Category Archives: दुनिया

जम्मू कश्मीर में जेकेएलएफ नेता यासिन मलिक हिरासत में

जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के बाद बंद का आव्हान किया गया था। बंद के अाव्हान के बाद जेकेएलएफ नेता यासिन मलिक को हिरासत में ले लिया गया है। बंद के दौरान अब तक जम्मू कश्मीर को किसी प्रकार की घटना की खबरें नहीं आई हैं।

लक्ष्मीबाई की पीठ पर बंधा दामोदर राव का क्या हुआ….जानें यह

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पीठ पर बंधा उनका बेटा दामोदर राव को लेकर अब तक कहीं ज्यादा कुछ नहीं लिखा मिलता है कि अाखिर लक्ष्मीबाई की शहादत के बाद उनका क्या हुआ। दामोदर राव की एक कहानी का वर्णन सामने आया है, इसमें कितनी सत्यता है यह इतिहासकार ही बता पाएंगे लेकिन इसके कुछ अंश प्रस्तुत हैं।

उमेश यादव के टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उमेश यादव का नाम भी शामिल हो गया है। अफगानिस्तान के टेस्ट क्रिकेट पदार्पण मैच में उमेश यादव ने यह रिकॉर्ड बनाया है। उनके पहले अब तक 21 बल्लेबाज यह इतिहास रच चुके हैं।

रूस में वर्ल्ड कप के दौरान अपराध की खबरें नहीं दिखाने का आदेश

फीफा वर्ल्ड कप के चलते रूस सरकार ने मीडिया को 50 दिन तक अपराध से जुड़ी खबरें नहीं दिखाने का आदेश दिया है। पुलिस किसी अपराध को पकड़ने या मामला सुलझाने की खबर 25 जुलाई तक मीडिया को न दे। सिर्फ सकारात्मक खबर या सूचनाएं ही साझा की जाएं।

डॉनल्‍ड ट्रंप ने चीन के सामानों पर 25 प्रतिशत का कड़ा शुल्‍क लगाया

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने पांच करोड़ डॉलर मूल्‍य के चीन के सामानों पर 25 प्रतिशत का कड़ा शुल्‍क लगाया है। श्री ट्रम्‍प ने चीन पर बौद्धिक सम्‍पदा चोरी करने और अनुचित व्‍यापार रवैये का आरोप लगाया। इसे लेकर विश्‍व की दो सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में व्‍यापार युद्ध शुरू हो गया है।

भारतीय कामगारों और पेशेवरों को फायदा होगा

संयुक्‍त अरब अमीरात मंत्रिमंडल ने विदेशी कामगारों के हित में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए हैं। विदेशी कामगारों के लिए नई बीमा गारंटी योजना बनाई गई है। पुरानी नीति के अनुसार प्रत्‍येक कामगार को तीन हजार दिरहम अनिवार्य रूप से जमा कराने होंगे।

मध्यप्रदेश में देरी से दस्तक देगा मानसून

प्री मानसून की एक दिन हुई बारिश के बाद आसमान साफ हो गए हैं। मानसून के देरी से यहां आने की अटकलें शुरू हो गई हैं। जून में औसत बारिश 68 मिमी है लेकिन अब तक केवल 40.6 मिमी बारिश हुई है।

वाजपेयी की हालत स्थिर, एम्स ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में सुधार हो रहा है। जब तक इंफेक्शन पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक वे अस्पताल में ही रहेंगे। वाजपेयी का इलाज कर रहे एम्स के डॉक्‍टरों ने मंगलवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

वैक्यूम क्लीनर में छिपाकर ले जाया जा रहा सोना पकड़ाया

उत्तरप्रदेश के लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सोना तस्करी का एक मामला पकड़ा गया है। वैक्यूम क्लीनर में छिपाकर करीब सवा सात सौ ग्राम सोना ले जाया जा रहा था तभी उसे कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की दक्षिण अफ्रीका की पांच दिन की यात्रा शुरू

विदेशमंत्री सुषमा स्वराज आज से दक्षिण अफ्रीका की पांच दिन की यात्रा पर हैं। प्रवास के दौरान विदेश मंत्री दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष नेतृत्व से भेंट करेंगी।  यात्रा के दौरान वे भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका सहयोग मंच –इब्सा के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today