Category Archives: देश

MP के स्वास्थ्य मंत्री का NSUI ने किया नामकरण, दलबदल के बाद तबादलों पर बिकाऊ का तमगा

मध्य प्रदेश सरकार ने तबादलों पर प्रतिबंध खोल दिया है और मंत्रियों के यहां तबादलों को लेकर कवायद चल रही है। इस कवायद में मंत्रियों के स्टाफ के कुछ मेम्बर विशेष रुचि लेते हैं जो मंत्री के विश्वास पात्र भी होते हैं। लोक स्वास्थ्य विभाग में तबादलों को लेकर कांग्रेस ने मंत्री पर हमला बोला है और कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अनोखा प्रदर्शन कर मंत्री को कटघरे में खड़ा किया है। कुछ पोस्टर लगाए हैं जिनमें मंत्री व उनके बंगले का नामकरण किया गया है।

हाईटेक हुए MLA उमंग सिंघार, कर्नाटक में बैठकर गंधवानी की जनता से सीधा- संवाद


मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों को अब छह माह ही शेष बचे है। ऐसे में अब मतदाताओं से मेलजोल ओर उनकी पूछ-परख भी बढ़ती जा रही है। चुनावी बेला में हर कोई नेता और विधायक अपनी- अपनी विधानसभाओं में सक्रिय नजर आ रहे है। वहीं प्रदेश के आदिवासी नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गंधवानी विधायक उमंग सिंघार अलहदा नेता हैं जो कर्नाटक विधानसभा चुनावों में व्यस्त रहते हुए भी विधानसभा गंधवानी के लोगों से लगातार मेलजोल रखने के साथ उनकी समस्याओं से भी रूबरू हो रहे है।

चीता स्टेट के कूनो में एक और चीता की मौत, प्रबंधन पर उठे सवाल

चीता स्टेट मध्य प्रदेश के पालपुर कूनो में एक और चीता की संदिग्ध मौत हो गई. उदय नामक चीता को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था. पहले ‘साशा’ और रविवार को उदय की मौत के बाद प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं. इससे पहले मादा चीता साशा की मौत इंफेक्शन की वजह से हो चुकी है. बीते साल नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में 20 चीते लाए गए थे जिसमें अब 18 बचे हैं.

कर्मचारियों का दावा, सरकार ने 46 महीने में DA एरियर नहीं देकर बचाए 9775 करोड़

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले सरकारी कर्मचारी अब अपनी वेतन विसंगति से लेकर महंगाई भत्ते के नुकसान की गणना करने लगे हैं। कुछ इसी तरह के नुकसान की गणना महंगाई भत्ते की कर्मचारियों ने की है जिसको लेकर सरकारी कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता का एरियर नहीं देकर 46 महीने में 9775 करोड़ रुपए का बचा लिए हैं। इसके कारण सबसे ज्यादा नुकसान प्रथम श्रेणी व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को एक लाख 85 हजार से चार लाख 65 हजार तो तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 64 हजार से एक लाख 20 हजार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 51 हजार से 60 हजार तक का नुकसान हुआ है। पढ़िये कर्मचारियों के इस दावे पर आधारित यह रिपोर्ट।

नामीबिया के चीतों को नाम देने वालों की विजेता टीम का ऐलान, अग्नि को दस लोगों ने नाम दिया

मध्य प्रदेश में पिछले साल सिंतबर और फरवरी में लाए गए चीतों को भारतीय नाम देने वाली विजेताओं की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इनमें सबसे बड़ी टीम अग्नि चीता को नाम देने वाली रही जिसमें दस लोग शामिल हैं। जानिये किस चीते को किन लोगों ने नाम दिया।

कपिल सिब्बल ने दिल्ली में पार्टी छोड़ी, MP में कांग्रेस नेता का साथ नहीं, जानें कैसे

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सीनियर हाईकमान के कार्यक्रमों को दूसरे दर्जे पर रखता है और उसी तरह पार्टी से नाता तोड़ने वाले एमपी से दूर के नेताओं को गोद में बैठा रहा है, वह पार्टी लाइन से हटकर है। ताजा उदाहरण इंदौर में वकीलों के एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य के साथ जिस तरह पार्टी के नेता खड़े नजर आ रहे हैं, वह इसका संकेत दे रहे हैं। पढ़िये हमारी रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव पूर्व AICC ने MP पर झोंकी ताकत, जयप्रकाश सहित दस नेताओं की टीम से PCC पर निगरानी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अब कर्नाटक चुनाव से निपटकर मध्य प्रदेश पर ताकत झोंकने जा रही है। इस कड़ी में आज उसने प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल को चार नहीं पांच सह प्रभारी सौंपने का फैसला किया तो चुनाव की तैयारियों पर नजर रखने के लिए चार पर्यवेक्षक भी दिए हैं। पढ़िये अब एआईसीसी ने एमपी में कैसी बढ़ाई संगठन की ताकत।

दतिया के बाद जबलपुर में घर वापसी, अख्लीम नर्मदाष्टक पाठ के बाद बना हर्ष

मध्य प्रदेश में बीते एक पखवाड़े में मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने के दो मामले सामने आए हैं। स्वेच्छा से दो युवकों ने हिंदू धर्म को न केवल स्वीकार किया बल्कि उसके रीति-रिवाजों के मुताबिक आचरण करके भी दिखाया। दतिया के बाद जबलपुर में आज अख्लीम, हर्ष आर्य बन गया।

शिक्षक के फांसी लगाने पर स्कूलों में वसूली का खुला मामला, पढ़िये भोपाल से गुना तक मचे बवाल की रिपोर्ट

कलेक्ट्रेट से जुड़े दफ्तरों और पुलिस थानों में अवैध वसूली की घटनाएं तो अब सुनने में आम बात हो गई है लेकिन स्कूलों में वसूली यह अब भ्रष्टाचार का नया अड्डा सामने आया है। एक शिक्षक की स्कूल में फांसी लगाए जाने की घटना ने पूरे प्रदेश में बवाल मचा दिया है। आईए पढ़िए क्या है मामला।

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने एशिया हिंदुत्व महाद्वीप बने, गोली-बम-बारुद पर नहीं सिद्धांत से

गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने चार लाख हिंदुओं को गाजर-मूली की तरह जिस तरह मार दिया गया। हमें दर्द है अपने पूर्वजों के मारे जाने का। इसलिए एशिया महाद्वीप हिंदुत्व बने लेकिन यह लाठी-गोली-बम या बारुद के बल पर नहीं बनेगा बल्कि सिंद्धांत के बल पर बने। पहले भारत और फिर नेपाल, भूटान से एशिया महाद्वीप हिंदुत्व बनेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today