Category Archives: दुनिया

आज के दिन हुई थी ‘गूगल’ की स्थापना

4 सितंबर 1998 को दो अमेरिकी शोध छात्रों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल की स्थापना की थी। कंपनी का नाम ‘Google’ मैथमेटिकल टर्म ‘googol’ से प्रेरित है जो 1 के बाद 100 ज़ीरो वाला नंबर होता है। 1996 तक इसका नाम ‘BackRub’ रखा जाना था लेकिन 1997 में इसे बदल दिया गया था।

जापान के पश्चिमी हिस्से में आए शक्तिशाली तूफान जेबी से 10 लोगों की मौत

जापान के पश्चिमी हिस्‍से में कल आए शक्तिशाली तूफान जेबी से 10 लोगों की मौत हो गई और 300 लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने एक ट्वीट संदेश में कहा है कि सरकार कन्‍साई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन फिर से बहाल करने का प्रयास कर रही है।

इंडियन एयरफोर्स का MIG 27 विमान जोधपुर के पास क्रैश

जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र में एक लड़ाकू विमान क्रेश होने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। विमान क्रेश होने से घबराए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जापान में भीषण समुद्री तूफान जेबी के कारण कई जगह भूस्खलन

जापान में भीषण समुद्री तूफान जेबी के कारण तेज हवाओं और भारी वर्षा से आज कई जगह भूस्‍खलन की घटनाएं हुई हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने लोगों से जल्‍द से जल्‍द सुरक्षित स्‍थानों पर जाने को कहा है। नागोया और ओसाका हवाई अड्डों से कई अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानों सहित करीब छह सौ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला उद्यमी शिखर सम्मेलन नेपाल की राजधानी काठमांडू में

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला उद्यमी शिखर सम्‍मेलन नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित किया जा रहा है। नेपाल के राष्‍ट्रपति नंद बहादुर पुन ने कल सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। तीन दिन के इस सम्‍मेलन का विषय है – आर्थिक सशक्तिकरण की शुरूआत समानता से।

इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेल संपन्न

इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेल आज संपन्न हो गए। महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक बनीं जबकि उदघाटन में नीरज चौपड़ा भारतीय झंडे को लेकर नेतृत्व करते हुए आगे चले थे।

होशंगाबाद जिले की हर्षिता तोमर सबसे कम उम्र की एशियन गेम्स पदक विजेता

होशंगाबाद जिले की 16 वर्षीय हर्षिता तोमर मध्यप्रदेश की पहली ऐसी कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एशियन गेम्स में पदक हासिल किया है। हर्षिता तोमर ने जर्काता में चल रहे एशियन गेम्स के सेलिंग (लेसर4.7) प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है।

मुनि श्री तरुण सागरजी महाराज की संलेखना समाधि शुरू

देश दुनिया में कड़वे प्रवचन के लिए प्रसिद्ध जैन मुनि श्री तरुण सागरजी महाराज गंभीर रूप से बीमार हैं। डाक्टरों ने उन्हें जबाव दे दिया है। मुनिश्री अपने गुरु की आज्ञा से संलेखना समाधि शुरू कर दी है।

हिंद महासागर क्षेत्र में शांति-स्थिरता भारत की महत्वपूर्ण प्राथमिकता

हिंद महासागर के आर्थिक महत्व पर बल देते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में  शांति और स्थिरता बनाए रखना भारत की विदेश नीति की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। वियतनाम की राजधानी हनोई में तीसरे  हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम रख कर ही इस क्षेत्र का लाभ उठाया जा सकता है।

मोदी ने अमरीकी सांसद जॉन मैककेन के निधन पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीकी सांसद जॉन मैककेन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा कि भारत की जनता अपने एक मित्र के निधन से बेहद दु:खी है। 81 वर्षीय सिनेटर का कल रात निधन हो गया था।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today