Category Archives: दुनिया

मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप

मालदीव में विपक्षी दलों ने निर्वाचन आयोग पर राष्‍ट्रपति चुनाव में मतदाता धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। संयुक्‍त विपक्ष ने आज कहा कि नई ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चला है कि आयोग राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला यामीन को जिताने के लिए सांठगांठ कर रहा है। विपक्ष का यह भी कहना है कि रिकॉर्डिंग के

ऑस्ट्रेलिया के वित्तमंत्री स्कॉट मॉरिसन देश के नये प्रधानमंत्री होंगे

ऑस्ट्रेलिया के वित्तमंत्री स्कॉट मॉरिसन देश के नये प्रधानमंत्री होंगे। उन्‍हें आज लिबरल पार्टी का नेता चुना गया। पार्टी के आन्‍तरिक चुनाव में उन्‍होंने पूर्व गृहमंत्री पीटर डुटॉन को 45 के मुकाबले 40 वोटों से हराया। प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने कम वोट मिलने की आशंका के कारण चुनाव नहीं लड़ा था।

अमरीका और चीन के बीच व्यापार गतिरोध पर दो दिन की वार्ता बेनतीजा

अमरीका और चीन के बीच व्‍यापार गतिरोध पर दो दिन की हुई वार्ता बेनतीजा रही। इससे पहले दोनों देशों के बीच जून में हुई वार्ता भी विफल रही थी।
व्‍वार्ता में प्रतिनिधियों ने आपसी व्‍यापारिक सम्‍बन्‍धों में निष्‍पक्षता और ईमानदारी बरतने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 8-9 सितंबर को

विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अब 8-9 सितंबर को होगी। पूर्व में कार्यकारिणी की बैठक 18-19 अगस्त को होने वाली थी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी का निधन हो जाने से इसे आगे बढ़ा दिया था। कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में होगी।

अटलजी के अस्थि कलश भोपाल पहुंचा, ग्वालियर में श्रद्धांजलि सभा

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश बुधवार को दिल्ली में भावुक समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों को सौंपे गए। इन अस्थि कलशों को विभिन्न राज्यों की पवित्र नदियों में विसर्सित किया जाएगा। वहीं ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक श्रद्धांजलि सभा में कहा कि अटलजी के के व्यक्तित्तव और कृतित्व से ग्वालियर का नाम पूरे विश्व में अलौकित हुआ है।

पशुपतिनाथ प्रतिमा जलमग्न

बारिश के कारण मन्दसौर की शिवना नदी उफान पर है। भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा पूर्ण जलमग्न हो गई है। बारिश का पानी प्रतिमा से करीब चार फीट उपर भर गया।

पांच संविदा शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर

शहडोल में फर्जी अंकसूची लगाकर नौकरी करने वाले 5 संविदा शिक्षकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। शासकीय नौकरी पाने के लिए इन लोगों ने अंकसूची में कूटरचना की थी। लोकायुक्त में मामले की जांच हुई थी।

नीरव मोदी के बंगले पर बुलडोजर चलेगा

बैंक के करोड़ों रुपए लेकर भागे नीरव मोदी के आलीशान बंगले पर अब जल्द ही बुलडोजर चलने वाला है। नीरव का मुंबई में बंगला है जिसे जमींदोज करने की तैयारी है। एक महीने में यह बंगला बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा।

पाकिस्तान जाना सिद्धू का व्यक्तिगत मामला

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने को उनका व्यक्तिगत मामला बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा कि वे तो बिरयानी खाने पाकिस्तान गए थे।

ब्रिटेन की एक अदालत में माफिया दाऊद इब्राहिम के सहयोगी की जमानत नामंजूर

ब्रिटेन की एक अदालत ने माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के निकट सहयोगी, जाबिर मोती की जमानत नामंजूर कर दी है। जाबिर मोती को धनशोधन और फिरौती के आरोप में पिछले सप्‍ताह लंदन में गिरफ्तार किया गया था। अदालत को बताया गया कि अमरीका ने पाकिस्‍तान के 51 वर्षीय जाबिर मोती के प्रत्‍यर्पण का अनुरोध किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today