Category Archives: दुनिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवाचार को 21वीं शताब्दी का मूलमंत्र बताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नवाचार 21वीं शताब्‍दी का मूलमंत्र है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नवाचार को बढ़ावा दें, जो मानवता के हित में हो। 

मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले 2 युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी देने वाले 2 युवक गिरफ्तार किए गए हैं। इन लोगों ने पांच दिन के भीतर पांच पोस्ट कर ये धमकियां दीं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पाकिस्तान की जेल में भी बंद रहा है।

मुख्यमंत्री आदिवासी रंग में दिखाई दिए

मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री धार आदिवासी दिवस मनाने आए थे जहां वे पूरे आदिवासी रंग में दिखाई दिए। मुख्यमंत्री ने आदिवासी धोती, कमिज एवं पगडी पहनकर आदिवासी गहनों से लदी पत्नी साधनासिंह के साथ आदिवासी नृत्य दलों के साथ लेकर खूब डांस भी दिया तथा आदिवासियों की भलाई के लिए घोषणाएं करने से भी वह नहीं चुके। 

नागासाकी पर हुए परमाणु बम विस्फोट की आज 73वीं बरसी है

जापान के दक्षिण पश्चिमी शहर नागासाकी पर हुए परमाणु बम विस्फोट की आज 73वीं बरसी है। इस अवसर पर पीस पार्क में आज सुबह एक समारोह आयोजित किया जा रहा है। श्री एंतोनियो गुत्तरॅश इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले संयुक्त राष्ट्र के पहले प्रमुख होंगे। प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अलावा हमले में बचे और मारे गये लोगों के परिजन भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अमरीका रूस पर नये प्रतिबंध लगा रहा है

अमरीका ने कहा है कि वह ब्रिटेन में नर्व गैस हमले में रूस के शामिल होने के मामले में रूस पर नये प्रतिबंध लगा रहा है। ब्रिटेन के नागरिक सर्गेई स्क्रिपाल और उनकी बेटी यूलिया पर मार्च में हुए हमले में नर्व गैस के इस्‍तेमाल के मामले में यह प्रतिबंध लगाये गये हैं।

महमूद खान को खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत का नया मुख्‍यमंत्री मनोनीत किया

पाकिस्‍तान के नवनियुक्‍त प्रधानमंत्री इमरान खान ने महमूद खान को खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत का नया मुख्‍यमंत्री मनोनीत किया है। जुलाई में हुए आम चुनाव में श्री महमूद स्‍वात जिले की सीट पर विजयी हुए थे।

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का निधन

तमिलनाडु के पूर्व मुख्‍यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि का निधन हो गया है। शाम 6 बजकर 1 मिनट पर उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

यूरोप के विभिन्‍न भागों में भीषण गर्मी पड़ रही है

यूरोप के विभिन्‍न भागों में भीषण गर्मी पड़ रही है और स्‍पेन तथा पुर्तगाल में तापमान 46 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। स्‍पेन में गर्मी से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर सात हो गई है।

ट्रांसपोर्ट कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल मंगलवार को, चक्काजाम भी करेंगे

केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ रोड ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने हो रहे नुकसान के मद्देनजर अब आर या पार की ल़ड़ाई का मूड बना लिया है। श्रमिकों और छोटे व्यवसायियों को बर्बाद किया जा रहा है और बड़ी-बड़ी कंपनियों के हवाले करने किया जा रहै।

इंडोनेशिया के लोम्‍बोक द्वीप में कल आये शक्तिशाली भूकम्‍प में 82 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप लोम्‍बोक में कल शक्तिशाली भूकम्‍प में 82 लोगों की मृत्‍यु हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। इसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर सात मापी गई।  लोम्‍बोक के मुख्‍य शहर मतराम में अधिक तबाही हुई है। निकट के बाली द्वीप में भी भूकम्‍प के झटके महसूस किये गए। अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकम्‍प का केन्‍द्र केवल दस किलोमीटर की गहराई पर था और इसके बाद कई झटके महसूस किये गए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today