Category Archives: दुनिया

अमरीका ने पाकिस्‍तान में हो रहे चुनाव में आतंकी संगठनों की भागीदारी पर चिन्‍ता जतार्इ है

अमरीका ने पाकिस्‍तान में हो रहे चुनाव में आतंकी संगठनों की भागीदारी पर चिन्‍ता जतार्इ है। 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में लश्‍करे तैयबा समर्थित उम्‍मीदवारों की भागीदारी से पाकिस्‍तान सरकार को अपनी चिन्‍ता से अवगत करा दिया है।

आंख मारने की घटना ने सोशल मीडिया में फिर छाये रहे राहुल

लोकसभा में अविश्वा प्रस्ताव के समय राहुल गांधी जब अपना भाषण समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए तो सभी चौंक गए। गांधी ने करीब पहुंचने के बाद मोदी को गले लगा लिया।

कल्पेश याग्निक को ब्लेकमेल करने वाली रिपोर्टर पर केस दर्ज

हिंदी समाचार पत्र दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक की आत्महत्या के मामले मे मुंबई की महिला पत्रकार सलोनी अरोरा के खिलाफ धारा 503, 386, 67 आईटी एक्ट 306 में दर्ज किया है। करीब आठ दिन पहले याग्निक ने अंधेरे में दूसरी मंजली से गिरने से मर गए थे। इसमें पुलिस ने धारा 503. 386 व 67 आईटीएक्ट 307 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के साथ गिरा

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। करीब 12 घंटे चली बहस के बाद 126 के मुकाबले 325 मतों से अविश्वास प्रस्ताव गिरा।

व्‍हाट्सऐप में पांच से अधिक चैट्स की अनुमति नहीं

व्‍हाट्सऐप ने कहा है कि भारत में उसके उपभोक्‍ताओं को एक बार में पांच से अधिक चैट्स की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह कदम व्‍हाट्सऐप के जरिए फर्जी संदेश भेजने की समस्‍या से निपटने के लिए उठाया गया है, जिसकी वजह से मॉब लिंचिंग की घटनाओं में वृद्धि हुई। कंपनी ने कहा है कि वह क्‍विकफॉवर्ड बटन को ही हटा देगी।

जापान की संसद के निचले सदन में प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव गिरा

जापान की संसद के निचले सदन में प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव गिर गया है। इसे छह विपक्षी दलों ने पेश किया था। अविश्‍वास प्रस्‍ताव को  विवादास्‍पद कसीनो से संबंधित विधेयक को पारित होने से रोकने के लिए विपक्ष का अंतिम प्रयास माना जा रहा था। आज यह विधेयक पारित किया जा सकता है, इससे जापान में कसीनो वैध हो जाएंगे।

महाकवि गोपालदास नीरज नहीं रहे

महाकवि और सदी के महानायक गोपालदास नीरज का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के AIIMS में शाम सात बजकर 38 मिनट पर अंतिम सांसद ली। उनका पूरा नाम गोपालदास सक्सेना था लेकिन उनका परिचय गोपालदास नीरज के रूप में था।

मोदी सरकार करेगी अविश्वास प्रस्ताव का सामना

चार साल में शुक्रवार को पहली बार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा स्पीकर सुमित्र महाजन ने टीडीपी और विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार किया था। बुधवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने, महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों, और दलितों व अनुसूचित जातियों के लिए कमजोर कानून के मुद्दे को लेकर नोटिस स्वीकार किया।

तुर्की में दो वर्ष पहले नाकाम विद्रोह के बाद लागू आपात स्थिति समाप्त

तुर्की में दो वर्ष पहले नाकाम विद्रोह के बाद लागू आपात स्थिति आज समाप्त हो गयी। राष्ट्रपति रेज़ेप तैय्यप एर्दोआन ने अंकारा में युद्धक विमानों से बमबारी और उसके बाद इस्तांबुल में दंगा भड़कने से दो सौ 49 लोगों के मारे जाने के पांच दिन बाद 20 जुलाई 2016 को आपात स्थिति की घोषणा कर दी थी। 

भारतीय रेलवे के लोको पायलट करेंगे 48 घंटे ON DUTY व OFF DUTY उपवास

भारतीय रेलवे के लोको पायलट 17 जुलाई सुबह 9 बजे से 19 जुलाई सुबह 9 बजे तक 48 घंटे ON DUTY व OFF DUTY उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। लोको पायलट RAC 1980 के सुस्थापित और समय परखे हुए फॉर्मूले से किलोमीटर की दर की मांग, जो कि सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद से 01.01.2016 से देय है, को घोषित करने में अनुचित देरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today