्होंने आईएएस राधेश्याम जुलानिया को जातिवादी तो आईएएस जेएन कंसोटिया के आरक्षण बचाओ आंदोलन की रिजर्व केटेगरी के होने के बाद भी खिलाफत की थी। आपको बता रहे हैं सर्विस के दौरान और रिटायरमेंट के बाद थेटे कैसे चर्चा में रहे।

CM शिवराज के साले मसानी ने उदयपुरा में दिया धाकड़ समाज का परिचय, कांग्रेसजनों की धड़कनें बढ़ीं

चुनाव मैदान में उतरने के लिए नेता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा रहे हैं। भोपाल से सटे रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा सीट में भी संजय सिंह मसानी की सक्रियता बढ़ी है जो वहां अपने आपको धाकड़ समाज का बताकर सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। मसानी की वजह से उदयपुरा के स्थानीय कांग्रेस नेताओं की धड़कनें इन दिनों बढ़ गई हैं। मसानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले हैं जो पिछले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today