Category Archives: दुनिया

फ्रांस ने 20 साल बाद जीता फीफा वर्ल्ड कप

फुटबाल का विश्व कप फीफा 2018 फ्रांस ने जीत लिया है। फ्रांस ने फाइनल मैच में क्रोएशिया को 4 – 2 से हराकर खिताब जीता।

दक्षिण अफ्रीका में इस सप्‍ताह नेल्‍सन मंडेला की सौ वीं जयंती

दक्षिण अफ्रीका में इस सप्‍ताह नेल्‍सन मंडेला की एक सौवीं जयंती मनाई जा रही है। दुनिया भर में 18 जुलाई को नेल्‍सन मंडेला का जन्‍मदिन मनाया जाता है। नेल्‍सन मंडेला फाउंडेशन ने इस वर्ष लोगों से मंडेला के सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हए बदलाव लाने का आह्वान किया है। पूर्व अमरीकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा मंगलवार को जोहान्‍सबर्ग में जयंती समारोह में उद्घाटन भाषण देंगे। नेल्‍सन मंडेला का 2013 में निधन हो गया था।

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री पर भ्रष्‍टाचार के दो और मामलों में अदालत में सुनवाई होगी

पाकिस्‍तानके पूर्व प्रधानमंत्री पर भ्रष्‍टाचार के दो और मामलों में जवाबदेही अदालत मेंसुनवाई होगी। वहां के कानून और न्‍याय मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार इस्‍लामाबादकी जवाबदेही अदालत के न्‍यायाधीश मोहम्‍मद बशीर इन मामलों की सुनवाई जेल में ही करेंगे। श्री नवाज शरीफ और उनकी पुत्री मरियम ने कल अपनी गिरफ्तारी के बाद रावलपिंडी की अदियाला जेल में रात बिताई।

पाकिस्तान में राजनीति रैलियों में दो अलग-अलग हमलों में लगभग 133 लोगों की मौत

पाकिस्‍तान में राजनीतिक जनसभाओं में हुए दोअलग-अलग आतंकी हमलों में कम से कम 133 लोगमारे गए हैं और दो सौ से ज्‍यादा घायल हैं। आतंकियों ने कल बलूचिस्‍तान प्रांत में मास्‍तुंग इलाके में अवामी पार्टीके नेता सिराज रायसानी को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें 128 लोगों की मौत हो गई।  दो सौ से ज्‍यादा घायलोंका क्‍वेटा के अस्‍पतालों में इलाज चल रहाहै।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह बंगलादेश की तीन दिन की यात्रा पर

गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज बंगलादेश जा रहे हैं। वे बंगलादेश के गृहमंत्री के साथ सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, रोहिंजा मुद्दे, गैर कानूनी गतिविधियों से निपटने और यात्रा व्यवस्था में सहयोग के बारे मेंविचार विमर्श करेंगे। तीन दिन की यात्रा के दौरान गृहमंत्री बंगलादेश की प्रधानमंत्रीशेख हसीना से भी मिलेंगे। वे बंगलादेश की प्रधानमंत्री के साथ जमुना फ्यूचर पार्कमें नये एकीकृत भारतीय वीजा केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे। श्री सिंह कल बंगलादेश पुलिस अकादमी में बंगलादेश भारत मैत्री भवन के संयुक्‍त रूप से उद्घाटन के लिए राजशाही जाएंगे।

जापान में अब तक की सबसे विनाशकारी वर्षा, मरने वालों की संख्‍या 199

जापान में कुछ इलाकोंमें अब तक की सबसे विनाशकारी वर्षा से मरने वालों की संख्या 199 हो गई है।  बचाव कार्य जारी है।अधिकारियों ने हिरोशिमा प्रांत के बांधों में जलस्तर बढ़जाने और उनके टूटने की आशंका के मद्देनजर हिगाशी हिरोशिमा और फुचु शहरों के लोगोंको सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। ओकायामा प्रांत मेंबाढ़ के कारण एक लाख 40 हजार मकानों को नुकसान पहुंचा है।

जापान के कुछ हिस्‍सों में भारी बारिश से मरने वालों की संख्‍या179

जापान के कुछ हिस्‍सों में भारी बारिश से मरने वालों की संख्‍या179 हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि करीब तीन दशक से अधिक समय के बाद विनाशकारी आपदा में 80 लोग अभी भी लापता हैं।

पाकिस्तान में पेशावर में आत्मघाती बम हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20

पाकिस्तान में कल रात पेशावर में आत्मघाती बम हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर20 हो गई है। हमले में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।  मरने वालों में आवामी नेशनल पार्टी के नेता हारून बिलौर भी शामिल थे जो पेशावरके निर्वाचन क्षेत्र पी.के.-78 से चुनाव लड़ रहे थे। पाकिस्तानी तालिबान नेविस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

रिश्वतखोर को पांच साल की सजा

राजगढ़ जिले के ब्यावरा के सहायक विस्तार अधिकारी को अदालत ने रिश्वतखोरी के मामले में पांच साल की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी चंद्रशेखर शाक्यवार को चार साल कारावास और जुर्माना की सजा सुनाई है।

जापान के पश्चिमी हिस्‍से में भारी बारिश से 156 लोगों की मौत

जापान के पश्चिमी हिस्‍से में भारीबारिश के कारण आई बाढ़ और चट्टानें खिसकने से 156 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लापता हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले36 वर्षों में यह सबसे अधिक मौतें हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today