Category Archives: दुनिया

पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने आम चुनाव के नतीजों को खारिज किया

पाकिस्‍तान में विपक्षी दलों ने हाल ही में सम्‍पन्‍न हुए आम चुनाव के नतीजों को एकमत से रद्द कर दिया है। इन दलों ने निष्‍पक्ष और पारदर्शी रूप से दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। सर्वदलीय बैठक में नेताओं ने कहा कि चुनाव में जबर्दस्‍त धांधली हुई है और नतीजों में हेराफेरी की गई है। बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए पाकिस्‍तान

प्रधानमंत्री अफ्रीका की पांच दिन की यात्रा से स्वदेश लौटे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अफ्रीका की पांच दिन की यात्रा पूरी कर आज सवेरे स्‍वदेश लौट आये हैं। श्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में दसवें ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में भाग लिया। कल समाप्‍त हुए शिखर सम्‍मेलन से अलग दक्षिण अफ्रीका, चीन, रूस, अर्जेंटीना और अंगोला के नेताओं के साथ विभिन्‍न क्षेत्रों में द्विपक्षीय समझौतों पर हस्‍ताक्षर भी किये गए।

ऑस्ट्रेलिया में पांच सीटों पर उप-चुनाव के लिए आज मतदान

ऑस्ट्रेलिया में पांच सीटों पर उप-चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। अगर इन उप चुनावों के नतीजे प्रधानमंत्री के अनुकूल रहे तो श्री मेलकम टर्नबुल के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की संभावना बढ़ जायेगी।

आज जैसा चंद्रग्रहण सौ साल बाद होगा

शुक्रवार की रात से शनिवार की अलसुबह तक पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा जो करीब सवा छह घंटे तक पूरी दुनिया में देखा जाएगा। इसके बाद ऐसा पूर्ण चंद्रग्रहण करीब 105 साल बाद नौ जून 2123 को देखा जाएगा। शुक्रवार रात 11 बजकर 54 मिनिट से सुबह तीन बजकर 49 मिनिट तक चंद्रमा सफेद से लाल हो जाएगा।

चीन के पेइचिंग में हुए विस्फोट में भारतीय सुरक्षित

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि चीन के पेइचिंग में कल हुए विस्फोट में सभी भारतीय सुरक्षित हैं। श्रीमती स्वराज ने कल रात एक ट्वीट में कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी है और चिंता की कोई बात नहीं है।

इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को तिरासी सीटें

पाकिस्तान में नेशनल असेम्बली की दो सौ सत्तर सीटों पर हुए चुनाव में से एक सौ तिरसठ सीटों के नतीजों की अनौपचारिक घोषणा कर दी गई है। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को  तिरासी सीटें मिली हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ को 37 और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी को 16 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

पाकिस्तान में मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा में 33 लोग मारे गये

पाकिस्तान में आज नई नेशनल असेम्‍बली और प्रान्‍तीय असेम्‍बलियों के चुनाव के सिलसिले में मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाओं में 33 लोग मारे गये हैं। स्‍थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बलूचिस्‍तान की राजधानी क्‍वेटा में एक पुलिस वैन को निशाना बनाकर किये गये आत्‍मघाती हमले में कम से कम 31 लोग मारे गये, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है ओर 20 से ज्‍यादा घायल हुए हैं।

पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए प्रचार समाप्‍त, मतदान कल

पाकिस्‍तान में आम चुनावों का प्रचार समाप्‍त हो गया। मतदान कल होगा। लगभग दो महीने तक चले चुनाव प्रचार के दौरान करीब एक सौ 80 लोगों की जान गई। तीन उम्‍मीदवारों की पिछले दो हफ्तों में ही हत्‍या हो गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया रवांडा की राजधानी किगाली में नरसंहार स्मारक केन्द्र का दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रवांडा की राजधानी  किगाली में नरसंहार स्‍मारक का दौरा किया। यह स्‍मारक 1994 में रवांडा के जनसंहार की घटना में मारे गए ढाई लाख से अधिक लोगों की याद में बनाया गया है। श्री मोदी ने  वहां के सरकारी कार्यक्रम- गिरिंका के दौरान 200 गायें दान में दी।

मिस्टर इंडिया रनर अप बने भोपाल के भरत

डेलीवुड में भोपाल के भरत ने देश के सबसे सेक्सियस पर्सनालिटी का खिताब हासिल किया है। राजधानी में फैशन का जलवा बिखेरते हुए भरत देश के 10 हजार युवाओं को पीछे छोड़ दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today