Category Archives: देश

विधानसभा चुनाव में बाप-नाना-दादा घसीटे जा रहे, भाजपा ने बाप कहा तो कांग्रेस नाना-दादा पर पहुंची

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बाप-नाना-दादा तक नेता जा रहे हैं। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस के चुनावी वादों को लेकर तंज किए जा रहे हैं कि बाप का पैसा है, जो वादे करना है करें, बाद में देना तो है नहीं तो कांग्रेस शिवराज सरकार में योजनाओं में बांटी गई राशि को लेकर कह रही है कि क्या वह पैसा उनके नाना-दादा का था। पढिये रिपोर्ट।

MP विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी चयन सर्वे किनारे, पट्ठावाद-रिश्तेदारों को टिकट मिले, 144 की सूची जारी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन नौ बजकर नौ मिनिट पर 144 (1+4+4=144) प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। सूची देखकर कोई भी कह सकता है कि पार्टी ने जिस तरह प्रत्याशी चयन के लिए कई महीनों पहले से जो कराए थे, वे किनारे रखकर अपने वालों मतलब पट्टों व अपने रिश्तेदारों को छांट-छांटकर टिकट बांट दिए। इससे नेता शोक में डूब गए और कुछ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। पढ़िये रिपोर्ट।

जी स्टूडियो-रॉय कपूर फिल्मस की आने वाली एक्शन थ्रिलर में दिखाई देंगी शाहिद के साथ पूजा हेगड़े

ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित रोशन एंड्रयूज की आगामी एक्शन थ्रिलर में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े भी शामिल होंगी। इस अनूठी एक्शन थ्रिलर की साज़िश को बढ़ाते हुए, अभिनेत्री पूजा हेगड़े को मुख्य महिला के रूप में चुना गया है। यह शाहिद कपूर और निर्देशक रोशन एंड्रयूज के साथ उनका पहला सहयोग है।

BSP की चौथी सूची आई तो INC की सूची का इंतजार और आगे बढ़ने के आसार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाने के बाद कांग्रेस को छोड़कर अन्य दलों के प्रत्याशियों की सूचियां लगातार जारी हो रही हैं। बसपा ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है लेकिन कांग्रेस की सूची के रविवार को नवरात्र के पहले दिन आने की संभावना नहीं है और इसके लिए इंतजार का समय बढ़ने के संकेत हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

हत्या में सजा पा चुका कैदी हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी खोलकर फरार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो चुकी है और पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था है और इसके बावजूद भोपाल के हमीदिया अस्पताल से सेंट्रल जेल का कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया. अब तक फरार कैदी का पता नहीं चला है.

डबरा से MLA सुरेश राजे के खिलाफ दिग्विजय के बंगले पर नारेबाजी, नाराज हुए दिग्विजय

कांग्रेस में विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है लेकिन मौजूदा विधायकों में से कुछ का विरोध हो रहा है। ऐसे ही एक विधायक डबरा से सुरेश राजे के खिलाफ दिग्विजय सिंह के बंगले पर नारेबाजी हुई तो दिग्विजय सिंह नाराज हो गए। पढ़िये रिपोर्ट।

शिवराज सिंह ने कहा कमलनाथ गांधी परिवार को ठग रहे, प्रियंका से मंच पर घोषणा करने पर जोर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी परिवार और कमलनाथ पर हमला बोला। कहा कि गांधी परिवार ने पहले सभी को ठगा था लेकिन अभी गांधी परिवार को कमलनाथ ठग रहे हैं। कई घोषणाएं करके बैठने के बाद प्रियंका गांधी से एक और घोषणा करने पर जोर देकर उनसे झूठ बुलवाया गया।पढ़िये रिपोर्ट।

कांग्रेस चुनाव समिति में 60 सीटों पर चर्चा, नवरात्र में प्रत्याशियों की आएगी सूची

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र में 15 अक्टूबर को आएगी जिसके लिए केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक हुई। इसमें 60 सीटों पर विचार किया गया। पढ़िये रिपोर्ट।

दक्षिण शहडोल बड़ी मात्रा पैंगोलिन के स्केल्स जप्त, दो आरोपी भी पकड़ाए

नवागत दक्षिण वनमण्डलाधिकारी सुश्री श्रद्धा पंद्रे को पदभार संभालते ही बड़ी सफलता हाथ लगी। वन विभाग दक्षिण वनमण्डल शहडोल की बड़ी कार्यवाही मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल एलएल उइके के मार्गदर्शन में दक्षिण वनमण्डल शहडोल की डीएफओ पंद्रे ने वन परिक्षेत्र जैतपुर अंतर्गत विलुप्त प्राय वन्यजीव पैंगोलिन के अवैध शिकार एवं वन्यजीव के अंगों के अवैध व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त पाये जाने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4.2 किग्रा. वन्यजीव पैंगोलिन के स्केल्स जप्त किया गया।

CCF के निर्देश पर कथित वाहन चोरी की जांच पर रेंजर ने सुनाई SDO को खरी -खोटी

ग्वालियर सर्कल में महिला रेंजर ने अपने एसडीओ को जमकर खरी-खोटी सुनाई हालांकि रेंजर की सर्कल में किसी न किसी कारण चर्चा में रही है। इसके पहले हुए भिंड में भी विवादित रह चुकी हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today