Category Archives: दुनिया

कस्‍तूरी रंगन समिति का कार्यकाल 31 अगस्‍त तक बढ़ा

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नई शिक्षानीति का मसौदा तैयार करने के लिए गठित के. कस्तूरी रंगन समिति का कार्यकाल इस वर्ष 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी नेकहा कि शिक्षा नीति को अंतिम रूप देने के लिए समिति ने कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया था। कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय तीसरी बार किया गया है। मूल रूप से समिति को अपनी रिपोर्टदिसम्बर 2017 में देनी थी

थाइलैंड में एक गुफा से 12 में से छह बच्‍चों को निकाल लिया गया

थाइलैंड में एक गुफा में दो सप्‍ताह से अधिक समय से फंसे एकस्‍कूली फुटबॉल टीम के 12 में से छह बच्‍चों को निकाल लिया गया है। अभी छह औरबच्‍चे तथा टीम का कोच गुफा में ही फंसे हैं। उत्‍तरी चियांग राइ प्रांत केअधिकारियों ने गुफा में पानी से लगातार बढ़ते स्‍तर के को ध्‍यान में रखते हुए आज शामयह खतरनाक बचाव अभियान शुरू किया।

जापान में बाढ़ आने और चट्टाने खिसकने से कम से कम 76 लोगों की मौत

जापान में मूसलाधार वर्षा के बाद बाढ़ आने और चट्टाने खिसकने से कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई है। 92 लोग लापता हैं जिनमें से अधिकांश हिरोशिमा क्षेत्र के हैं। लगभग 40 हेलीकॉप्टरों को भी बचाव कार्य में लगाया गयाहै।

उत्‍तरी थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 लड़कों और कोच को बचाने का अभियान आज से

उत्‍तरी थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 लड़कों और उनके फुटबॉल कोच को बचाने का अभियान आज सुबह से जारी है। 13 अंतर्राष्‍ट्रीय गोताखोर और थाईलैंड नौसेना के पांच विशेष बचावकर्मीइस अभियान में शामिल है। सभी 13 लोगों को गुफा से निकालने में चार से पांच दिन लगसकते हैं।

नेपाल में फंसे कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने का काम सम्‍पन्‍न

नेपालमें सिमि‍कोट और हिल्‍सा में फंसे कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को सुरक्षितनिकालने का काम सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। बाकी बचे एक सौ साठ तीर्थयात्रियोंको आज सवेरे विमान से सुरक्षित निकाला गया। काठमाण्‍डू में भारतीय दूतावास की कड़ी मेहनत से पिछले पांच दिन में सिमिकोट से एकहजार चार सौ से अधिक तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

कुमारस्वामी ने किसानों का कर्ज माफ किया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा में 2018-19 के लिए बजट पेश किया। उन्होंने  किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की घोषणा की। सीएम ने कर्ज माफी के लिए 34,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को जमानत

सुनंदा पुष्कर मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर को कोर्ट से राहत मिली है। पटियाला हाउस कोर्ट से थरुर को अग्रिम जमान मिली है।

खराब मौसम के कारण वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज दूसरे दिन भी स्‍थगित

नेपाल में खराब मौसम की वजह से दुर्गम इलाकों में फंसे कैलाश-मानसरोवर तीर्थ यात्रियों को निकालने का कार्य तेज़ हो गया है। अब तक 800 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियोंको सिमिकोट से सुरक्षित निकाल लिया गया है। आज सुबह वहां से  290 लोगों को विमानों से निकाला गया। 250 लोगों कोदूर-दराज के हिल्‍सा से सिमिकोट लाया गया है और अब हिल्‍सा में कुछ ही तीर्थ यात्री फंसे हैं।

सोनाली बेंद्रे को भी कैंसर, सोशल मीडिया पर बताई अपनी बीमारी

फिल्म अभिनेता इरफान खान के बाद अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस ने खुद को कैंसर होने की बात का खुलासा किया है। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने खुद को कैंसर होने की बात का खुलासा अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए किया है। सोनाली ने बताया है कि उन्‍हें हाई-ग्रेड कैंसर हुआ है और इसके इलाज के लिए वह इन दिनों न्‍यूयॉर्क में हैं।

पीवी सिंधु, इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में

भारत की पी वी सिंधु इंडोनेशिया ओपन सुपर-सीरीज़ बैडमिंटन टूर्नामेंटके दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। महिला सिंगल्‍स में तीसरी वरीयता प्राप्‍त सिंधु ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचूवोंग को 21-15, 19-21, 21-13 से हराया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today